मई में करें इन 5 फसलों की खेती

Published By Subhash Pandey
On
Subhash Pandey Picture

उगाएं ये चीजें: मई की तपती गर्मी को देखते हुए अक्सर किसान भाई खेती-बाड़ी से थोड़ा ब्रेक ले लेते हैं. लेकिन आपको बता दें  यही समय सबसे बड़ी कमाई का मौका लेकर आता है. इस महीने में अगर आप पारंपरिक फसलों के बजाय कम समय में तैयार होने वाली नकदी फसलों (Cash Crops) का चुनाव करें. तो अगले 90 दिनों के भीतर आपकी जेब में लाखों रुपये आ सकते हैं. 

असल में गर्मियों के दौरान बाजार में ताजी सब्जियों की सप्लाई कम हो जाती है. जिससे इनके दाम आसमान छूने लगते हैं. अगर आप सही प्लानिंग और तकनीक के साथ इन फसलों की बुवाई करते हैं. तो भीषण गर्मी के बावजूद आप बंपर उत्पादन और तगड़ा मुनाफा कमा सकते हैं. जान लीजिए

भूमि, जल,पौधे और जानवर: वस्तु नहीं, बल्कि जीवित समुदाय का हिस्सा है ये खबर भी पढ़े : भूमि, जल,पौधे और जानवर: वस्तु नहीं, बल्कि जीवित समुदाय का हिस्सा है

मुनाफे वाली सब्जियां 
मई के महीने में भिंडी, लौकी, तोरई, करेला और खीरे जैसी फसलों की डिमांड सबसे ज्यादा रहती है. इन फसलों की खासियत यह है कि इन्हें बहुत ज्यादा समय नहीं चाहिए और ये बहुत जल्दी फल देने लगती हैं. बुवाई करते समय उन्नत बीजों का इस्तेमाल करें और बीजों को सीधे खेत में लगाने के बजाय अगर संभव हो तो उनकी नर्सरी तैयार कर लें. 

 गमले में आसानी से ताजी अदरक उगाने का ये तरीका ये खबर भी पढ़े :  गमले में आसानी से ताजी अदरक उगाने का ये तरीका

मचान विधि (Treallising) से लौकी और करेले की खेती करने पर फलों की क्वालिटी अच्छी रहती है और सड़ने का डर भी कम होता है. इन सब्जियों को अगर आप मई के पहले पखवाड़े में लगा देते हैं. तो जून-जुलाई की शादियों और त्योहारों के सीजन में आपको इनका बहुत ही बेहतरीन मंडी भाव मिलता है.

खजूर की खेती के लिए कौन सी मिट्टी सबसे अच्छी  ये खबर भी पढ़े : खजूर की खेती के लिए कौन सी मिट्टी सबसे अच्छी 

इन बातों का रखें ध्यान
गर्मी के मौसम में खेती की सबसे बड़ी चुनौती पानी का मैनेजमेंट है. मई में बोई गई फसलों के लिए ड्रिप इरिगेशन या बूंद-बूंद सिंचाई सबसे बेस्ट मानी जाती है. क्योंकि इससे पौधों की जड़ों में नमी बनी रहती है और पानी की बर्बादी भी नहीं होती. खाद के तौर पर गोबर की खाद या वर्मी कंपोस्ट का ज्यादा इस्तेमाल करें. क्योंकि ये मिट्टी की जलधारण क्षमता को बढ़ाते हैं. 

दोपहर की तेज धूप से पौधों को बचाने के लिए मल्चिंग तकनीक का सहारा लेना भी एक समझदारी भरा कदम है. मिट्टी की नमी बरकरार रखने से पौधों का विकास तेजी से होगा और फल भी रसीले व चमकदार बनेंगे. जिससे ग्राहक आपकी फसल को देखते ही खरीदने के लिए तैयार हो जाएगा.

ऐसे होगी लाखों की कमाई 
अगर आप एक एकड़ में भी इन सब्जियों की मिश्रित खेती (Mixed Farming) करते हैं. तो लागत निकालने के बाद आराम से लाख रुपये से ज्यादा की बचत की जा सकती है. उदाहरण के तौर पर भिंडी और खीरा ऐसी फसलें हैं जो हर दूसरे-तीसरे दिन तुड़ाई के लिए तैयार हो जाती हैं. 

जिससे किसान के पास डेली कैश फ्लो बना रहता है. हालांकि इस मौसम में कीटों और बीमारियों का खतरा भी रहता है. इसलिए नियमित रूप से नीम के तेल या जैविक कीटनाशकों का छिड़काव करते रहें. फसल की तुड़ाई हमेशा सुबह के ठंडे समय में करें ताकि सब्जी की ताजगी बनी रहे.

लेखक के बारे में

Subhash Pandey Picture

सुभाष पांडेय एक सीनियर और अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें मीडिया क्षेत्र में 32 वर्षों का समृद्ध अनुभव है। अपने लंबे करियर के दौरान उन्होंने समाचार लेखन, संपादन और रिपोर्टिंग के विभिन्न आयामों में कार्य करते हुए पत्रकारिता को मजबूत दिशा दी है।

नवीनतम

तालाब की जमीन पर अवैध कब्जे का आरोप, ग्रामीणों ने प्रशासन से लगाई गुहार

कौशाम्बी। जिले के सिराथू तहसील के ग्राम सभा थोन में तालाब की भूमि पर कथित अवैध निर्माण को लेकर ग्रामीणों...
उत्तर प्रदेश 
तालाब की जमीन पर अवैध कब्जे का आरोप, ग्रामीणों ने प्रशासन से लगाई गुहार

दवा प्रतिनिधियों की निजता के हनन और गैर-जरूरी मॉनिटरिंग पर रोक लगाने के लिए UPMSRA ने IMA सचिव को सौंपा ज्ञापन

अलीगढ़। उत्तर प्रदेश उत्तराखंड मेडिकल एंड सेल्स रिप्रेजेंटेटिव एसोसिएशन (UPMSRA) अलीगढ़ इकाई के एक प्रतिनिधिमंडल ने इंडियन मेडिकल एसोसिएशन (IMA)...