भाजपा प्रदेश प्रवक्ता ने राज्य सरकार पर बोला हमला

भाजपा प्रदेश प्रवक्ता ने राज्य सरकार पर बोला हमला

रांची। भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता प्रतुल शाहदेव ने हेमंत सरकार पर हमला बोला है। उन्होंने कहा कि प्रदेश की हेमंत सरकार की उल्टी गिनती शुरू हो गई है।B प्रतुल शाहदेव ने सोमवार को कहा कि राजस्थान और छत्तीसगढ़ की अहंकारी, विवेकहीन सरकारों का अंत हुआ। वहां भ्रष्टाचार, बेरोजगारी और महिला उत्पीड़न चरम पर था। ऐसी ही स्थिति झारखंड की भी है। झारखंड में ‘स्टेट स्पॉन्सर्ड करप्शन’ का बड़ा रैकेट चल रहा है। झारखंड सरकार की भी उल्टी गिनती शुरू हो गई है। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन अब जितने दिन हो सके अपने सायरन का काफिला बजा कर घूम लें। सरकार की उल्टी गिनती शुरू हो गई है। प्रदेश की जनता ने वर्तमान सरकार को उखाड़ फेंकने का मन बना लिया है।

 

 

Tags:

About The Author

अपनी टिप्पणियां पोस्ट करें

टिप्पणियां