नक्सली मुड़भेड़ में घायल जवान की स्थिति खतरे से बाहर

नक्सली मुड़भेड़ में घायल जवान की स्थिति खतरे से बाहर

रांची। चतरा जिले में अफीम विनष्टीकरण अभियान से लौट रहे सुरक्षाबलों और नक्सलियों से हुई मुठभेड़ में घायल आकाश सिंह की स्थिति खतरे से बाहर है। आकाश सिंह का आर्किड अस्पताल में इलाज चल रहा है। लालपुर थाना प्रभारी ने अदिकान्त महतो ने गुरुवार को बताया कि डॉक्टरों के अनुसार जवान की स्थिति खतरे से बाहर है। जवान की सर्जरी होनी है। उल्लेखनीय है कि बुधवार को चतरा में नक्सलियों से हुई मुठभेड़ में दो जवान बलिदान हो गए थे। जबकि दो घायल हो गए थे। शहीद सिकंदर सिंह गया, वजीरगंज निवासी सदर थाना और सुकन राम पलामू निवासी वशिष्टनगर थाना में तैनात थे। जबकि यूपी, भभुआ निवासी आकाश सिंह नामक जवान को गोली लगी थी। उन्हें चतरा से एयर लिफ्ट कर रांची के आर्किड अस्पताल में भर्ती कराया गया था। भर्ती कराने के बादएडीजी अभियान,आईजी ऑपरेशन,आईजी सीआरपीएफ सहित कई पुलिस अधिकारी पहुंचे थे। साथ ही बेहतर इलाज करने का निर्देश डॉक्टरों को दिए थे।

Tags:

About The Author

अपनी टिप्पणियां पोस्ट करें

टिप्पणियां

Latest News

निर्मलधाम मनातू में गुरु पूजा का आयोजन 13 को निर्मलधाम मनातू में गुरु पूजा का आयोजन 13 को
रांची। सहज योग केंद्र रांची के तत्वावधान में 13 जुलाई क निर्मलधाम मनातू में गुरु पूजा का आयोजन किया जाएगा।...
राजगढ़ : बंद कमरे में व्यक्ति ने फांसी लगाकर की खुदकुशी
विंबलडन 2025: वर्बीक और सिनियाकोवा ने रचा इतिहास, जीता मिक्स्ड डबल्स खिताब
श्रावण मास : भगवान शिव की उपासना के लिए सबसे उत्तम माह
हर जरूरतमंद के साथ खड़ी है सरकार : मुख्यमंत्री
चेयरपर्सन साहिबा जरा इधर भी दीजिए ध्यान, जन्म प्रमाण पत्र के लिए आवेदक हो रहे परेशान
आज उज्जैन प्रवास पर मुख्यमंत्री, विकास कार्यों का करेंगे लोकार्पण और भूमिपूजन