आईएनडीआईए की एकजुटता से भाजपा तिलमिलाई : सुप्रियो भट्टाचार्य

आईएनडीआईए की एकजुटता से भाजपा तिलमिलाई : सुप्रियो भट्टाचार्य

रांची। कांग्रेस की भारत जोड़ो न्याय यात्रा में शामिल होने के बाद रांची पहुंचने पर झामुमो के केंद्रीय महासचिव सह प्रवक्ता सुप्रियो भट्टाचार्य ने कहा कि न्याय मिशन को जन-जन तक पहुंचाया, कश्मीर से कन्याकुमारी और मिजोरम से असम तक के दिल की बात सामने आया। राहुल गांधी ने न्याय यात्रा के दिन अंतिम दिन अपने संबोधन में कहा कि कांग्रेस का एक बड़ा नेता सोनिया गांधी से कहा कि जेल जाने के डर के कारण वह भाजपा ज्वाइन कर रहे हैं। लेकिन हम डरने और झुकने वालों में से नहीं है। भट्टाचार्य सोमवार को पार्टी कार्यालय में संवाददाता सम्मेलन में बोल रहे थे। उन्होंने कहा कि हम समझौता विहीन लड़ाई लड़ रहे है। हम जल ,जंगल और जमीन को कॉरपोरेट के हाथों में नहीं दे सकते हैं। झारखंड नहीं झुका है और आईएनडीआईए भी नहीं झुकेगा। भाजपा मुद्दा विहीन हो गई है। साथ हो आईएनडीआईए गठबंधन की एकजुटता से भाजपा तिलमिलय गयी है। मैंने तीन दशक के राजनीतिक जीवन में ऐसी स्थिति कभी नहीं देखी थी।


Tags:

About The Author

Latest News