नगर निगम के टॉयलेट व शौचालयों में गन्दगी कैसे बनेगा स्वच्छ स्मार्ट सिटी

नगर निगम के टॉयलेट व शौचालयों में गन्दगी कैसे बनेगा स्वच्छ स्मार्ट सिटी

IMG_20240124_112205
फ़िरोज़ाबाद, नगर निगम द्वारा अटल पार्क व सुभाष तिराहे के अलावा मुख्य चौराहो के समीप आम जन की सुविधा हेतु तोयलेट व शौचालयों का निर्माण कराया है। 
लेकिन उसमें सफाई के लिये कोई समुचित व्यवस्था नही कराई जाती है। जिसके कारण उसमे गन्दगी व बदबू के कारण उसमे जाना तो दूर उसके समीप से जाने पर मुँह व नाक को ढकना पड़ता है। नगर निगम ने हजारों रुपए खर्च कर अटल पार्क में आने वाली महिलायों व बच्चो और पुरुषों के लिये पिंक शौचालय व टॉयलेट बनबाया है। लेकिन उसमें गन्दगी के कारण उसके पास जाने पर दुर्गन्ध की बजह से लोग इसमे जाने से सकुचाते है। और उसके बाहर ही लघुशंका करने को मजबूर होते है।
नगर निगम के द्वारा लाखो रुपया नगर को स्वच्छ व सुन्दर बनाने के लिये खर्च किया जा रहा है। वही निगम के कर्मचारियों की अनदेखी के कारण इन जगहों की दुर्दशा हो रही है, चाहे वह जिला अस्पताल के बाहर बनी बाउंड्रीवाल पर बनाई गई सुन्दर पेंटिग का कार्य हो या टॉयलेट व शौचालय जो इस नगर के कुछ लोगो द्वारा की गई गन्दगी का शिकार होते देखा जा सकता है। जिसमे इन्ही लोगो के द्वारा शौचालयों  में  पानी की व्यवस्था के लिये लगवाई गयी टोंटियों को तोड़ देना, व दीवाल पर करवाई गई पेन्टिग पर व उसके आगे गन्दगी करना भी ऐसे लोगो ने अपना अधिकार समझकर नगर को गन्दा करने में भागीदारी निभाने में पीछे नही है।
वही अगर नगर निगम इन जगहों की देखरेख के लिये कर्मचारियों को तैनात कर दे, तो शायद नगर में सुन्दरता में अपनी अहम भूमिका अदा करने वाले टॉयलेट व शौचालय के अलावा दीवाल पेन्टिंग को साफ सुथरा बनाया जा सकता है।

Tags:

About The Author

Related Posts

अपनी टिप्पणियां पोस्ट करें

टिप्पणियां

Latest News

जबरन ट्रेन रोके जाने पर आरपीएफ ने पांच बंद समर्थकों को किया गिरफ्तार जबरन ट्रेन रोके जाने पर आरपीएफ ने पांच बंद समर्थकों को किया गिरफ्तार
अररिया। बिहार में मतदाता सूची पुनरीक्षण कार्य के विरोध में महागठबंधन दलों की ओर से किए गए बिहार बंद के...
तुर्किये के विदेशमंत्री इस्लामाबाद पहुंचे
बाढ़ और भूस्खलन के कारण नेपाल के दस राजमार्ग पूरी तरह से अवरुद्ध
सुरक्षाबलों ने अफगानिस्तान की सीमा पर आठ आतंकी मार गिराए
अमेरिका में संघीय कर्मचारियों की छंटनी का रास्ता साफ
सर्राफा बाजार में सस्ता हुआ सोना, चांदी के भाव में कोई बदलाव नहीं
आईसीआईसीआई प्रूडेंशियल एएमसी ने आईपीओ के लिए ड्राफ्ट जमा किया