राष्ट्रीय संविधान दिवस के अवसर् अपर उप जिलाधिकारी द्वारा दिलाई गयी शपथ।
On
संत कबीर नगर, 26 नवम्बर 2023(सू0वि0)*। राष्ट्रीय संविधान दिवस के अवसर पर अपर उप जिलाधिकारी रमेश चंद्र ने कलेक्ट्रेट सभागार में उपस्थित अधिकारियों व कर्मचारियों को संविधान की प्रस्तावना, संविधान का सम्मान एवं उसे अंगीकृत करने की शपथ दिलाई गई।
राष्ट्रीय संविधान दिवस पर अपर उप जिलाधिकारी ने भारतीय संविधान की प्रस्तावना को संविधान की आत्मा बताते हुए कहा कि हमारे संविधान में देश के हर नागरिकों का मौलिक अधिकार, कर्तव्य और स्वतंत्रता का भाव उल्लिखित है, जिसका हम सभी को आदर एवं सम्मान के साथ निर्वहन करना चाहिए।
इस अवसर पर डिप्टी कलेक्टर, कलेक्ट्रेट डॉ0 सुनील कुमार, ईडीएम राकेश कुमार सहित कलेक्ट्रेट के अधिकारी/कर्मचारी आदि उपस्थित रहे
Tags:
About The Author
Related Posts
अपनी टिप्पणियां पोस्ट करें
Latest News
11 Jul 2025 12:00:38
रांची। सहज योग केंद्र रांची के तत्वावधान में 13 जुलाई क निर्मलधाम मनातू में गुरु पूजा का आयोजन किया जाएगा।...
टिप्पणियां