विकसित भारत संकल्प यात्रा रथ पहुंचा पदुमनाथपुर गांव
On
चंदौली। जिले के विकास खण्ड सकलडीहा के ग्राम पंचायत पदुमनाथपुर मे विकसित भारत संकल्प यात्रा कार्यक्रम के तहत चौपाल का आयोजन खण्ड विकास अधिकारी के. के. सिंह की अध्यक्षता मे आयोजित की गई। कार्यक्रम मे विभिन्न विभागों द्वारा अपने विभागीय योजनाओं का स्टाल लगा कर जानकारी दी जा रही थी। संकल्प यात्रा देश और प्रदेश के विकास की तस्वीर है।
विकसित भारत संकल्प यात्रा समावेशी विकास की दिशा में एक सार्थक पहल है। इसके जरिए देश के कोने-कोने में समाज के सभी वर्गों तक कल्याणकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाया जा रहा है। यात्रा का मकसद स्वच्छता, बिजली, आवास, रोजगार, आयुष्मान भारत, गरीब कल्याण अन्न योजन, पीएम आवास योजना के बारे में लोगों को विस्तार से जानकारी दी। वैन के माध्यम से ग्रामीणों को केन्द्र सरकार द्वारा संचालित योजनाओं की वीडियो के माध्यम से जानकारी प्रदान की गई।
कार्यक्रम मे नोडल अधिकारी बजरंगी पाण्डेय ए डी ओ पंचायत, ए डी ओ क़ृषि श्याम सुन्दर वर्मा,सचिव महेन्द्र यादव, प्रधान पदुमनाथपुर रवि कांत पाण्डेय,रोहित पाण्डेय, ग्राम रोजगार सेवक गुप्तेश्वर राय, पंचायत सहायक तनु पाण्डेय सहित ग्रामीण उपस्थित रहे l
Tags:
About The Author
Related Posts
अपनी टिप्पणियां पोस्ट करें
Latest News
07 Jul 2025 00:01:52
कोलकाता : महेशतला में रविवार को एक महिला की संदिग्ध परिस्थिति में मौत से इलाके में सनसनी फैल गई. मृतका...
टिप्पणियां