हिंदुत्व का बनाया माहौल, बजरंग बली की मूर्ति और गदा छोड़ गईं प्रियंका

हिंदुत्व का बनाया माहौल, बजरंग बली की मूर्ति और गदा छोड़ गईं प्रियंका

चित्तौड़गढ़। जिला मुख्यालय पर हुई चुनावी जनसभा के दौरान वर्तमान दर्जा प्राप्त राज्य मंत्री सुरेंद्रसिंह द्वारा शुरू की गई परंपरा के अनुरूप प्रियंका गांधी को बजरंग बली की मूर्ति और गदा भेंट की गई, लेकिन प्रियंका गांधी वाड्रा मेवाड़ के सम्मान के प्रतीक का उल्लेख करते हुए भेंट की गई गदा और बजरंग बली की मूर्ति चित्तौड़गढ़ में ही छोड़ गईं। मंच पर विधानसभा के चित्तौड़गढ़ जिले के पांचों प्रत्याशियों ने हिंदुत्व का माहौल बनाने के लिए बजरंग बली की मूर्ति और गदा भेंट देने की रणनीति बनाई थी, लेकिन उनकी रणनीति को फेल करते हुए प्रियंका गांधी दोनों सम्मान प्रतीक मंच पर लिए, लेकिन बाद में चित्तौड़गढ़ में ही छोड़ गईं। प्रियंका गांधी के सभास्थल से जाने के 15 मिनट बाद कार्यकर्ता इन भेंट को पुनः राज्य मंत्री के वाहन में रख रहे थे।

कांग्रेस प्रत्याशियों के समर्थन में हुई जनसभा को संबोधित करने के लिए प्रदेश के सीएम अशोक गहलोत और कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी इंदिरा गांधी स्टेडियम में पहुंची। लगभग आधे घंटे से अधिक के समय के अपने उद्बोधन की शुरुआत प्रियंका गांधी ने मेवाड़ी अंदाज में की। उन्होंने अपने संबोधन के दौरान वीर भूमि चित्तौड़ और महाराणा प्रताप का जिक्र करते हुए चित्तौड़ के इतिहास को स्मरण किया। मध्यप्रदेश और राजस्थान की तुलना पर उनका पूरा भाषण केंद्रित रहा।

अपने संबोधन के दौरान उन्होंने पीएम मोदी पर और प्रदेश भाजपा पर भी जम कर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि भाजपा टुकड़ों में बंटी हुई है और कांग्रेस एक साथ होकर चुनाव लड़ रही है। पीएम मोदी पर निशाना साधते हुए प्रियंका ने कहा कि पीएम खुद के चेहरे पर राजस्थान में वोट मांग रहे हैं। ऐसा लग रहा है मानो वह प्रधानमंत्री की कुर्सी छोड़ कर राजस्थान के मुख्यमंत्री बनने जा रहे हैं।


Tags:

About The Author

Latest News

अंत्योदय और एकात्मक मानववाद के सिद्धांत के अनुरूप कार्य करें कार्यकर्ता: नीलकंठ मुंडा अंत्योदय और एकात्मक मानववाद के सिद्धांत के अनुरूप कार्य करें कार्यकर्ता: नीलकंठ मुंडा
खूंटी। भाजपा के जिला कार्यालय में गुरुवार को खूंटी और सिमडेगा जिला पंचायत समिति सदस्यों के लिए प्रशिक्षण कार्यशाला का...
मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी ने जमशेदपुर में बुजुर्ग मतदाताओं से की मुलाकात, किया सम्मानित
दो दिवसीय दौरे पर पलामू पहुंचे मुख्यमंत्री
योजनाएं धरातल पर उतरें, इसी प्रतिबद्धता के साथ सरकार कर रही काम : मुख्यमंत्री
अगड़ा राज्य बनेगा झारखंड: हेमंत सोरेन
 211 करोड़ 36 लाख 62 हजार रुपये की लागत वाली 1255 योजनाओं का दिया तोहफा
हर हाल में रोका जाए बच्चों का शोषण, तस्करी और असुरक्षित माइग्रेशन: राज्यपाल