महिला ने एसटीएफ कांस्टेबल की पत्नी और बेटे की कर दी हत्या 

Published By Subhash Pandey
On
Subhash Pandey Picture

दुर्ग: छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां शनिवार को एक महिला ने STF कांस्टेबल की पत्नी और 8 साल के बेटे की चाकू मारकर हत्या कर दी। वहीं जबकि इस हमले में कांस्टेबल की बेटी गंभीर रूप से घायल हो गई। अधिकारी ने बताया कि एसटीएफ के कांस्टेबल की दूसरी बेटी भी घटना के समय घर में मौजूद थी। वह इस हमले में बाल-बाल बच गई। 

घर में घुसकर किया हमला
दरअसल पूरा मामला भिलाई कस्बे के सुपेला पुलिस थाना क्षेत्र का बताया जा रहा है। यहां तितरुडीह कॉलोनी में सुबह करीब आठ बजे महिला ने परिवार के लोगों पर हमला कर दिया। घटना की जानकारी देते हुए दुर्ग के एसपी विजय अग्रवाल ने कहा, ''आरोपी महिला की पहचान सरोजिनी भारद्वाज (27) के रूप में की गई है। महिला ने एसटीएफ के कांस्टेबल ललितेश यादव के घर में घुसकर उनके परिवार के सदस्यों पर चाकू से हमला कर दिया। इस हमले में कांस्टेबल की पत्नी की मौत हो गई। हमले के समय ललितेश यादव घर पर मौजूद नहीं थे।'' 

छुट्टी  न मिलने और मैनेजर की प्रताड़ना से परेशान महिला ने की आत्महत्या ये खबर भी पढ़े : छुट्टी  न मिलने और मैनेजर की प्रताड़ना से परेशान महिला ने की आत्महत्या

दो लोगों की हत्या
पुलिस ने बताया कि कांस्टेबल की पत्नी रीना यादव (32) और बेटे आदित्य यादव (8) की मौके पर ही मौत हो गई। इसके अलावा उनकी 12 वर्षीय बेटी बीच-बचाव करने की कोशिश में गंभीर रूप से घायल हो गई। वहीं कांस्टेबल की दूसरी बेटी भी घर में मौजूद थी, जो किसी तरह बच निकली और उसने शोर मचाया। कांस्टेबल की बेटी का शोर सुकर पड़ोसी घरों से बाहर निकले और आरोपी महिला सरोजिनी को पकड़ लिया। स्थानीय लोगों ने महिला को पुलिस के हवाले कर दिया।

अवैध संबंध का मामला
पुलिस ने बताया कि फिलहाल घायल लड़की को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। एसपी ने बताया कि प्रारंभिक जांच से पता चला है कि आरोपी महिला पिछले दो-तीन सालों से कांस्टेबल के साथ अवैध संबंध में थी। वह कांस्टेबल के साथ एक ही घर में रहना चाहती थी। उन्होंने बताया कि शुक्रवार रात को इसी मुद्दे को लेकर आरोपी महिला और कांस्टेबल के परिवार के बीच विवाद भी हुआ था। फिलहाल आरोपी महिला को हिरासत में ले लिया गया है और मामले की जांच की जा रही है। 

 

 

लेखक के बारे में

Subhash Pandey Picture

सुभाष पांडेय एक सीनियर और अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें मीडिया क्षेत्र में 32 वर्षों का समृद्ध अनुभव है। अपने लंबे करियर के दौरान उन्होंने समाचार लेखन, संपादन और रिपोर्टिंग के विभिन्न आयामों में कार्य करते हुए पत्रकारिता को मजबूत दिशा दी है।

नवीनतम

मोरान-मटक समुदाय को आधार आवेदन में 31 मार्च 2027 तक खास छूट

गुवाहाटी। असम के मुख्यमंत्री डॉ. हिमंत बिस्व सरमा ने बुधवार को कहा कि उनकी सरकार राज्य के मूलनिवासी समुदायों के...
राष्ट्रीय 
मोरान-मटक समुदाय को आधार आवेदन में 31 मार्च 2027 तक खास छूट

अभिषेक के बैंक खाता फ्रीज मामले में हाई कोर्ट में सुनवाई टली

सुप्रीम कोर्ट ने 10 अगस्त को अभिषेक को दी विदेश इलाज की अनुमति  कोलकाता। तृणमूल कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव और...
पश्चिम बंगाल 
अभिषेक के बैंक खाता फ्रीज मामले में हाई कोर्ट में सुनवाई टली

चमोली सुरंग हादसे में बढ़ा मौत का आंकड़ा, मृतकों की संख्या 11 पहुंची

13 अगस्त को हुए सुरंग हादसे की पूरी कहानी राज्य आपदा केंद्र ने बताई चमोली। उत्तराखंड के चमोली जिले में...
उत्तराखंड 
चमोली सुरंग हादसे में बढ़ा मौत का आंकड़ा, मृतकों की संख्या 11 पहुंची

निगोहां पुलिस की कड़ी सुरक्षा में हापा मेला सम्पन्न

पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था और यातायात को लेकर किए व्यापक इंतजाम  मोहनलालगंज, लखनऊ। निगोहां कस्बे में नाग पंचमी के दूसरे...
उत्तर प्रदेश 
निगोहां पुलिस की कड़ी सुरक्षा में हापा मेला सम्पन्न

उत्तर प्रदेश

निगोहां पुलिस की कड़ी सुरक्षा में हापा मेला सम्पन्न

पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था और यातायात को लेकर किए व्यापक इंतजाम  मोहनलालगंज, लखनऊ। निगोहां कस्बे में नाग पंचमी के दूसरे...
उत्तर प्रदेश 
निगोहां पुलिस की कड़ी सुरक्षा में हापा मेला सम्पन्न

अमेठी में बारिश का कहर, मकान गिरने से वृद्धा की मौत

अमेठी। उत्तर प्रदेश के अमेठी जिले में लगातार हो रही बारिश के बीच बुधवार सुबह अमेठी कोतवाली क्षेत्र के सूबेदार...
उत्तर प्रदेश 
अमेठी में बारिश का कहर, मकान गिरने से वृद्धा की मौत

बदायूं: गंगा एक्सप्रेसवे पर दर्दनाक हादसा, कार पलटने से तीन की मौत, छह घायल

बदायूं। मंगलवार देर रात वजीरगंज थाना क्षेत्र में गंगा एक्सप्रेसवे पर किमी संख्या 175 के पास एक दर्दनाक सड़क हादसा...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
बदायूं: गंगा एक्सप्रेसवे पर दर्दनाक हादसा, कार पलटने से तीन की मौत, छह घायल