पति के रास्ते से हटाने के लिए प्रेमी के साथ मिलकर पत्नी ने रची हत्या की साजिश

थाना कोहंडौर पुलिस ने अभियुक्ता को किया गिरफ्तार

Published By Brajesh Tripathi
On
Brajesh Tripathi Picture

प्रतापगढ़। वादी निवासी ग्राम भावापुर नगर पंचायत कोहंडौर थाना कोहंडौर जनपद प्रतापगढ़ द्वारा थाना कोहंडौर पर तहरीर दी गई कि दिनांक 28.04.2026 की रात्रि उनके भाई विनोद कुमार शौच हेतु घर से निकले थे, जो देर रात तक वापस नहीं लौटे। परिजनों द्वारा खोजबीन के दौरान उनका शव गांव स्थित कब्रिस्तान के पास संदिग्ध अवस्था में पाया गया। वादी द्वारा मृतक की पत्नी पिंकी के आचरण एवं गतिविधियों पर संदेह व्यक्त करते हुए आरोप लगाया गया है कि उसने किसी अज्ञात व्यक्ति के साथ मिलकर मृतक को विषाक्त पदार्थ देकर हत्या कराई हो सकती है। इस संबंध में थाना कोहंडौर में मु0अ0सं0 91/2026 धारा 103(1), 61(2) बीएनएस बनाम 01 नामजद व 01 व्यक्ति अज्ञात का अभियोग पंजीकृत किया गया है।
पुलिस अधीक्षक, प्रतापगढ  दीपक भूकर द्वारा अपराधिक क्रिया कलाप में संलिप्त अपराधियों के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में थाना प्रभारी कोहंडौर धनन्जय राय मय हमराह  द्वारा देखभाल क्षेत्र/ तलाश वांछित, वारण्टी अभियुक्त व संदिग्ध व्यक्तियों, वाहनों की चेकिंग के दौरान मुखबिर की सूचना पर *मु0अ0स0 91/2026 धारा 103 (1)/61 (2) बीएनएस थाना कोहडौर जनपद प्रतापगढ* से संबंधित 01 अभियुक्ता पिंकी देवी पत्नी विनोद कुमार निवासी ग्राम भावापुर थाना कोहडौर जनपद प्रतापगढ उम्र करीब 34 वर्ष को घटना में प्रयुक्त 01 अदद सैमसंग के साथ थाना कोहंडौर क्षेत्रान्तर्गत ग्राम भावापुर में उसके घर के पास से गिरफ्तार किया गया ।
अभियुक्ता द्वारा पूछताछ में बताया कि मेरे पति विनोद कुमार जो ज्यादा पढे लिखे नही थे मेहनत मजदूरी व दिहाडी का काम करते थे मेरे गांव के बदरे आलम के यहां भी कभी कभार मजदूरी करने जाते थे फिर मेरे पति व बदरे आलम के बीच व्यवहार हो गया था । बदरे आलम का भी मेरे यहा आना जाना हो गया था मेरे पति गरीब किस्म के व्यक्ति थे कुछ पैसे की मदद भी बदरे आलम कर देता था मेरा पति कभी कभार शराब भी पीता था । धीरे धीरे बदरे आलम मुझसे बात करने लगा फिर हम दोनो के बीच में प्रेम सम्बंध हो गया था । मै और बदरेआलम आपस में फोन से भी दो वर्षों से बात चीत करते थे, जिसकी जानकारी मेरे पति को भी हो गयी थी जो कि कई बार मुझे डाट फटकार लगाया था । हम दोनो का आपस में मिलना मेरे पति को नागवार लगता था हम दोनो ने अपने पति विनोद को अपने रास्ते से हटाने के लिये पहले से योजना बना लिये थे । योजना के तहत दिनाक 28.04.2026 को समय करीब 09.00 बजे रात्रि में मेरे प्रेमी बदरे आलम ने मेरे पति से मेरे ही मोबाईल से कुछ बात चीत करके बुला लिया और गांव में स्थित कब्रिस्तान के पास ले गया और कुछ खीला पीला कर मेरे पति का नाक व मुंह दबा दिया और जब मेरे पति की मृत्यु हो गयी । तब मुझे बताया कि विनोद का काम खत्म हो गया है अब आकर देख सकती हो कुछ देर बाद मैने सच्चाई को छुपाते हुये अपने देवर से बतायी कि मेरे पति शौच के लिये निकले थे लौट कर नही आये परिवार से छूठ बोलकर अपने परिवार के साथ अपने पति को खोजने गयी तो मेरे पति की लाश कब्रस्तान व बांस की कोठ के पास पड़ी हुयी पहले की तरह मिली। मै अपने पति का पोस्टमार्ट नही कराना चाहती थी क्योकि इस घटना में मै भी दोषी थी परिवार के दबाव में मैने पोस्टमार्टम कराया था मुझे डर था कि पोस्टमार्टम से पुलिस को मेरे बारे में पता चल जायेगा।

लेखक के बारे में

Brajesh Tripathi Picture

ब्रजेश त्रिपाठी को पत्रकारिता क्षेत्र में 35 वर्षों का समृद्ध अनुभव है। अपने लंबे करियर के दौरान उन्होंने समाचार लेखन और संपादन के विभिन्न दायित्वों का निर्वहन किया है। वर्तमान में वह ‘तरुणमित्र’ में उप्र के प्रतापगढ़ जनपद के व्यूरो प्रमुख के पद पर कार्यरत हैं।

