श्रीकृष्ण जन्मोत्सव की कथा सुन झूमे श्रोता

श्रीकृष्ण जन्मोत्सव की कथा सुन झूमे श्रोता

झाँसी। पुरानी तहसील स्थित साई मंगलम में आयोजित श्रीमद भागवत कथा ज्ञान यज्ञ के चतुर्थ दिवस का प्रसंग सुनाते हुए श्रीधाम वृंदावन से पधारे कथा व्यास संदीप कृष्ण महाराज ने कहा कि जब जब धर्म की हानि होती है, पृथ्वी पर जब जब अधर्म बढता है तब तब प्रभु अवतार लेकर धर्म की रक्षा करते हैं। चतुर्थ दिवस उन्होंने भगवान राम व श्रीकृष्ण के पावन प्राक्टय का प्रसंग सुनाया। इस मौके पर कथा मण्डप में सुंदर झांकी सजायी गयी तथा धूमधाम से कन्हैया का जन्मोत्सव मनाया गया।
 
उन्होंने कहा कि अभिमानी व्यक्ति का पतन बहुत जल्दी हो जाता है इसलिए जीवन में कभी भी अहंकार नहीं करना चाहिए। उन्होंने रुप, यौवन, सम्पत्ति और बडा पद मिल जाना आदि मनुष्य जीवन बिगडने के चार साधन बताते हुए कहा कि यह चार चींजे जिसे प्राप्त हो जाती हैं और विवेक नहीं तो उसका जीवन बिगडना तय है लेकिन यह चार चीजें जिनके पास होती हैं और वे विवेक से काम लेते हैं तो उनका जीवन धन्य हो जाता है।
 
प्रारंभ में यजमान परिवार से माताजी राममूर्ति देवी, रमेशचंद्र राजकुमारी, महेशचंद्र राधारानी, सुरेशचंद्र भारती, कृष्णबिहारी सुनीता एवं विनीता विनयकुमार एवं अभिषेक ओमहरे ने कथा व्यास का माल्यार्पण कर श्रीमद भागवत पुराण का पूजन कर आरती उतारी।संचालन आचार्य अरबिंद दुबे ने किया। इस मौके पर योगाचार्य शोभाराम सोनी, दशरथ गुप्ता,अनूप सिंह चौहान, ओम प्रकाश सोनी, रेखा गुप्ता अंशिका, मयंक माहेश्वरी सूरत, भगवती शिवहरे,संस्कार सुनील कुशवाहा, दिलीप अग्निहोत्री, रामदास पाठक, नारायणदास यादव, मानसिंह यादव आदि मौजूद रहे।अंत में कृष्णबिहारी ओमहरे ने सभी का आभार व्यक्त किया।
 
 
Tags: Jhansi

About The Author

अपनी टिप्पणियां पोस्ट करें

टिप्पणियां

Latest News

जबरन ट्रेन रोके जाने पर आरपीएफ ने पांच बंद समर्थकों को किया गिरफ्तार जबरन ट्रेन रोके जाने पर आरपीएफ ने पांच बंद समर्थकों को किया गिरफ्तार
अररिया। बिहार में मतदाता सूची पुनरीक्षण कार्य के विरोध में महागठबंधन दलों की ओर से किए गए बिहार बंद के...
तुर्किये के विदेशमंत्री इस्लामाबाद पहुंचे
बाढ़ और भूस्खलन के कारण नेपाल के दस राजमार्ग पूरी तरह से अवरुद्ध
सुरक्षाबलों ने अफगानिस्तान की सीमा पर आठ आतंकी मार गिराए
अमेरिका में संघीय कर्मचारियों की छंटनी का रास्ता साफ
सर्राफा बाजार में सस्ता हुआ सोना, चांदी के भाव में कोई बदलाव नहीं
आईसीआईसीआई प्रूडेंशियल एएमसी ने आईपीओ के लिए ड्राफ्ट जमा किया