चिनहट में जमीनी विवाद में चली ताबड़तोड़ गोलियों से गूंजा लखनऊ 

-घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल

Published By Satya Prakash Bharti
On
Satya Prakash Bharti Picture

चिनहट थाना क्षेत्र के मल्हौर की घटना

Screenshot_20251009-165219.Chrome (1)

लखनऊ। गुरुवार सुबह चिनहट थाना क्षेत्र के मल्हौर इलाके में एमिटी यूनिवर्सिटी के पास जमीनी विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच मारपीट और फायरिंग हो गई। गोलियों की तड़तड़ाहट पूरे शहर में गूंज रही है। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इससे लोग कानून व्यवस्था पर सवाल उठा रहे हैं। इस घटना में चार लोग घायल हो गए, जिन्हें लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हालात को देखते हुए घटनास्थल पर पुलिस तैनात की गई है। पुलिस ने दो आरोपियों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है और मामले में कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

अंधे कत्ल का खुलासा: प्रेम संबंधों से नाराज भाइयों ने की थी प्रेमी की हत्या, गिरफ्तार ये खबर भी पढ़े : अंधे कत्ल का खुलासा: प्रेम संबंधों से नाराज भाइयों ने की थी प्रेमी की हत्या, गिरफ्तार

गुरुवार सुबह पुलिस कंट्रोल रूम को सूचना मिली कि चिनहट इलाके के मल्हौर में दो पक्षों के बीच झगड़ा और फायरिंग हुई है। सूचना पर तत्काल चिनहट पुलिस और वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचे। जांच में पता चला कि जियाउल हक और सरताज हुसैन के बीच पुराना जमीनी विवाद चल रहा था। गुरुवार को दोनों पक्षों के बीच इस मुद्दे पर बातचीत हो रही थी, जो जल्द ही तनावपूर्ण हो गई। बातचीत के दौरान सरताज पक्ष ने जियाउल हक के पक्ष पर फायरिंग कर दी। इस घटना में जियाउल हक के बेटों सलमान, फैज और शाद के अलावा दूसरे पक्ष से सरताज हुसैन भी घायल हुए। पुलिस ने तुरंत सभी घायलों को लोहिया अस्पताल पहुंचाया। डॉक्टरों ने बताया कि सभी की हालत अब स्थिर है और खतरे से बाहर हैं।

450 करोड़ की कार्ययोजना को डीएमएफ शासी परिषद की बैठक में मिली मंजूरी ये खबर भी पढ़े : 450 करोड़ की कार्ययोजना को डीएमएफ शासी परिषद की बैठक में मिली मंजूरी

डीसीपी पूर्वी शशांक सिंह ने बताया कि फायरिंग करने के आरोप में अभय सिंह और अमित राय को हिरासत में लिया गया है। उनके खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर विधिक कार्रवाई शुरू की गई है। मौके पर पुलिस बल तैनात है और स्थिति पूरी तरह नियंत्रण में है। कानून-व्यवस्था को लेकर कोई समस्या नहीं है। पुलिस का कहना है कि मामले की गहन जांच की जा रही है ताकि घटना के सभी पहलुओं का पता लगाया जा सके। स्थानीय लोगों में इस घटना को लेकर चर्चा है, लेकिन पुलिस ने इलाके में शांति बनाए रखने के लिए आवश्यक कदम उठाए हैं।

लेखक के बारे में

Satya Prakash Bharti Picture

पिछले छह वर्षों से क्राइम रिपोर्टिंग में सक्रिय सत्य प्रकाश भारती अपराध से जुड़े मामलों पर गहरी पकड़ रखते हैं। तथ्यपरक रिपोर्टिंग और संतुलित प्रस्तुति उनकी कार्यशैली की पहचान है। वर्तमान में वह ‘तरुणमित्र’ में कार्यरत हैं।

नवीनतम

शाम की चाय का वक्त हो और साथ में गरमा-गरम पकौड़े मिल जाएं, तो?