नवीनतम

टेंडर के बाद भी नहीं बनी सड़क-नाली, ठेकेदार की लापरवाही से जुगपुरा के लोग परेशान

ललितपुर। नगर पालिका परिषद ललितपुर के वार्ड संख्या-8 जुगपुरा स्थित मां अहिल्याबाई बालिका इंटर कॉलेज के पीछे प्रस्तावित सड़क...
उत्तर प्रदेश 
टेंडर के बाद भी नहीं बनी सड़क-नाली, ठेकेदार की लापरवाही से जुगपुरा के लोग परेशान

सुल्तानपुर को मिलेगा 7 करोड़ का आधुनिक स्टेडियम, राज्य मंत्री ने हैंडबॉल प्रतियोगिता में की घोषणा

सुल्तानपुर। विकास खंड करौंदीकला के मेवपुर बरचौली स्थित बाबूराम उजागिर सिंह सीनियर सेकेंडरी स्कूल में शुक्रवार को चार दिवसीय हैंडबॉल...
उत्तर प्रदेश 
सुल्तानपुर को मिलेगा 7 करोड़ का आधुनिक स्टेडियम, राज्य मंत्री ने हैंडबॉल प्रतियोगिता में की घोषणा

पश्चिम बंगाल विधानसभा में 44 विभागों का बजट गिलोटिन प्रक्रिया से पारित, बिना बहस मिली मंजूरी

कोलकाता। पश्चिम बंगाल विधानसभा ने शुक्रवार को गिलोटिन प्रक्रिया के तहत बिना किसी विस्तृत चर्चा के राज्य सरकार के 44...
राष्ट्रीय  पश्चिम बंगाल 
पश्चिम बंगाल विधानसभा में 44 विभागों का बजट गिलोटिन प्रक्रिया से पारित, बिना बहस मिली मंजूरी

पीड़ितों और बच्चों के प्रति संवेदनशील व्यवहार पर लखनऊ पुलिस का विशेष प्रशिक्षण, 81 पुलिसकर्मियों ने लिया हिस्सा

लखनऊ।पुलिस और आमजन के बीच भरोसा मजबूत करने तथा पीड़ितों को त्वरित एवं संवेदनशील सहायता उपलब्ध कराने के उद्देश्य से...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
पीड़ितों और बच्चों के प्रति संवेदनशील व्यवहार पर लखनऊ पुलिस का विशेष प्रशिक्षण, 81 पुलिसकर्मियों ने लिया हिस्सा

सेल का पहली तिमाही में मुनाफा दोगुने से ज्यादा, 1,644 करोड़ रुपये पहुंचा शुद्ध लाभ

नई दिल्ली। सार्वजनिक क्षेत्र की कंपनी स्टील अथॉरिटी ऑफ इंडिया लिमिटेड (सेल) ने चालू वित्त वर्ष 2026-27 की अप्रैल-जून पहली...
कारोबार 
सेल का पहली तिमाही में मुनाफा दोगुने से ज्यादा, 1,644 करोड़ रुपये पहुंचा शुद्ध लाभ

उत्तर प्रदेश

टेंडर के बाद भी नहीं बनी सड़क-नाली, ठेकेदार की लापरवाही से जुगपुरा के लोग परेशान

ललितपुर। नगर पालिका परिषद ललितपुर के वार्ड संख्या-8 जुगपुरा स्थित मां अहिल्याबाई बालिका इंटर कॉलेज के पीछे प्रस्तावित सड़क...
उत्तर प्रदेश 
टेंडर के बाद भी नहीं बनी सड़क-नाली, ठेकेदार की लापरवाही से जुगपुरा के लोग परेशान

सुल्तानपुर को मिलेगा 7 करोड़ का आधुनिक स्टेडियम, राज्य मंत्री ने हैंडबॉल प्रतियोगिता में की घोषणा

सुल्तानपुर। विकास खंड करौंदीकला के मेवपुर बरचौली स्थित बाबूराम उजागिर सिंह सीनियर सेकेंडरी स्कूल में शुक्रवार को चार दिवसीय हैंडबॉल...
उत्तर प्रदेश 
सुल्तानपुर को मिलेगा 7 करोड़ का आधुनिक स्टेडियम, राज्य मंत्री ने हैंडबॉल प्रतियोगिता में की घोषणा

पीड़ितों और बच्चों के प्रति संवेदनशील व्यवहार पर लखनऊ पुलिस का विशेष प्रशिक्षण, 81 पुलिसकर्मियों ने लिया हिस्सा

लखनऊ।पुलिस और आमजन के बीच भरोसा मजबूत करने तथा पीड़ितों को त्वरित एवं संवेदनशील सहायता उपलब्ध कराने के उद्देश्य से...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
पीड़ितों और बच्चों के प्रति संवेदनशील व्यवहार पर लखनऊ पुलिस का विशेष प्रशिक्षण, 81 पुलिसकर्मियों ने लिया हिस्सा

सोनभद्र पुलिस का बड़ा प्रहार, ड्रग तस्कर की 15.72 लाख की अवैध संपत्ति फ्रीज़

डुग्गी (मुनादी) एवं लाउड हेलर के माध्यम से सार्वजनिक घोषणा
राज्य  उत्तर प्रदेश 
सोनभद्र पुलिस का बड़ा प्रहार, ड्रग तस्कर की 15.72 लाख की अवैध संपत्ति फ्रीज़