क्या आपने कभी पनीर चीला खाया है? 

Published By Subhash Pandey
On
Subhash Pandey Picture

पनीर चीला :  हम पनीर चीला बनाना सिखाएंगे। पनीर चीले का बैटर बनाने के लिए आपको हाफ कप मूंग दाल पीली, 1/4 कप चावल, 2 हरी मिर्च, एक चम्मच कद्दूकस की हुई अदरक, एक चम्मच लाल मिर्च पाउडर, एक चम्मच चाट मसाला, हाफ चम्मच हल्दी पाउडर और स्वाद अनुसार नमक की जरूरत पड़ेगी। पनीर की स्टफिंग बनाने के लिए हाफ कप पनीर, 1/4 कप कटे हुए टमाटर, 1/4 कप बेसन सेव, एक उड़द पापड़ का चूरा, हाफ छोटा चम्मच रेड चिल्ली फ्लेक्स, हाफ छोटा चम्मच काली मिर्च पाउडर, एक छोटा चम्मच चाट मसाला और स्वाद अनुसार नमक चाहिए होगा। पनीर चीला बनाने के लिए तेल, पनीर और कटे हुए हरे धनिए की जरूरत पड़ेगी।


पहला स्टेप- सबसे पहले पीली मूंग दाल और चावल को धो लीजिए और फिर 4 घंटे के लिए भिगोकर रखिए। इसके बाद मिक्सर में पीली मूंग दाल, चावल, थोड़ा सा पानी, हरी मिर्च, अदरक, लाल मिर्च पाउडर, हल्दी पाउडर, चाट मसाला और नमक निकाल लीजिए।

सरकारी जमीन पर अवैध कब्जा और बिक्री पर दो टीएमसी नेता गिरफ्तार ये खबर भी पढ़े : सरकारी जमीन पर अवैध कब्जा और बिक्री पर दो टीएमसी नेता गिरफ्तार

दूसरा स्टेप- सभी चीजों को अच्छी तरह से पीस लीजिए। अब पनीर की स्टफिंग तैयार करने के लिए एक कटोरे में कद्दूकस किया हुआ पनीर निकाल लीजिए।

तीसरा स्टेप- इसी कटोरे में कटे हुए टमाटर, बेसन सेव, पापड़ का चूरा, चिली फ्लेक्स, चाट मसाला, काली मिर्च पाउडर और नमक निकालिए और फिर इन सभी चीजों को मिला लीजिए।

चौथा स्टेप- अब एक तवे को गर्म कर इसके ऊपर तेल फैला लीजिए। इसके बाद पैन पर पानी छिड़किए और फिर चीले के बैटर को अच्छी तरह से स्प्रेड कर लीजिए।

पांचवां स्टेप- चीले की दोनों साइड पर तेल लगाते हुए इसे अच्छे से सेंक लीजिए। इसके बाद एक साइड पर पनीर की स्टफिंग को स्प्रेड कर लीजिए।

छठा स्टेप- पनीर चीले को सर्व करने से पहले आप थोड़े से पनीर और कटे हुए हरे धनिए से चीले की गार्निशिंग कर सकते हैं।

बच्चों से लेकर बड़ों तक, सभी को पनीर चीले का स्वाद काफी ज्यादा पसंद आने वाला है।

 

 

लेखक के बारे में

Subhash Pandey Picture

सुभाष पांडेय एक सीनियर और अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें मीडिया क्षेत्र में 32 वर्षों का समृद्ध अनुभव है। अपने लंबे करियर के दौरान उन्होंने समाचार लेखन, संपादन और रिपोर्टिंग के विभिन्न आयामों में कार्य करते हुए पत्रकारिता को मजबूत दिशा दी है।

नवीनतम

साउथ दिल्ली सुपरस्टार्ज ने टाइगर्स को पांच विकेट से हराया

नई दिल्ली। साउथ दिल्ली सुपरस्टार्ज ने दिल्ली प्रीमियर लीग 2026 में शानदार प्रदर्शन करते हुए सोमवार रात नई दिल्ली टाइगर्स...
खेल 
साउथ दिल्ली सुपरस्टार्ज ने टाइगर्स को पांच विकेट से हराया

बेटे-बहू की प्रताड़ना से परेशान बुजुर्ग के लिए सहारा बनी गोसाईगंज पुलिस

बेटे के खिलाफ निरोधात्मक कार्रवाई और बहू को दी सख्त हिदायत
राज्य  उत्तर प्रदेश 
बेटे-बहू की प्रताड़ना से परेशान बुजुर्ग के लिए सहारा बनी गोसाईगंज पुलिस

उत्तर प्रदेश

बेटे-बहू की प्रताड़ना से परेशान बुजुर्ग के लिए सहारा बनी गोसाईगंज पुलिस

बेटे के खिलाफ निरोधात्मक कार्रवाई और बहू को दी सख्त हिदायत
राज्य  उत्तर प्रदेश 
बेटे-बहू की प्रताड़ना से परेशान बुजुर्ग के लिए सहारा बनी गोसाईगंज पुलिस