जेबीएम ग्रुप के आउटलेट समेत तीन ठिकानों पर सेंट्रल जीएसटी की सर्चिंग

Published By Mahi Khan
On
Mahi Khan Picture

इंदौर। मध्य प्रदेश के इंदौर शहर में पुराने और प्रतिष्ठित मिठाई-नमकीन कारोबारी जेबीएम ग्रुप के इंदौर स्थित तीन ठिकानों पर बुधवार को सेंट्रल जीएसटी विभाग की टीम ने एक साथ कार्रवाई शुरू की।

विभाग को अनियमितताओं और बिना बिल ड्रायफ्रूट्स की खरीद-बिक्री से जुड़ी जानकारी मिली थी। इसके बाद अधिकारियों की अलग-अलग टीमों ने समूह के तीन आउटलेट्स पर पहुंचकर दस्तावेजों और रिकॉर्ड की जांच शुरू की।

कार्रवाई के दौरान दुकानों के शटर बंद रखे गए। अधिकारियों द्वारा स्टॉक, बिक्री रिकॉर्ड, बिल और कंप्यूटर में दर्ज कारोबारी डेटा का मिलान किया जा रहा है।

टीम ने कलेक्टोरेट के समीप, स्कीम नंबर 104 और रेसकोर्स रोड स्थित प्रतिष्ठानों पर एक साथ पहुंची और जांच शुरू की। मिली जानकारी के मुताबिक सेंट्रल जीएसटी की जांच में ड्रायफ्रूट्स की बिना बिल खरीद-बिक्री को प्रमुखता से देखा जा रहा है।

बताया जा रहा है कि विभाग को ऐसी जानकारी मिली थी कि मिठाई कारोबार में ड्रायफ्रूट्स की बढ़ती खपत के बीच बिना जीएसटी बिल के खरीदारी की जा रही है। इसी आधार पर अधिकारियों ने स्टॉक और लेखा-जोखा की जांच शुरू की है।

फिलहाल विभाग की कार्रवाई जारी है। अधिकारियों द्वारा दस्तावेजों, स्टॉक और रिकॉर्ड की जांच की जा रही है। टैक्स चोरी या किसी अन्य अनियमितता की वास्तविक स्थिति जांच पूरी होने और विभाग की आधिकारिक जानकारी सामने आने के बाद ही स्पष्ट होगी।

खाद्यान्न उत्पादन में सबसे आगे बढ़ा मप्र,'फूड बास्केट' का मिला दर्जा ये खबर भी पढ़े : खाद्यान्न उत्पादन में सबसे आगे बढ़ा मप्र,'फूड बास्केट' का मिला दर्जा

लेखक के बारे में

Mahi Khan Picture

माही खान एक उभरती हुई कंटेंट राइटर हैं और वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ से जुड़कर डिजिटल प्लेटफॉर्म के लिए समाचार अपडेट का कार्य कर रही हैं। वह खबरों की प्रस्तुति पर विशेष ध्यान देती हैं और मीडिया क्षेत्र में सीखते हुए अपने लेखन कौशल को लगातार विकसित कर रही हैं।

नवीनतम

राजस्थान निकाय चुनाव: 301 परिणामों में भाजपा के 197 अध्यक्ष

जयपुर। राजस्थान में नगर निकाय चुनाव के तहत अब तक 301 निकायों के महापौर, सभापति और अध्यक्ष पदों के परिणाम...
राष्ट्रीय  राजस्थान 
राजस्थान निकाय चुनाव: 301 परिणामों में भाजपा के 197 अध्यक्ष

पति के आपराधिक मामलों की जानकारी छिपाने पर कोर्ट ने दी तलाक मंजूरी

जयपुर। जयपुर मेट्रो-प्रथम की पारिवारिक न्यायालय मामलों की विशेष अदालत क्रम-1 ने एक फैसले में कहा कि क्रिमिनल केस की...
राजस्थान 
पति के आपराधिक मामलों की जानकारी छिपाने पर कोर्ट ने दी तलाक मंजूरी

जयपुर में ‘म्यूल हंटर’ अभियान के तहत साइबर ठग गिरफ्तार

जयपुर। माणकचौक थाना पुलिस ने साइबर ठगी के खिलाफ चलाए जा रहे ‘म्यूल हंटर’ अभियान के तहत कार्रवाई करते हुए...
राजस्थान 
जयपुर में ‘म्यूल हंटर’ अभियान के तहत साइबर ठग गिरफ्तार

ग्वालियर एलिवेटेड रोड फेज-2 का सिंधिया ने किया निरीक्षण

ग्वालियर। केंद्रीय संचार मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने सोमवार को मध्य प्रदेश के ग्वालियर में निर्माणाधीन एलिवेटेड रोड फेज-2 का...
राष्ट्रीय  मध्य प्रदेश 
ग्वालियर एलिवेटेड रोड फेज-2 का सिंधिया ने किया निरीक्षण

अकबरपुर में एसपी प्राची सिंह ने बांटे हेलमेट, यातायात नियमों के पालन की अपील

अंबेडकरनगर। सड़क सुरक्षा और यातायात नियमों के प्रति आमजन को जागरूक करने के उद्देश्य से सोमवार, 21 सितंबर 2026 को...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
अकबरपुर में एसपी प्राची सिंह ने बांटे हेलमेट, यातायात नियमों के पालन की अपील

उत्तर प्रदेश

नोएडा में केयरटेकर की हत्या, पत्नी और प्रेमी को उम्रकैद

नोएडा। थाना बीटा-2 क्षेत्र के गांव बिरोड़ा स्थित सुलभ शौचालय की देखरेख करने वाले कर्मी की हत्या के मामले में...
उत्तर प्रदेश 
नोएडा में केयरटेकर की हत्या, पत्नी और प्रेमी को उम्रकैद

वैश्विक मंच पर गूंजेगा कौशाम्बी के मुंगौड़े का स्वाद, 80 देशों के खरीदारों के सामने लाइव बनेगा पारंपरिक व्यंजन

कौशाम्बी। जिले के पारंपरिक और प्रसिद्ध मूंग आधारित व्यंजन मुंगौड़ा को अब अंतरराष्ट्रीय पहचान मिलने जा रही है। उत्तर...
उत्तर प्रदेश 
वैश्विक मंच पर गूंजेगा कौशाम्बी के मुंगौड़े का स्वाद, 80 देशों के खरीदारों के सामने लाइव बनेगा पारंपरिक व्यंजन

युवाओं से 2047 तक विकसित भारत का आह्वान

मेरठ। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी ने सोमवार को युवाओं का आह्वान किया कि वे अपनी ऊर्जा...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
युवाओं से 2047 तक विकसित भारत का आह्वान