लखनऊ में गोमती नदी का जलस्तर बढ़ने से फसल खराब

लखनऊ में गोमती नदी का जलस्तर बढ़ने से फसल खराब

लखनऊ। लखनऊ के बक्शी का तालाब, इंटौजा क्षेत्र में गोमती नदी के जलस्तर बढ़ने से सब्जियों और धान की फसल खराब हो गयी है। एसडीएम की ओर से एक बयान में कहा गया है कि पानी घटने पर ही फसल संबंधित नुकसान का आकलन किया जा सकता है।

स्थानीय किसानों का कहना है कि फसल नुकसान होने से किसान बेहद परेशान है। ग्रामीण क्षेत्रों सुलतानपुर, अकडरिया कलां, लासा जैसे गांव में खेतों में गोमती नदी का पानी बह रहा है। खेत में उतरने वाले किसान पानी में जा कर चारा लाते हैं। अभी तक प्रशासन की ओर से कोई मदद भी नहीं भेजी गयी है।

इसी बीच पूर्व विधायक गोमती यादव ने कुछ सामाजिक कार्यकर्ताओं के साथ बक्शी का तालाब क्षेत्र का दौरा किया और ग्रामीणों को फसल का नुकसान दिलाने के लिए हर सम्भव प्रयास करने का वायदा किया। गोमती यादव ने कहा कि किसानों के हित से बड़ा दूसरा कोई काम नहीं है। प्रशासन को अभी तक मौके पर आ जाना चाहिए था।

Tags: lucknow

About The Author

अपनी टिप्पणियां पोस्ट करें

टिप्पणियां

Latest News

तुर्किये के विदेशमंत्री इस्लामाबाद पहुंचे तुर्किये के विदेशमंत्री इस्लामाबाद पहुंचे
इस्लामाबाद। तुर्किये के विदेशमंत्री हकान फिदान आज सुबह पाकिस्तान की आधिकारिक यात्रा पर इस्लामाबाद पहुंचे। एक दिन पहले तुर्किये के...
बाढ़ और भूस्खलन के कारण नेपाल के दस राजमार्ग पूरी तरह से अवरुद्ध
सुरक्षाबलों ने अफगानिस्तान की सीमा पर आठ आतंकी मार गिराए
अमेरिका में संघीय कर्मचारियों की छंटनी का रास्ता साफ
सर्राफा बाजार में सस्ता हुआ सोना, चांदी के भाव में कोई बदलाव नहीं
आईसीआईसीआई प्रूडेंशियल एएमसी ने आईपीओ के लिए ड्राफ्ट जमा किया
स्टॉक मार्केट में क्रीजैक की जोरदार एंट्री