विधायक ने जरूरतमंदों में किया कंबल का वितरण, खिले चेहरे

गरीबों,असहायों की सेवा सबसे बड़ा पुण्य -अजय सिंह

विधायक ने जरूरतमंदों में किया कंबल का वितरण, खिले चेहरे

बस्ती - हर्रैया विधायक अजय सिंह के संयोजन में शुक्रवार को दुबौलिया ब्लॉक के भकरही ग्रामपंचायत में कंबल वितरण किया गया।  उपजिलाधिकारी हरैया विनोद कुमार पाण्डेय, तहसीलदार हरैया अनुराग सिंह सहित क्षेत्र के तमाम सम्मानित लोगों की उपस्थिति में लगभग एक हजार कंबलों का वितरण जरूरतमंदों को किया गया। कंबल लेने के लिए आसपास के कई गांवों की महिलाएं और बुजुर्ग काफी संख्या में पहुंचे थे। ठंड में कंबल मिलते ही सभी के चेहरे खिल गए।
विधायक अजय सिंह ने कहा कि गरीबों व असहायों की सेवा सबसे बड़ा पुण्य है। शासन द्वारा जरूरतमंद महिलाओं, दिव्यांगों, बुजुर्गों आदि के लिए ठंड से राहत के लिए कम्बल वितरित किए जा रहे हैं। कहा कि सरकार का सपना है कि गरीबों को उनका हक मिले। कोई भी गरीब सरकार की योजनाओं से अछूता न रहे। उपजिलाधिकारी हरैया विनोद कुमार पाण्डेय और तहसीलदार अनुराग सिंह ने बताया कि जरूरतमंदों तक मदद पहुंचाना शासन व प्रशासन की प्राथमिकता है। इस कड़ाके की ठंड से बचाव के लिए जरूरतमंदों को कम्बल दिए जा रहे हैं।
कंबल वितरण कार्यक्रम में शिव प्रसाद सिंह, देवेन्द्र मिश्र, अखिलेश सिंह, निर्मल सिंह, प्रवीण कुमार, बलवंत सिंह, सुरेंद्र सिंह, उमेश सिंह, अमन, रोहित, वीरेंद्र, अशोक, सम्राट सोनी, शैलेश सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।5

Tags:

About The Author

Sarvesh Srivastava Picture

सर्वेष श्रीवास्तव, उत्तर प्रदेश के बस्ती जनपद के ब्यूरो प्रमुख

Related Posts

अपनी टिप्पणियां पोस्ट करें

टिप्पणियां

Latest News

निर्मलधाम मनातू में गुरु पूजा का आयोजन 13 को निर्मलधाम मनातू में गुरु पूजा का आयोजन 13 को
रांची। सहज योग केंद्र रांची के तत्वावधान में 13 जुलाई क निर्मलधाम मनातू में गुरु पूजा का आयोजन किया जाएगा।...
राजगढ़ : बंद कमरे में व्यक्ति ने फांसी लगाकर की खुदकुशी
विंबलडन 2025: वर्बीक और सिनियाकोवा ने रचा इतिहास, जीता मिक्स्ड डबल्स खिताब
श्रावण मास : भगवान शिव की उपासना के लिए सबसे उत्तम माह
हर जरूरतमंद के साथ खड़ी है सरकार : मुख्यमंत्री
चेयरपर्सन साहिबा जरा इधर भी दीजिए ध्यान, जन्म प्रमाण पत्र के लिए आवेदक हो रहे परेशान
आज उज्जैन प्रवास पर मुख्यमंत्री, विकास कार्यों का करेंगे लोकार्पण और भूमिपूजन