खाड़ी संकट से तेल बाजार में उबाल, ब्रेंट और डब्ल्यूटीआई कीमतों में तेज उछाल

Published By Mahi Khan
On
Mahi Khan Picture

नई दिल्ली। ईरान द्वारा बीती रात कुवैत और बहरीन में स्थित अमेरिकी सैन्य ठिकानों पर किए गए मिसाइल हमले के बाद पश्चिम एशिया में एक बार फिर तनाव बढ़ गया है। इस तनाव की वजह से कच्चे तेल की कीमत में तेजी का रुख है।

ब्रेंट क्रूड की कीमत आज उछल कर 97 डॉलर प्रति बैरल के स्तर से ऊपर चली गई। इसी तरह वेस्ट टेक्सास इंटरमीडिएट (डब्ल्यूटीआई) क्रूड भी आज 96 डॉलर प्रति बैरल के स्तर को पार कर गया।

इस सप्ताह के पहले दो ट्रेडिंग सेशन में ही कच्चे तेल की कीमत में लगभग सात प्रतिशत की बढ़ोतरी हो चुकी है। आज ईरान द्वारा अमेरिकी सैनिक ठिकानों को निशाना बनाए जाने की वजह से पश्चिम एशिया में एक बार फिर युद्ध भड़कने की आशंका बन गई है।

शुरुआती कारोबार में शेयर बाजार कमजोर, सेंसेक्स और निफ्टी पर बिकवाली का दबाव ये खबर भी पढ़े : शुरुआती कारोबार में शेयर बाजार कमजोर, सेंसेक्स और निफ्टी पर बिकवाली का दबाव

इस तनाव के कारण खाड़ी देशों से दुनिया भर के दूसरे देशों में होने वाली पेट्रोलियम उत्पादों की सप्लाई के भी बाधित होने की आशंका बनी हुई है। आज ब्रेंट क्रूड ने 96.65 डॉलर प्रति बैरल केसर से कारोबार की शुरुआत की।

ट्रेडिंग शुरू होते ही इसकी कीमत कुछ देर के लिए घट कर 96.58 डॉलर प्रति बैरल के स्तर तक आई, लेकिन इसके बाद इसके भाव में तेजी आ गई। भारतीय समय के मुताबिक सुबह नौ बजे ब्रेंट क्रूड 97.16 डॉलर प्रति बैरल के स्तर पर ट्रेड कर रहा था।

इसी तरह वेस्ट टेक्सास इंटरमीडिएट (डब्ल्यूटीआई) क्रूड की ट्रेडिंग आज 94.39 डॉलर प्रति बैरल के स्तर से शुरू हुई। शुरुआत में ही कुछ देर के लिए यह फिसल कर 93.45 डॉलर प्रति बैरल तक आया। इसके बाद इसके भाव में तेजी आ गई। भारतीय समय के मुताबिक सुबह नौ बजे डब्ल्यूटीआई क्रूड 96.08 डॉलर प्रति बैरल के स्तर पर कारोबार कर रहा था।

जानकारों का कहना है कि अमेरिका और ईरान के बीच जारी सीजफायर का भविष्य अनिश्चित बना हुआ है। इसी तरह से होर्मुज स्ट्रेट के जरिए होने वाली ऑयल टैंकर्स की आवाजाही अभी भी लगभग ठप पड़ी हुई है।

दोनों देशों के बीच जारी शांति वार्ता का भविष्य भी फिलहाल अनिश्चित बना हुआ है, जिसका असर अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमत पर पड़ता हुआ नजर आ रहा है।

खासकर, बीती रात ईरान ने जिस तरह कुवैत और बहरीन में मौजूद अमेरिकी सैनिक ठिकानों पर मिसाइल हमला किया, उसकी वजह से तनाव में एक बार फिर तेजी आने का डर बन गया है। इस डर के कारण कच्चे तेल की कीमत में तेजी का रुख बना हुआ है।

इसके पहले दोनों देशों के बीच समझौता हो जाने की उम्मीद के कारण मई के महीने में कच्चे तेल की कीमत अंतरराष्ट्रीय बाजार में 90 डॉलर प्रति बैरल के स्तर से भी नीचे चली गई थी। हालांकि अभी तक दोनों देशों के बीच समझौता होने की कोई ठोस संभावना नजर नहीं आ रही है।

 

लेखक के बारे में

Mahi Khan Picture

माही खान एक उभरती हुई कंटेंट राइटर हैं और वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ से जुड़कर डिजिटल प्लेटफॉर्म के लिए समाचार अपडेट का कार्य कर रही हैं। वह खबरों की प्रस्तुति पर विशेष ध्यान देती हैं और मीडिया क्षेत्र में सीखते हुए अपने लेखन कौशल को लगातार विकसित कर रही हैं।

