इंटरनेशनल ट्रेड फेयर में दिया अलीगढ़ महोत्सव का आमंत्रण
अलीगढ़। आगामी 28 जनवरी 2024 से यहां लगने जा रही राजकीय औद्योगिक एवम् कृषि प्रदर्शनी के लिए दिल्ली अंतर्राष्ट्रीय ट्रेड फेयर में अन्य प्रदेशों से स्टॉल लगाने बालों को आमंत्रण दिया गया है।
अलीगढ़ राऔ एवम् कृषि प्रदर्शनी के वरिष्ठ कार्यकारिणी सदस्य डॉ पंकज धीरज के नेतृत्व में विष्णु कुमार बंटी, रतन वार्ष्णेय आदि ने दिल्ली प्रगति मैदान स्थित 42 वें इंटरनेशनल ट्रेड फेयर में प्रतिभाग कर वहां अफगानिस्तान, ईरान,बांग्लादेश, अरब देशों आदि के अलावा बिहार,दिल्ली, उड़ीसा,असम,जम्मू काश्मीर,नागालैंड आदि राज्यों के पंडालों का निरीक्षण किया। साथ ही वहां से बिहार, गुजरात, नागालैंड आदि प्रदेशों के प्रतिनिधियों को अलीगढ़ महोत्सव की ऐतिहासिकता बताते हुए यहां स्टाल लगाने को आमंत्रण दिया। ज्ञात रहे कि दिल्ली प्रगति मैदान में लगने वाले इस फेयर में लाखों की संख्या में देश विदेश से दर्शक आते हैं। और व्यवस्थाएं बहुत सुद्रण होती हैं।
टिप्पणियां