ट्रैक्टर ट्राली पलटने से 22 महिला - पुरुष मजदूर घायल

ट्रैक्टर ट्राली पलटने से 22 महिला - पुरुष मजदूर घायल

दंतेवाड़ा /रायपुर। छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा जिले में छिंदनार के करका पुल के पास बीती देर रात ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर बीच सड़क पर पलट गया। जिससे ट्राली में बैठे 22 महिला और पुरुष मजदूर घायल हो गए। ट्राली में 35 मजदूर सवार थे। घायल मजदूरों में कुछ की हालत गंभीर बताई जा रही हैं ,जिनका दंतेवाड़ा जिला अस्पताल में इलाज जारी है। दंतेवाड़ा पुलिस से प्राप्त जानकारी के मुताबिक मजदूरों से भरा ट्रैक्टर बड़े करका ग्राम से मजदूरों को काम के बाद वापस कासोली लौट रहा था , तभी छिंदनार के करका पुल के पास वह अनियंत्रित होकर पलट गया, जिससे मजदूर ट्राली के नीचे दब गए। शोर होने पर वहां से गुजर रहे तथा आपस के लोगों ने घटना स्थल पर पहुंच कर तुरंत मदद शुरू की और पुलिस को सूचना दी ।पुलिस ने ट्रैक्टर के नीचे दबे मजदूरों को निकाला। 108 एंबुलेंस और अन्य गाड़ियों के जरिए घायल मजदूरों को गीदम सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया। वहीं गंभीर रूप से घायल मजदूरों का दंतेवाड़ा के जिला अस्पताल में इलाज किया जा रहा है।

 

 

Tags:

About The Author

अपनी टिप्पणियां पोस्ट करें

टिप्पणियां

Latest News

मॉनसून में अक्सर बाल झड़ने की समस्या बढ़ती हैतो घर पर बनाएं ये नेचुरल शैंपू मॉनसून में अक्सर बाल झड़ने की समस्या बढ़ती हैतो घर पर बनाएं ये नेचुरल शैंपू
शैंपू की रेसिपी :बदलते मौसम में लोगों को अक्सर हेयर फॉल की प्रॉब्लम का सामना करना पड़ता है। इस समस्या...
कृषि विभाग ने दिया जोर: धान की सीधी बुवाई पर लौटे किसान
आरोपी पति अपनी पत्नी को तब तक चाकू मारता रहा, जब तक नहीं हो गई मौत 
डिजिटल नजर: ऐप के जरिये बच्चों का मूल्यांकन करेंगे शिक्षक
आने वाली पीढ़ी से शिक्षा का अधिकार छीनना चाहती है भाजपा: अखिलेश
रामायण की 'सीता' डिग्री से डॉक्टर और दिल से एक्टर
शुभमन गिल ने अंग्रेज गेंदबाजों की जमकर धज्जियां उड़ाई 269 रन बनाए