श्रावण मास के प्रथम सोमवार को शिवायलयों मेें उमडी भीड
On
शामली कांधला- श्रावण मास को लेकर नगर व क्षेत्र के सिद्धपीठ शिवालयों को पुष्पों और आधुनिक लाईटों से सजाया गया। मन्दिरों में रूद्र पाठ और विशेष पूजा अर्चना के लिये तैयारी की गई। श्रावण मास के प्रथम सोमवार को नगर के शिवालयों में पूजा अर्चना करने के लिये श्रद्धालुओं की भीड़ उमड पडी। पूर्वी यमुना नहर स्थित सिद्धपीठ मनकामेश्वर महादेव मन्दिर, शिवतालाब मन्दिर मोलानान, सूरज कुंड महादेव मन्दिर, नीलकंठ महादेव मन्दिर, अंदोसर महादेव मन्दिर सहित नगर सभी मन्दिरों में श्रावण मास के प्रथम सोमवार पर जलाभिषेक करने के लिये श्रद्धालुओं की भीड़ मन्दिरों में पंहुची।
शिव मंत्रों के उच्चार से भगवान की शुभ मुर्हुत में अभिषेक किया गया। श्रद्धालुओं ने व्रत का संकल्प कर पूजा की। भगवान भोलेनाथ के विशेष प्रिय श्रावण मास को देखते हुए मन्दिरों को पूरे माह तक अनुष्ठान किये जा रहे है। वही लक्ष्मी नारायण मन्दिर में श्रावण मास में भगवान श्री हरि लक्ष्मी नारायण मन्दिर में विशेष हरे वस्त्रों को श्रंगार किया गया। दिनभर बम बम के जयघोष से मन्दिरों में जलाभिषेक चलता रहा। इस दौरान पुलिस प्रशासन पूरी तरह से मुस्तेद रहा।
Tags: Shamli
About The Author
Related Posts
अपनी टिप्पणियां पोस्ट करें
Latest News
11 Jul 2025 13:48:10
पटना। बिहार विधानसभा चुनाव के ठीक पहले मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने मास्टरस्ट्रोक लगकर विपक्ष को चित कर दिया है। शुक्रवार...
टिप्पणियां