मूंग दाल के पकौड़े  : मौसम सुहावना हो और शाम की गरमा-गरम चाय के साथ पकौड़े मिल जाए तो इससे...
खाना पकाना 
शाम की चाय का वक्त हो और साथ में गरमा-गरम पकौड़े मिल जाएं, तो?

गर्मियों में रोज कांजी पीने से क्या क्या फायदे मिलते हैं?

कांजी: कांजी पेट के लिए बेहद फायदेमंद माना जाता है। यह एक बेहतरीन प्रोबायोटिक ड्रिंक है। फर्मेंटेशन के कारण इसमें...
लाइफस्टाइल 
गर्मियों में रोज कांजी पीने से क्या क्या फायदे मिलते हैं?

ऐसा अतरंगी दिमाग कोई इंडियन ही लगा सकता है

अतरंगी जुगाड़ : अपने देश में ऐसे खूब सारे लोग हैं जिनका दिमाग थोड़ा हटके चलता है और वो अनोखे...
विचार मित्र 
ऐसा अतरंगी दिमाग कोई इंडियन ही लगा सकता है

चीन ने बिजली के तारों में लपेट दिए ‘रोबोटिक सांप’ जाने क्यों

नई दिल्ली। तकनीक का उपयोग करने में चीन बाकी देशों से हमेशा आगे नजर आता है। वहां दक्षिण-पश्चिम प्रांत युन्नान...
टेक-मित्र 
चीन ने बिजली के तारों में लपेट दिए ‘रोबोटिक सांप’ जाने क्यों

मौसम 13 जून: यूपी-बिहार समेत 17 राज्यों में तूफानी आंधी-बारिश का अलर्ट

नई दिल्ली।  मौसम 13 जून 2026: देश के कई राज्यों में पड़ रही भीषण गर्मी के बीच जहां एक ओर...
राष्ट्रीय 
मौसम 13 जून: यूपी-बिहार समेत 17 राज्यों में तूफानी आंधी-बारिश का अलर्ट

उत्तर प्रदेश

मुरदाबाद जिले में बारिश के दौरान कच्ची छत गिरने से बुजुर्ग महिला की मौत

मुरदाबाद । मुरदाबाद जिले के थाना कुंदरकी क्षेत्र के गांव रूपपुर में बारिश के दौरान शुक्रवार को कच्ची छत गिरने...
उत्तर प्रदेश 
मुरदाबाद जिले में बारिश के दौरान कच्ची छत गिरने से बुजुर्ग महिला की मौत

बसपा ने गौतम बुद्ध नगर के पूर्व लोकसभा प्रत्याशी को पार्टी से किया निष्कासित

नोएडा। बहुजन समाज पार्टी (बसपा) ने गौतमबुद्ध नगर सीट से अपने पूर्व लोकसभा प्रत्याशी सतवीर सिंह नागर को पार्टी से...
उत्तर प्रदेश 
बसपा ने गौतम बुद्ध नगर के पूर्व लोकसभा प्रत्याशी को पार्टी से किया निष्कासित

मुख्यमंत्री ने जनकल्याण शिविर, स्ट्रीट वेंडर के लाभार्थियों को स्वीकृति पत्र देकर लाभांवित किया

मुख्यमंत्री के हाथों से लाभांवित होने पर लाभार्थियों के चेहरे खुशी से खिले
उत्तर प्रदेश 
मुख्यमंत्री ने जनकल्याण शिविर, स्ट्रीट वेंडर के लाभार्थियों को स्वीकृति पत्र देकर लाभांवित किया

इनकम टैक्स एक्ट-2025 की सही समझ से संस्थाएं बेहतर अनुपालन कर सकेंगी : नितिन ओमर

कानपुर । इनकम टैक्स एक्ट-2025 में धर्मार्थ एवं धार्मिक संस्थाओं के लिए लागू किए गए नए प्रावधानों की जानकारी कर...
उत्तर प्रदेश 
इनकम टैक्स एक्ट-2025 की सही समझ से संस्थाएं बेहतर अनुपालन कर सकेंगी : नितिन ओमर