विवाहिता ने लगाई फांसी, दहेज हत्या का आरोप

विवाहिता ने लगाई फांसी, दहेज हत्या का आरोप

वाराणसी। रामनगर थाना क्षेत्र के मच्छरहट्टा में 30 वर्षीय विवाहिता ने फांसी लगाकर अपनी जान दे दी। शनिवार को घटना की जानकारी पाते ही पुलिस के साथ मायके वाले भी मौके पर पहुंच गए। मायके पक्ष के लोगों ने ससुराल पक्ष के खिलाफ थाने में प्रार्थना पत्र दिया है।जनपद चंदौली के अलीनगर निवासी वीरेन्द्र ने वर्ष 2020 में अपनी पुत्री प्रियंका की शादी वाराणसी के मच्छरहट्टा निवासी अविनाश पुत्र रामजी से की थी। शादी के बाद दम्पति को ढाई साल का लड़का भी है। आरोप है कि बेटे के जन्म के बाद भी दहेज के लिए दामाद अविनाश और उसके परिजन बहू प्रियंका को मारपीट के साथ प्रताड़ित करते थे। बेटी की हालत देख मायके पक्ष के लोगों ने दामाद और ससुराल वालों को 40 हजार रुपये दिए थे। इसके बाद वे और दहेज के लिए उसे बेटे को प्रताड़ित करते थे। इसके बाद ससुराल वालों ने प्रियंका को मार डाला और शव फांसी पर लटका दिया। प्रियंका ने दो दिन पहले ससुराल वालों के प्रताड़ना की जानकारी हमलोगों को दी थी। पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम भेजते हुए आरोपों की जांच शुरू कर दी है।

Tags: Varanasi

About The Author

अपनी टिप्पणियां पोस्ट करें

टिप्पणियां

Latest News

भारत-घाना संबंधों को मिली नई ऊंचाई, प्रधानमंत्री मोदी को सर्वोच्च नागरिक सम्मान से नवाजा गया भारत-घाना संबंधों को मिली नई ऊंचाई, प्रधानमंत्री मोदी को सर्वोच्च नागरिक सम्मान से नवाजा गया
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की ऐतिहासिक घाना यात्रा के दौरान भारत और घाना के द्विपक्षीय संबंधों को 'व्यापक साझेदारी'...
आज से भोपाल में संगीतमय श्रीमद भागवत कथा, पहले निकलेगी भव्य कलश यात्रा
राडुकानु ने पूर्व चैंपियन वोंद्रोशोवा को हराया, तीसरे दौर में सबालेंका से होगी भिड़ंत
भाजपा महिला मोर्चा द्वारा आज ‘महिला मॉक पार्लियामेंट’ का आयोजन
आज भोपाल में भारत-जर्मनी सहयोग से सतत विकास लक्ष्य स्थानीयकरण पर नीति आयोग की वर्कशॉप 
आज होगी नेशनल मीन्स कम मेरिट छात्रवृति योजना पर  एक दिवसीय कार्यशाला
 वैभव सूर्यवंशी की तूफानी पारी से भारत अंडर-19 की शानदार जीत