नमक और सरसों तेल से कैसे चमकाएं पीले दांत
पीले दांत : अगर आपके दांतों पर पीलेपन की परत बैठी है तो उसे हटाने के लिए आप सेंधा नमक और सरसों के तिल का इस्तेमाल कर सकते हैं। सेंधा नमक और सरसों का तेल, दोनों ही दांतों की कई समस्याओं को दूर कर सकते हैं। ये असल में बहुत पुराना नानी का नुस्खा है जो कि सालों से इस्तेमाल होता आ रहा है। दरअसल, ये दोनों एंटीबैक्टीरियल हैं और दांतों में कीड़ा लगने से रोक सकते हैं। इसके अलावा ये मुंह की कई समस्याओं को भी दूर कर सकता है। क्यों और कैसे, जानते हैं इस बारे में विस्तार से। पहले, जानते हैं इन दोनों का कैसे करें इस्तेमाल
नमक और सरसों तेल से कैसे चमकाएं पीले दांत
ये काम बहुत आसान है। पहले एक कटोरी में नमक लें। आप इसके लिए सफेद या फिर सेंधा नमक का भी इस्तेमाल कर सकते हैं। अब इसे सरसों तेल मिलाएं और ब्रश में लगा लगाकर इससे अपने दांतों की सफाई करें। इस दौरान, आप अपने मुंह में भी चारों तरफ ब्रश से सफाई करके कुल्ला कर सकते हैं। ये आपके मुंह को पूरी तरह से साफ करने में मदद करेगा।'
दांतों के लिए सेंधा नमक और सरसों तेल के फायदे
दांतों के लिए सेंधा नमक और सरसों तेल के कई फायदे हैं। सेंधा नमक में एंटीबैक्टीरियल गुण होते हैं जो मुंह में बैक्टीरिया को मारने और दांतों की सड़न को रोकने में मदद करते हैं। ये एंटीबैक्टीरियल है जो दांतों की सफाई करने के साथ मुंह के बैक्टीरिया और जर्म्स को भी कम करता है। इसके अलावा सेंधा नमक मसूड़ों को मजबूत बनाने में मदद करता है, जिससे मसूड़ों का स्वास्थ्य बेहतर होता है। ये ओरल फ्लक्स की तरह भी काम कर सकता है और आपके मुंह की सफाई में मदद कर सकता है। साथ ही दांतों में दर्द के दौरान भी आप इस चीज का इस्तेमाल कर सकते हैं।
अगर आपको अपने दांतों को मोती जैसा सफेद बनाना है या फिर मुंह से बदबू भगाना है तो हफ्ते में कम से कम 2 से 3 बार ये काम जरूर करें। ये आपके दांतों पर जमा गंदगी को साफ करते हुए पीलेपन को दूर करेगा और दांतों की सफाई में मददगार होगा।
टिप्पणियां