वन महोत्सव के शुभारंभ पर अपर जिलाधिकारी ने किया पौधारोपण।

वन महोत्सव के शुभारंभ पर अपर जिलाधिकारी ने किया पौधारोपण।


संत कबीर नगर , जुलाई 2024 (सूचना विभाग)।वन महोत्सव (01 से 07 जुलाई) के उपलक्ष्य में खलीलाबाद रेंज अन्तर्गत कलेक्ट्रेट परिसर में पौधरोपण कार्यक्रम का शुभारम्भ किया गया। इस वर्ष पौधारोपण कार्यक्रम की थीम *"एक पौध माँ के नाम"* के तहत अपर जिलाधिकारी जय प्रकाश द्वारा आम पौध, ज़िला होमगार्ड कमांडेंट शैलेश मिश्रा द्वारा कंजी, प्रभागीय वनाधिकारी अशोक कुमार सिंह द्वारा बरगद पौध तथा उपस्थित अन्य उपस्थित अधिकारियों / कर्मचारियों द्वारा कैन, आकाशमोनी, हरसिंगार, आँवला आदि पौधों का रोपण किया गया।
उल्लेखनीय है कि वन महोत्सव दिवस का इतिहास 1947 का है, जब इसे पहली बार पंजाबी वनस्पतिशास्त्री एमएस रंधावा द्वारा 20 से 27 जुलाई तक आयोजित किया गया था। तत्कालीन दिल्ली पुलिस आयुक्त खुर्शीद अहमद खान ने 20 जुलाई 1947 को वन महोत्सव के पहले आयोजन का उद्घाटन किया, जिसमें वनस्पतियों और जीवों पर वनों की कटाई के प्रभाव पर जोर दिया गया था। डॉ. राजेंद्र प्रसाद और जवाहरलाल नेहरू जैसे राष्ट्रीय नेताओं द्वारा एक समृद्ध वृक्षारोपण अभियान चलाया गया, तब से वन महोत्सव मनाने और पेड़ लगाने की परंपरा चली आ रही है। 1950 में इसे खाद्य और कृषि मंत्री कन्हैया माणिलाल मुंशी द्वारा राष्ट्रीय गतिविधि के रूप में घोषित किया गया था। बाद में इस त्योहार को जुलाई में पहले सप्ताह में स्थानांतरित कर दिया गया और 1950 में इसका नाम बदलकर वन महोत्सव कर दिया गया। 
वन महोत्सव के शुभारंभ अवसर पर मौलाना आज़ाद इंटर कॉलेज खलीलाबाद में वन महोत्सव कार्यक्रम का आयोजन किया गया इस अवसर पर प्रधानाचार्य यूनिस अख़्तर खान द्वारा कदम्ब पौध क्षेत्रीय वन अधिकारी रणविजय सिंह ने आम तथा उपस्थित अध्यापकगण द्वारा आम, बकैन, कचनार, आकाशमोनी आदि 75 पौधों का रोपण किया गया। 
इस अवसर पर वन दरोगा खलीलाबाद विनोद यादव, प्रदीप साहू, शशि भूषण शर्मा, वन रक्षक अवनीश पटेल, दीप रंजन वर्मा माली द्वारा भी पौधारोपण किया गया।

Tags:

About The Author

Related Posts

अपनी टिप्पणियां पोस्ट करें

टिप्पणियां

Latest News

जबरन ट्रेन रोके जाने पर आरपीएफ ने पांच बंद समर्थकों को किया गिरफ्तार जबरन ट्रेन रोके जाने पर आरपीएफ ने पांच बंद समर्थकों को किया गिरफ्तार
अररिया। बिहार में मतदाता सूची पुनरीक्षण कार्य के विरोध में महागठबंधन दलों की ओर से किए गए बिहार बंद के...
तुर्किये के विदेशमंत्री इस्लामाबाद पहुंचे
बाढ़ और भूस्खलन के कारण नेपाल के दस राजमार्ग पूरी तरह से अवरुद्ध
सुरक्षाबलों ने अफगानिस्तान की सीमा पर आठ आतंकी मार गिराए
अमेरिका में संघीय कर्मचारियों की छंटनी का रास्ता साफ
सर्राफा बाजार में सस्ता हुआ सोना, चांदी के भाव में कोई बदलाव नहीं
आईसीआईसीआई प्रूडेंशियल एएमसी ने आईपीओ के लिए ड्राफ्ट जमा किया