नगर में लिकीज के कारण घरों में गुस रहा हैं गंदा पानी।।
On
रामपुरा, जालौन। नगर में पानी की लिकीज की समस्या काफी लम्बे समय से चली आ रही हैं। जिस पर न के बराबर की कार्य किया जा सका। परिणाम स्वरूप नगर में कई जगह जलभराव की स्थिति उत्पन्न हो गई हैं। नगर में चल रहे सड़क निर्माण के कारण सड़क के किनारे महीनों से पड़े लिकीज को अभीतक सही नहीं किया गया। जिसके चलते अब लिकीज का पानी घरों के घुसने लगा है। नगर में राजा चित्तर सिंह विद्यालय के पास श्यामप्रकाश की दुकान के पास पानी के लिकीज के कारण दुकानों के सामने तालाब जैसा मंजर हो गया हैं। वही पास में ब्रजकिशोर सभासद के घर मे लिकीज का पानी उनके घर के अंदर घुसने लगा है। जबकि नगर के लोगो ने जलकल विभाग से कई बार नगर में पानी के लिकीजो को सही करने के लिए कहा गया लेकिन अभीतक जलकल विभाग द्वारा कोई संतोषजनक कदम नहीं उठाया। जिसके चलते सैकड़ो लीटर पीने योग्य पानी गंदी नालियों में जाकर बर्बाद हो रहा है। जलकल विभाग के जेई श्यामबहादुर वर्मा ने कहा कि जल्द से जल्द ये पानी के लिकीज सही करा दिए जायेंगे। नगर में अधिकांश जगहों के लिकीज सही किये जा चुके हैं। जल्द ही नगर से लिकीज की समस्या खत्म कर दिया जायेगा।
Tags: rampura Jalaun
About The Author
Related Posts
अपनी टिप्पणियां पोस्ट करें
Latest News
08 Jul 2025 14:02:56
कटिहार। फलका थाना क्षेत्र के हथवाड़ा पंचायत के चपरेला गांव स्थित मिलिक घाट बारंडी नदी में स्नान करने के दौरान...
टिप्पणियां