केंद्रीय राज्य मंत्रियों व सांसदों को मनोज वाल्मीकि ने दी बधाई 

मोदी सरकार में देश उन्नति की ओर तेजी से अग्रसर:मनोज

केंद्रीय राज्य मंत्रियों व सांसदों को मनोज वाल्मीकि ने दी बधाई 

हापुड़ - उत्तर प्रदेश राज्य सफाई कर्मचारी आयोग के सदस्य मनोज वाल्मीकि ने नई दिल्ली में केंद्रीय केंद्रीय राज्य मंत्रियों व नवनिर्वाचित भाजपा के लोकसभा सांसदों को शुभकामनाएं एवं बधाई दी। यूपी सफाई कर्मचारी आयोग के सदस्य एवं उत्तर प्रदेश के वरिष्ठ भाजपा नेता मनोज वाल्मीकि ने कहा कि भारत देश के इतिहास में दूसरी बार अवसर है,जब लगातार तीसरी बार भारतीय जनता पार्टी एवं एनडीए की सरकार बनी है।
 
तीसरी बार बने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश और दुनिया ने उनके काम कार्यों की सराहना की है,उनके और उनकी सरकार के द्वारा लिए गए देश हित में मजबूत निर्णय,जिससे आज भारत देश की पहचान दुनिया में एक मजबूत देश के रूप में हो रही है। उन्होंने कहा कि भारत देश का नागरिक दुनिया में आज कहीं भी खड़े होकर कहता है,मैं भारतीय हूं,उसे अपने ऊपर गर्व महसूस होता है। नरेंद्र मोदी सरकार द्वारा सबका साथ,सबका विकास,सबका विश्वास को एक साथ लेकर चल रहे हैं,जिससे आज देश आगे बढ़ रहा है।
 
श्री वाल्मीकि द्वारा केंद्रीय उपभोक्ता मामले, खाद एवं सार्वजनिक वितरण राज्य मंत्री बीएल वर्मा, केंद्रीय ग्रामीण विकास राज्य मंत्री कमलेश पासवान, केंद्रीय सड़क परिवहन राज्य मंत्री अजय टम्टा, नई दिल्ली लोकसभा क्षेत्र से निर्वाचित भाजपा सांसद सुश्री बांसुरी स्वराज, अमरोहा लोकसभा क्षेत्र से दूसरी बार निर्वाचित भाजपा सांसद चौधरी कंवर सिंह तंवर आदि का महर्षि  वाल्मीकि जी का चित्र ,फूलों का बूका देकर,पटका पहनाकर व मिठाई खिलाकर शुभकामनाएं एवं बधाई दी। 
Tags: Hapur

About The Author

अपनी टिप्पणियां पोस्ट करें

टिप्पणियां

Latest News

जबरन ट्रेन रोके जाने पर आरपीएफ ने पांच बंद समर्थकों को किया गिरफ्तार जबरन ट्रेन रोके जाने पर आरपीएफ ने पांच बंद समर्थकों को किया गिरफ्तार
अररिया। बिहार में मतदाता सूची पुनरीक्षण कार्य के विरोध में महागठबंधन दलों की ओर से किए गए बिहार बंद के...
तुर्किये के विदेशमंत्री इस्लामाबाद पहुंचे
बाढ़ और भूस्खलन के कारण नेपाल के दस राजमार्ग पूरी तरह से अवरुद्ध
सुरक्षाबलों ने अफगानिस्तान की सीमा पर आठ आतंकी मार गिराए
अमेरिका में संघीय कर्मचारियों की छंटनी का रास्ता साफ
सर्राफा बाजार में सस्ता हुआ सोना, चांदी के भाव में कोई बदलाव नहीं
आईसीआईसीआई प्रूडेंशियल एएमसी ने आईपीओ के लिए ड्राफ्ट जमा किया