गांधीसागर में आज छोड़ी जाएगी बोत्सवाना से आई चीता सीसीबी2

Published By Mahi Khan
On
Mahi Khan Picture

भोपाल। मध्य प्रदेश में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का "प्रोजेक्ट चीता'' मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व में लगातार फल-फूल रहा है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव आज रविवार को बोत्सवाना से भारत लाई गई चीता सीसीबी2 को गांधीसागर अभयारण्य के जंगलों में विमुक्त करेंगे।

जनसम्पर्क अधिकारी घनश्याम सिरसाम ने जानकारी देते हुए बताया कि नई मादा चीता के गांधीसागर पहुंचने के साथ अभयारण्य में 2 नर और 2 मादा सहित कुल 4 चीते हो जाएंगे। इससे गांधीसागर में चीता संरक्षण एवं पुनर्स्थापना के प्रयासों को आगे बढ़ाने में मदद मिलेगी।

उन्होंने बताया कि सीसीबी2 की यह यात्रा प्रोजेक्ट चीता के निरंतर विस्तार और भारत में चीतों की विरासत को आगे बढ़ाने की कहानी है।

बोत्सवाना से भारत और फिर कूनो से गांधीसागर तक उसका सफर एक नई वन्य पारिस्थितिकी में चीता संरक्षण के अगले अध्याय की शुरुआत करेगा।

जनसम्पर्क अधिकारी के अनुसार, गांधी सागर अभयारण्य में फिलहाल तीन चीते प्रभाष, पावक और धीरा हैं, जबकि मादा चीता सीसीबी2 को बोत्सवाना के घांजी से 28 फरवरी 2026 को भारत में श्योपुर के कूनो राष्ट्रीय उद्यान में लाया गया था।

मप्र के पांढुर्णा में परम्परा के नाम पर फिर खूनी खेल ये खबर भी पढ़े : मप्र के पांढुर्णा में परम्परा के नाम पर फिर खूनी खेल

मादा चीता सीसीबी2 भारत में चीतों की नई पीढ़ी की उम्मीद बनकर आई है। क्वारंटीन पीरियड पूरा करने के बाद सीसीबी2 को मई 2026 में कूनो के जंगल में फर्राटे भरने के लिये विमुक्त किया गया।

उसने भारतीय परिस्थितियों को सहजता और तेजी से अपनाया। उसने यहां के वन परिदृश्य से सामंजस्य स्थापित करते हुए स्वयं को कूनो पारिस्थितिकी में ढाल लिया।

अब उसे कूनो राष्ट्रीय उद्यान से गांधीसागर अभयारण्य स्थानांतरित किया जा रहा है, जहां वह तीन अन्य चीतों के साथ रहेगी।

बोत्सवाना से कूनो और अब कूनो से गांधीसागर तक सीसीबी2 की यात्रा एक वन्य पारिस्थितिकी से दूसरे वन्य पारिस्थितिकी तक स्थानांतरण के साथ निरंतरता की नई शुरुआत है।

लेखक के बारे में

Mahi Khan Picture

माही खान एक उभरती हुई कंटेंट राइटर हैं और वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ से जुड़कर डिजिटल प्लेटफॉर्म के लिए समाचार अपडेट का कार्य कर रही हैं। वह खबरों की प्रस्तुति पर विशेष ध्यान देती हैं और मीडिया क्षेत्र में सीखते हुए अपने लेखन कौशल को लगातार विकसित कर रही हैं।

नवीनतम

राजस्थान निकाय चुनाव: 301 परिणामों में भाजपा के 197 अध्यक्ष

जयपुर। राजस्थान में नगर निकाय चुनाव के तहत अब तक 301 निकायों के महापौर, सभापति और अध्यक्ष पदों के परिणाम...
राष्ट्रीय  राजस्थान 
राजस्थान निकाय चुनाव: 301 परिणामों में भाजपा के 197 अध्यक्ष

पति के आपराधिक मामलों की जानकारी छिपाने पर कोर्ट ने दी तलाक मंजूरी

जयपुर। जयपुर मेट्रो-प्रथम की पारिवारिक न्यायालय मामलों की विशेष अदालत क्रम-1 ने एक फैसले में कहा कि क्रिमिनल केस की...
राजस्थान 
पति के आपराधिक मामलों की जानकारी छिपाने पर कोर्ट ने दी तलाक मंजूरी

जयपुर में ‘म्यूल हंटर’ अभियान के तहत साइबर ठग गिरफ्तार

जयपुर। माणकचौक थाना पुलिस ने साइबर ठगी के खिलाफ चलाए जा रहे ‘म्यूल हंटर’ अभियान के तहत कार्रवाई करते हुए...
राजस्थान 
जयपुर में ‘म्यूल हंटर’ अभियान के तहत साइबर ठग गिरफ्तार

ग्वालियर एलिवेटेड रोड फेज-2 का सिंधिया ने किया निरीक्षण

ग्वालियर। केंद्रीय संचार मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने सोमवार को मध्य प्रदेश के ग्वालियर में निर्माणाधीन एलिवेटेड रोड फेज-2 का...
राष्ट्रीय  मध्य प्रदेश 
ग्वालियर एलिवेटेड रोड फेज-2 का सिंधिया ने किया निरीक्षण

अकबरपुर में एसपी प्राची सिंह ने बांटे हेलमेट, यातायात नियमों के पालन की अपील

अंबेडकरनगर। सड़क सुरक्षा और यातायात नियमों के प्रति आमजन को जागरूक करने के उद्देश्य से सोमवार, 21 सितंबर 2026 को...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
अकबरपुर में एसपी प्राची सिंह ने बांटे हेलमेट, यातायात नियमों के पालन की अपील

उत्तर प्रदेश

नोएडा में केयरटेकर की हत्या, पत्नी और प्रेमी को उम्रकैद

नोएडा। थाना बीटा-2 क्षेत्र के गांव बिरोड़ा स्थित सुलभ शौचालय की देखरेख करने वाले कर्मी की हत्या के मामले में...
उत्तर प्रदेश 
नोएडा में केयरटेकर की हत्या, पत्नी और प्रेमी को उम्रकैद

वैश्विक मंच पर गूंजेगा कौशाम्बी के मुंगौड़े का स्वाद, 80 देशों के खरीदारों के सामने लाइव बनेगा पारंपरिक व्यंजन

कौशाम्बी। जिले के पारंपरिक और प्रसिद्ध मूंग आधारित व्यंजन मुंगौड़ा को अब अंतरराष्ट्रीय पहचान मिलने जा रही है। उत्तर...
उत्तर प्रदेश 
वैश्विक मंच पर गूंजेगा कौशाम्बी के मुंगौड़े का स्वाद, 80 देशों के खरीदारों के सामने लाइव बनेगा पारंपरिक व्यंजन

युवाओं से 2047 तक विकसित भारत का आह्वान

मेरठ। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी ने सोमवार को युवाओं का आह्वान किया कि वे अपनी ऊर्जा...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
युवाओं से 2047 तक विकसित भारत का आह्वान