गोमती नदी का जलस्तर बढ़ने से फसल खराब

गोमती नदी का जलस्तर बढ़ने से फसल खराब

लखनऊ। लखनऊ के बक्शी का तालाब, इंटौजा क्षेत्र में गोमती नदी के जलस्तर बढ़ने से सब्जियों और धान की फसल खराब हो गयी है। एसडीएम की ओर से एक बयान में कहा गया है कि पानी घटने पर ही फसल संबंधित नुकसान का आकलन किया जा सकता है।

स्थानीय किसानों का कहना है कि फसल नुकसान होने से किसान बेहद परेशान है। ग्रामीण क्षेत्रों सुलतानपुर, अकडरिया कलां, लासा जैसे गांव में खेतों में गोमती नदी का पानी बह रहा है। खेत में उतरने वाले किसान पानी में जा कर चारा लाते हैं। अभी तक प्रशासन की ओर से कोई मदद भी नहीं भेजी गयी है।

इसी बीच पूर्व विधायक गोमती यादव ने कुछ सामाजिक कार्यकतार्ओं के साथ बक्शी का तालाब क्षेत्र का दौरा किया और ग्रामीणों को फसल का नुकसान दिलाने के लिए हर सम्भव प्रयास करने का वायदा किया। गोमती यादव ने कहा कि किसानों के हित से बड़ा दूसरा कोई काम नहीं है। प्रशासन को अभी तक मौके पर आ जाना चाहिए था।

Tags: lucknow

About The Author

अपनी टिप्पणियां पोस्ट करें

टिप्पणियां

Latest News

निर्मलधाम मनातू में गुरु पूजा का आयोजन 13 को निर्मलधाम मनातू में गुरु पूजा का आयोजन 13 को
रांची। सहज योग केंद्र रांची के तत्वावधान में 13 जुलाई क निर्मलधाम मनातू में गुरु पूजा का आयोजन किया जाएगा।...
राजगढ़ : बंद कमरे में व्यक्ति ने फांसी लगाकर की खुदकुशी
विंबलडन 2025: वर्बीक और सिनियाकोवा ने रचा इतिहास, जीता मिक्स्ड डबल्स खिताब
श्रावण मास : भगवान शिव की उपासना के लिए सबसे उत्तम माह
हर जरूरतमंद के साथ खड़ी है सरकार : मुख्यमंत्री
चेयरपर्सन साहिबा जरा इधर भी दीजिए ध्यान, जन्म प्रमाण पत्र के लिए आवेदक हो रहे परेशान
आज उज्जैन प्रवास पर मुख्यमंत्री, विकास कार्यों का करेंगे लोकार्पण और भूमिपूजन