हाथी ने एक 60 वर्षीय वृद्धा को कुचला, मौत

हाथी ने एक 60 वर्षीय वृद्धा को कुचला, मौत

सूरजपुर। जिले के वन परिक्षेत्र प्रतापपुर के चाची डांड़ में बुधवार सुबह शौच के लिए गई एक 60 वर्षीय वृद्धा को हाथी ने कुचलकर मार डाला। उल्लेखनीय है कि हाथियों का आतंक लगातार जारी है। इलाके में लगातार हाथियों के झुंड घूम-घूमकर फसलों को बर्बाद करते हैं, जिससे किसानों को लाखों का नुकसान झेलना पड़ रहा है। इन हाथियों की चपेट में आने से जानमाल को भी नुकसान उठाना पड़ रहा है। इसके कारण किसान काफी परेशान हैं। वहीं, आज एक हाथी ने एक वृद्धा को कुचल कर मारा डाला। जानकारी के अनुसार बुधवार सुबह चाची डांड़ में 60 वर्षीय वृद्धा शौच करने गई थी। इस दौरान हाथी ने वृद्धा को कुचल कर मार डाला। वन विभाग के कर्मचारियों से मिली जानकारी के अनुसार हाथी ने तीन दिन के अंदर दो लोगों को मार दिया है। अभी भी 30 हाथियों का दल क्षेत्र में मौजूद है।

 

 

 

Tags:

About The Author

अपनी टिप्पणियां पोस्ट करें

टिप्पणियां

Latest News

मॉनसून में अक्सर बाल झड़ने की समस्या बढ़ती हैतो घर पर बनाएं ये नेचुरल शैंपू मॉनसून में अक्सर बाल झड़ने की समस्या बढ़ती हैतो घर पर बनाएं ये नेचुरल शैंपू
शैंपू की रेसिपी :बदलते मौसम में लोगों को अक्सर हेयर फॉल की प्रॉब्लम का सामना करना पड़ता है। इस समस्या...
कृषि विभाग ने दिया जोर: धान की सीधी बुवाई पर लौटे किसान
आरोपी पति अपनी पत्नी को तब तक चाकू मारता रहा, जब तक नहीं हो गई मौत 
डिजिटल नजर: ऐप के जरिये बच्चों का मूल्यांकन करेंगे शिक्षक
आने वाली पीढ़ी से शिक्षा का अधिकार छीनना चाहती है भाजपा: अखिलेश
रामायण की 'सीता' डिग्री से डॉक्टर और दिल से एक्टर
शुभमन गिल ने अंग्रेज गेंदबाजों की जमकर धज्जियां उड़ाई 269 रन बनाए