अमेरिका ने 104 भारतीयों को जबरन भारत भेजा

इनमें पंजाब के 30, हरियाणा-गुजरात के 33-33 लोग

अमेरिका ने 104 भारतीयों को जबरन भारत भेजा

नई दिल्ली। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के संकल्प और नीतियों का असर दिखना शुरू हो गया है। बीते 20 जनवरी को राष्ट्रपति पद संभालने के बाद ट्रंप ने अवैध प्रवासियों को अमेरिका से निकाले जाने संबंधी कार्यकारी आदेश पर हस्ताक्षर किए थे। इस पर अमल करते हुए अमेरिकी प्रशासन ने सी-17 सैन्य विमान से 104 भारतीय लोगों के एक समूह को अमेरिका से वापस भेज दिया है। 104 अवैध भारतीय प्रवासियों को लेकर एक अमेरिकी सैन्य विमान बुधवार दोपहर अमृतसर के श्री गुरु रामदास जी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर उतरा।

सूत्रों ने इन बारे में जानकारी दी। उन्होंने बताया कि फ्लाइट दोपहर 1.55 बजे लैंड हुई। इन निर्वासित किए गए लोगों में से 30 पंजाब से, 33-33 हरियाणा और गुजरात से, तीन-तीन महाराष्ट्र और उत्तर प्रदेश से और दो चंडीगढ़ से हैं। हालांकि अभी निर्वासित लोगों की संख्या की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। इससे पहले की रिपोर्टों में दावा किया गया था कि अमेरिकी सैन्य विमान सी-17 205 अवैध अप्रवासियों को ले जा रहा था। यह अवैध भारतीय अप्रवासियों का पहला जत्था है जिसे अमेरिकी सरकार ने निर्वासित किया है।

बता दें कि बीते दो हफ्ते की अवधि में भारत के अलावा भी कई देशों के अवैध प्रवासियों को अमेरिका से निर्वासित किया जा चुका है। सी-17 सैन्य विमान से भारत लौटाए जा रहे प्रवासियों के बारे में समाचार एजेंसी पीटीआई पर आई रिपोर्ट के मुताबिक नई दिल्ली स्थित अमेरिकी दूतावास के प्रवक्ता ने बताया कि राष्ट्रपति ट्रंप की नीतियों पर अमल करते हुए अमेरिका आव्रजन कानूनों को कड़ा कर रहा है।

About The Author

अपनी टिप्पणियां पोस्ट करें

टिप्पणियां

Latest News

लखनऊ पहुंचें विश्व बैंक के अध्यक्ष अजय बंगा , करेंगे राउंड टेबल बैठक लखनऊ पहुंचें विश्व बैंक के अध्यक्ष अजय बंगा , करेंगे राउंड टेबल बैठक
लखनऊ। लखनऊ के अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर शुक्रवार की सुबह एयरप्लेन से विश्व बैंक के अध्यक्ष अजय बंगा पहुंचें। विश्व...
फिरोजाबाद में बाउंड्री के अंदर दो शव पड़े मिले
आज भोपाल-इंदौर में बदला रहेगा मौसम, चलेगी आंधी
कोटा में मंत्री मदन दिलावर के जन्मदिन पर सेवा कार्यों की चार दिवसीय श्रंखला शुरू
गरज-चमक के साथ छत्तीसगढ़ में अंधड़ चलने और वज्रपात की चेतावनी
जगन्नाथ मंदिर विवाद पर बोले दिलीप घोष ‘दलबदलुओं से समझौता नहीं करूंगा
पाकिस्तान के हमलों को भारत की सेना ने पश्चिमी सीमा पर किया विफल