नवीनतम

 चिनाब में आई बाढ़ के लिए भारत जिम्मेदार नहीं, पाकिस्तान खुद सोचे

नई दिल्ली :विदेश मंत्रालय (MEA) ने शुक्रवार को जारी किए अपने बयान में कहा कि भारत किसी भी तरह से...
राष्ट्रीय 
 चिनाब में आई बाढ़ के लिए भारत जिम्मेदार नहीं, पाकिस्तान खुद सोचे

एनटीए के 47 अधिकारी टर्मिनेट,बदलाव की शुरुआत 

  एनटीए के खिलाफ  :नीट पेपर लीक से नाराज छात्रों के विरोध प्रदर्शन के बीच नेशनल टेस्टिंग एजेंसी के अधिकारियों सरकार...
शिक्षा-रोजगार 
एनटीए के 47 अधिकारी टर्मिनेट,बदलाव की शुरुआत 

रणबीर कपूर ने खोला 'रामायण' की तैयारी का राज

रामायण: नितेश तिवारी के निर्देशन में बन रही 'रामायण' भारतीय सिनेमा की सबसे बहुप्रतीक्षित पौराणिक फिल्मों में से एक है।...
मनोरंजन 
रणबीर कपूर ने खोला 'रामायण' की तैयारी का राज

आज का राशिफल 25 जुलाई 2026 : जानें दिन प्रेम और स्वास्थ्य के मामलों में महत्वपूर्ण 

  मेष दिन  नई ऊर्जा और आत्मविश्वास लेकर आएगा। कार्यक्षेत्र में मेहनत रंग लाएगी और वरिष्ठ अधिकारियों का सहयोग मिलेगा। लंबे...
धर्म-आध्यात्म 
आज का राशिफल 25 जुलाई 2026 : जानें दिन प्रेम और स्वास्थ्य के मामलों में महत्वपूर्ण 

मौसम 25 जुलाई: आज 17 राज्यों में तूफानी बारिश का अलर्ट, IMD अपडेट जारी

पई दिल्ली। आज मौसम विभाग ने फिर से टेंशन बढ़ाने वाला अलर्ट जारी कर दिया है। मौसम विभाग के पूर्वानुमान...
राष्ट्रीय 
मौसम 25 जुलाई: आज 17 राज्यों में तूफानी बारिश का अलर्ट, IMD अपडेट जारी

उत्तर प्रदेश

टेंडर के बाद भी नहीं बनी सड़क-नाली, ठेकेदार की लापरवाही से जुगपुरा के लोग परेशान

ललितपुर। नगर पालिका परिषद ललितपुर के वार्ड संख्या-8 जुगपुरा स्थित मां अहिल्याबाई बालिका इंटर कॉलेज के पीछे प्रस्तावित सड़क...
उत्तर प्रदेश 
टेंडर के बाद भी नहीं बनी सड़क-नाली, ठेकेदार की लापरवाही से जुगपुरा के लोग परेशान

सुल्तानपुर को मिलेगा 7 करोड़ का आधुनिक स्टेडियम, राज्य मंत्री ने हैंडबॉल प्रतियोगिता में की घोषणा

सुल्तानपुर। विकास खंड करौंदीकला के मेवपुर बरचौली स्थित बाबूराम उजागिर सिंह सीनियर सेकेंडरी स्कूल में शुक्रवार को चार दिवसीय हैंडबॉल...
उत्तर प्रदेश 
सुल्तानपुर को मिलेगा 7 करोड़ का आधुनिक स्टेडियम, राज्य मंत्री ने हैंडबॉल प्रतियोगिता में की घोषणा

पीड़ितों और बच्चों के प्रति संवेदनशील व्यवहार पर लखनऊ पुलिस का विशेष प्रशिक्षण, 81 पुलिसकर्मियों ने लिया हिस्सा

लखनऊ।पुलिस और आमजन के बीच भरोसा मजबूत करने तथा पीड़ितों को त्वरित एवं संवेदनशील सहायता उपलब्ध कराने के उद्देश्य से...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
पीड़ितों और बच्चों के प्रति संवेदनशील व्यवहार पर लखनऊ पुलिस का विशेष प्रशिक्षण, 81 पुलिसकर्मियों ने लिया हिस्सा

सोनभद्र पुलिस का बड़ा प्रहार, ड्रग तस्कर की 15.72 लाख की अवैध संपत्ति फ्रीज़

डुग्गी (मुनादी) एवं लाउड हेलर के माध्यम से सार्वजनिक घोषणा
राज्य  उत्तर प्रदेश 
सोनभद्र पुलिस का बड़ा प्रहार, ड्रग तस्कर की 15.72 लाख की अवैध संपत्ति फ्रीज़