सरकार बदली तो भाजपा के भ्रष्ट नेता जेल में होंगेः भगवान सिंह

महंगाई बेरोजगारी भ्रष्टाचार का विकल्प सिर्फ कांग्रेस

सरकार बदली तो भाजपा के भ्रष्ट नेता जेल में होंगेः भगवान सिंह

मथुरा। कांग्रेस के जिला अध्यक्ष चौधरी भगवान सिंह वर्मा ने कहा है कि कांग्रेस की सरकार बनी तो भाजपा के भ्रष्ट नेता जेल में होंगे।रायबरेली में चुनाव प्रचार के दौरान मंच से भाषण देते हुए श्री वर्मा ने कहा कि अब देश में बेरोजगारी भ्रष्टाचार और महंगाई का विकल्प सिर्फ कांग्रेस है। लोगों ने इस बार मन बना लिया है कि भाजपा की मोदी सरकार को जड़ से खत्म कर दिया जाए। उन्होंने कहा कि जिस दिन कांग्रेस की सरकार केंद्र में बनेगी  भ्रष्टाचारी जेल की सलाखों के पीछे होंगे। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी ही एकमात्र ऐसे नेता हैं जो देश को सही दिशा दे सकते हैं। भाजपा की मोदी सरकार ने देश को इस समय कंगाल कर दिया है अपने मित्र उद्योगपतियों के साथ मिलकर देश को लूटने का काम कर रहे हैं। गरीब जनता महंगाई और बेरोजगारी जैसे मुद्दों से पीड़ित है। भाजपा सरकार इन मुद्दों को लेकर जनता के बीच नहीं जा रही केवल व धर्म और जाति के नाम पर कुर्सी की राजनीति कर रही है। जिला अध्यक्ष चौधरी भगवान सिंह वर्मा के साथ प्रचार के लिए गए राजन पाठक तथा गिर्राज सिंह छोकर, राजू अब्बासी, अगला चौधरी, कुलदीप सिंह, डॉ. प्रमोद शर्मा, धर्मवीर सिंह सोलंकी, समीम अब्बासी, बृजेश शर्मा व अन्य कांग्रेसियों ने भी रायबरेली पहुंचकर न केवल अपनी उपस्थिति दर्ज कराई।

Tags: Mathura

About The Author

अपनी टिप्पणियां पोस्ट करें

टिप्पणियां