गीता जयंती के अवसर पर गीता पाठ का आयोजन
गीता मनीषी स्वामी ज्ञानंद जी महाराज के आह्वान पर आज प्रातः 11 बजे अपने कार्यालय में उपस्थित लोगों के साथ 3 श्लोक गीता का पाठ किया*
सहारनपुर- हिन्दू जन जागरण मंच सहारनपुर के शास्त्री नगर कार्यालय पर गीता जयंती के अवसर पर गीता पाठ का आयोजन किया गया। इस अवसर पर संत ज्ञानानंद जी महाराज के आह्वान गीता श्लोक उच्चारण व गीता के महत्व पर चिंतन किया गया। इस अवसर पर उपस्थित कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए प्रांत सह-संयोजक ठाकुर सूर्यकांत सिंह ने कहा कि गीता पृथ्वी पर धर्म की स्थापना हेतु उच्चारित ग्रंथ है इसलिए भगवान कृष्ण ने यदा यदा धर्मस्य ग्लानिर् भवति भारत का उद्घोष किया है। गीता का अनुकरण, श्री, विजय, विभूति और नीति की गारंटी है।
यह कर्तव्य पूर्ति लिए सर्वश्रेष्ठ प्रोत्साहक है।जीवन प्रबंधन से जुड़े सभी सूत्रों का समावेश है। जो मानव कल्याण के बहुत ही आवश्यक तत्व है। अतः प्रत्येक हिन्दू परिवार में प्रतिदिन गीता पाठ होना चाहिए। हिन्दू जन जागरण मंच उ.प्र. की ओर से गीता जयंती पर हार्दिक शुभकामनाएं प्रेषित करता हूं। इस अवसर अनिल आरोड़ा महानगर संयोजक, राजकुमार शर्मा जिला संयोजक, अश्विनी शर्मा, प्रदीप ठाकुर, मांगेराम त्यागी सह संयोजक आदि कार्यकर्ताओ ने भी हिन्दू समाज को मंगलकामनाएं प्रेषित की।
टिप्पणियां