पूरे राज्य में तापमान में गिरावट आने की संभावना

पूरे राज्य में तापमान में गिरावट आने की संभावना

छत्तीसगढ़: छत्तीसगढ़ के रायपुर शहर और अन्य हिस्सों में मंगलवार को बेमौसम हल्की बारिश हुई, जिससे पारे में गिरावट आई। मौसम विभाग ने मंगलवार को यह जानकारी दी। मौसम विभाग के अधिकारियों ने बताया कि ‘मिगजॉम’ चक्रवाती तूफान के कारण राज्य के दुर्ग, बिलासपुर, बस्तर और रायपुर संभाग में हल्की बारिश हुई।
बेमौसम बारिश के कारण तापमान में गिरावट हुई है। मौसम विभाग के मुताबिक राज्य के पेंड्रारोड में सबसे कम 16.8 डिग्री सेल्सियस और दंतेवाड़ा में सबसे ज्यादा 26.3 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया।

उन्होंने बताया कि बुधवार को राज्य के कई हिस्सों में हल्की या मध्यम दर्जे की बारिश होने की संभावना है जबकि राज्य के कुछ स्थानों पर भारी बारिश और गरज के साथ ही तेज हवाएं चलने की भी संभावना है। अधिकारियों ने बताया कि पूरे राज्य में तापमान में गिरावट आने की संभावना है।

 

Tags:

About The Author

Tarunmitra Picture

‘तरुणमित्र’ श्रम ही आधार, सिर्फ खबरों से सरोकार। के तर्ज पर प्रकाशित होने वाला ऐसा समचाार पत्र है जो वर्ष 1978 में पूर्वी उत्तर प्रदेश के जौनपुर जैसे सुविधाविहीन शहर से स्व0 समूह सम्पादक कैलाशनाथ के श्रम के बदौलत प्रकाशित होकर आज पांच प्रदेश (उत्तर प्रदेश, बिहार, महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश और उत्तराखण्ड) तक अपनी पहुंच बना चुका है। 

अपनी टिप्पणियां पोस्ट करें

टिप्पणियां

Latest News

निर्मलधाम मनातू में गुरु पूजा का आयोजन 13 को निर्मलधाम मनातू में गुरु पूजा का आयोजन 13 को
रांची। सहज योग केंद्र रांची के तत्वावधान में 13 जुलाई क निर्मलधाम मनातू में गुरु पूजा का आयोजन किया जाएगा।...
राजगढ़ : बंद कमरे में व्यक्ति ने फांसी लगाकर की खुदकुशी
विंबलडन 2025: वर्बीक और सिनियाकोवा ने रचा इतिहास, जीता मिक्स्ड डबल्स खिताब
श्रावण मास : भगवान शिव की उपासना के लिए सबसे उत्तम माह
हर जरूरतमंद के साथ खड़ी है सरकार : मुख्यमंत्री
चेयरपर्सन साहिबा जरा इधर भी दीजिए ध्यान, जन्म प्रमाण पत्र के लिए आवेदक हो रहे परेशान
आज उज्जैन प्रवास पर मुख्यमंत्री, विकास कार्यों का करेंगे लोकार्पण और भूमिपूजन