भाजपा ने पूर्वांचल के प्रभावशाली नेता आरपीएन सिंह का बढ़ाया कद..!

भाजपा ने पूर्वांचल के प्रभावशाली नेता आरपीएन सिंह का बढ़ाया कद..!

कुशीनगर, तरूण मित्र। लंबे समय तक कांग्रेस पार्टी मे रहने के बाद भाजपा का दामन थामने वाले पूर्वांचल के प्रभावशाली नेता आरपीएन सिंह को आखिर मे उनका कद भाजपा ने बढ़ा दिया, एक वर्ष तक के लंबे इंतजार के बाद भाजपा नेता आरपीएन सिंह की भी किस्मत खुल गई है। लोकसभा चुनाव से पहले ही भाजपा ने आरपीएन सिंह को उत्तर प्रदेश से राज्यसभा में भेजने का निर्णय लेकर पिछड़े समुदाय से आने वाले आरपीएन सिंह के भाजपा में आने से पूर्वाचल के पिछड़े समुदाय में पकड़ मजबूत हुई है। इसका असर विधानसभा चुनावों में भी दिखाई पड़ा था और अब लोकसभा चुनाव में भी भाजपा को आरपीएन सिंह का लाभ मिल सकता है। अब वे एक बार फिर राज्यसभा में भाजपा की ओर से बैटिंग करते हुए दिखाई पड़ेंगे। बता दें कि आरपीएन सिंह कुशीनगर के रहने वाले हैं , कांग्रेस पार्टी में लंबे समय तक नेता रहे और केंद्रीय मंत्री भी इतना ही नही वे एक राज परिवार से भी आते हैं हालाकी जनपद कुशीनगर और देवरिया क्षेत्र में उनकी पकड़ बहुत मजबूत है साथ ही कुर्मी जाति का प्रतिनिधित्व करते हैं। आरपीएन सिंह कुशीनगर के सैंथवार के शाही परिवार से ताल्लुक रखते हैं। 

About The Author

Tarunmitra Picture

‘तरुणमित्र’ श्रम ही आधार, सिर्फ खबरों से सरोकार। के तर्ज पर प्रकाशित होने वाला ऐसा समचाार पत्र है जो वर्ष 1978 में पूर्वी उत्तर प्रदेश के जौनपुर जैसे सुविधाविहीन शहर से स्व0 समूह सम्पादक कैलाशनाथ के श्रम के बदौलत प्रकाशित होकर आज पांच प्रदेश (उत्तर प्रदेश, बिहार, महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश और उत्तराखण्ड) तक अपनी पहुंच बना चुका है। 

अपनी टिप्पणियां पोस्ट करें

टिप्पणियां