मुख्यमंत्री डॉ यादव ने सूर्योपासना के महापर्व 'यमुना छठ' पर्व पर दी शुभकामनाएं

 मुख्यमंत्री डॉ यादव ने सूर्योपासना के महापर्व 'यमुना छठ' पर्व पर दी शुभकामनाएं

भोपाल। आज रविवार को सूर्योपासना का महापर्व 'यमुना छठ' मनाया जा रहा है। मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने इस अवसर पर प्रदेशवासियों को शुभकामनाएं दी है। मुख्यमंत्री डॉ यादव ने सोशल मीडिया एक्स पर अपने शुभकामना संदेश में लिखा नमामि यमुनामहं सकल सिद्धि हेतुं मुदा, मुरारि पद पंकज स्फ़ुरदमन्द रेणुत्कटाम। पतित पावनी, पाप नाशिनी, भगवान श्रीकृष्ण की लीलाओं की साक्षी, सूर्य देव की पुत्री, सनातनी परंपराओं को अपने निर्मल जल से पोषित करने वाली मां यमुना के अवतरण दिवस एवं सूर्योपासना के महापर्व 'यमुना छठ' की हार्दिक शुभकामनाएं। मां यमुना की कृपा से सभी प्रदेशवासियों के जीवन में शुभ एवं मंगल का आगमन हो मान्यता के अनुसार, साल में दो बार छठ पूजन किया जाता है। चैत्र माह में मनाई जाने वाली छठ को चैती छठ और कार्तिक माह में पड़ने वाली छठ को कार्तिकी छठ कहा जाता है। चैत्र माह की छठ को यमुना छठ के रूप में जाना जाता है, जो हर साल चैत्र माह की कृष्ण पक्ष की षष्ठी तिथि पर पड़ती है। मान्यता है कि इस दिन भगवान विष्णु की आज्ञा पर देवी यमुना पृथ्वी पर अवतरित हुई थी। यमुना छठ को मुख्यत: उत्तर भारत के कई शहरों में मनाया जाता है।

Tags:

About The Author

Latest News