रक्षाबंधन के पावन पर्व को 62वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल के जवानों ने सीमा चौकियों पर धूमधाम से मनाया
On
श्रावस्ती, (तरुणमित्र) 19.08.2024 को कमान्डेंट 62वीं वाहिनी स.सी.ब., भिनगा के निर्देशानुसार वाहिनी की सभी सीमा चौकियों पर रक्षाबंधन का पर्व अत्यंत उत्साह और परंपरागत रूप से मनाया गया। इस पावन अवसर पर जवानों ने अपनी ड्यूटी निभाते हुए देश की रक्षा का संकल्प दोहराया और भाइयों-बहनों के इस अटूट बंधन को मजबूत किया।
इस मौके पर एकल अभियान की आचार्य बहनों एवं स्कूल की छात्राओं ने एस.एस.बी. जवानों की कलाई पर राखी बांधकर उनके दीर्घायु और सुरक्षा की कामना की। जवानों ने इस पर्व के अवसर पर एकता और अखंडता की शपथ ली और देश की सुरक्षा के लिए अपने संकल्प को पुनः दोहराया। इस आयोजन में स्थानीय लोगों का भी समर्थन मिला, जिन्होंने जवानों के साथ इस पर्व को और भी खास बना दिया।
वाहिनी के अमरेन्द्र कुमार वरुण, कार्यवाहक कमांडेंट ने सभी जवानों को रक्षाबंधन की शुभकामनाएं दीं और कहा कि यह पर्व हमें देश की सुरक्षा और एकता के प्रति अपनी जिम्मेदारियों की याद दिलाता है। उन्होंने जवानों के उत्साह और कर्तव्यनिष्ठा की सराहना की और कहा कि इस प्रकार के आयोजन न केवल जवानों में जोश भरते हैं, बल्कि उनके मनोबल को भी ऊंचा रखते हैं।
यह आयोजन वाहिनी के सभी जवानों के लिए अत्यंत प्रेरणादायक और भावनात्मक रहा, जिसने उनके दिलों में देशभक्ति की भावना को और प्रबल कर दिया।
इस मौके पर सीमा चौकी कमांडर सहित अन्य बल कार्मिक और एकल अभियान संस्था आचार्य बहने एवं स्कूल के छात्राएं उपस्थित रहे।
Tags:
About The Author
Related Posts
अपनी टिप्पणियां पोस्ट करें
Latest News
09 Jul 2025 14:31:19
शिमला। हिमाचल प्रदेश के अधिकांश स्थानों पर बुधवार सुबह से बादल छाए हैं। हालांकि बीती रात कुछ जगह हल्की से...
टिप्पणियां