रूस और यूक्रेन के बीच जंग में उत्तर कोरिया के सैनिकों ने बड़ी भूमिका 

रूस और यूक्रेन के बीच जंग में उत्तर कोरिया के सैनिकों ने बड़ी भूमिका 

रूस और यूक्रेन: रूसी सेना के जनरल स्टाफ प्रमुख वालेरी गेरासिमोव ने शनिवार को पुष्टि की कर दी है कि उत्तर कोरिया के सैनिकों ने रूस के कुर्स्क क्षेत्र में यूक्रेनी सैनिकों के खिलाफ लड़ाई लड़ी है। गेरासिमोव ने कहा कि उत्तर कोरिया के सैनिकों ने ‘यूक्रेनी सैनिकों को खदेड़ने के दौरान रूसी सैनिकों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर युद्ध अभियानों में भाग लिया और युद्ध में धैर्य एवं वीरता दिखाई।’ 


रूस ने किया बड़ा दावा
इस बीच यहां यह भी बता दें कि, क्रेमलिन यूक्रेन जंग को लेकर बड़ा दावा किया गया है। क्रेमलिन के प्रवक्ता दिमित्री पेसकोव ने कहा कि सभी यूक्रेनी सैनिकों को रूस के कुर्स्क क्षेत्र से बाहर निकाल दिया गया है। रूसी सशस्त्र बलों के जनरल स्टाफ के प्रमुख वालेरी गेरासिमोव ने शनिवार को एक बैठक में रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन को इस बारे में जानकारी भी दी है।

यूक्रेन ने नहीं की टिप्पणी
कुर्स्क क्षेत्र में मिली बड़ी सैन्य कामयाबी को लेकर राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने रूसी सैनिकों और कमांडरों को बधाई दी है। उन्होंने कहा, "कुर्स्क सीमा क्षेत्र में हमारे दुश्मन की हार हुई है, हमारे सैनिकों और मोर्चे की सफलताओं के लिए सही परिस्थितियां हैं।" यूक्रेन की ओर अभी रूस के इस दावे पर कोई टिप्पणी नहीं की गई है।


About The Author

अपनी टिप्पणियां पोस्ट करें

टिप्पणियां

Latest News

आज मुख्यमंत्री ने पूर्व केंद्रीय मंत्री प्रमोद महाजन काे पुण्यतिथि श्रद्धांजलि अर्पित की आज मुख्यमंत्री ने पूर्व केंद्रीय मंत्री प्रमोद महाजन काे पुण्यतिथि श्रद्धांजलि अर्पित की
भाेपाल । आज 3 मई, शनिवार को पूर्व केन्द्रीय मंत्री स्वर्गीय प्रमोद महाजन की पुण्यतिथि है। भारतीय जनता पार्टी को...
आज विश्व प्रेस स्वतंत्रता दिवस पर मुख्यमंत्री ने कलमकारों को दी बधाई
एसटीएफ ने मादक पदार्थ तस्करों पर किया बड़ा प्रहार
आज राज्यपाल मंगुभाई पटेल ग्वालियर प्रवास पर
डेटा मसले पर ट्रंप प्रशासन जिला अदालत के आदेश के खिलाफ पहुंचा सुप्रीम कोर्ट
आज उप मुख्‍यमंत्री राजेन्द्र शुक्‍ल जबलपुर प्रवास पर
आज विदिशा जिले को केन्द्रीय मंत्री शिवराज सिंह  देंगे विकास कार्यों की सौगात