अनियंत्रित पिकअप वैन लॉरी से टकराई, दो घायल
On
जलपाईगुड़ी। राजगंज ब्लॉक के हातिमोड़ इलाके में गुरुवार दोपहर एक तेज़ रफ्तार पिकअप वैन अनियंत्रित होकर लॉरी से टकरा गई। घटना में पिकअप वैन के चालक और सहायक चालक गंभीर रूप से घायल हो गए।
स्थानीय सूत्रों के अनुसार, सिलीगुड़ी से जलपाईगुड़ी की ओर एक पिकअप वैन जा रही थी। उस समय हातिमोड़ इलाके में एक लॉरी सड़क पार कर रही थी। उस समय तेज़ रफ्तार पिकअप वैन अनियंत्रित होकर लॉरी टकरा गई। घटना इतना भीषण था कि पिकअप वैन का अगला हिस्सा लॉरी में घुस गई। घटना में पिकअप वैन चालक और सहायक चालक गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना मिलने पर राजगंज थाने की पुलिस मौके पर पहुंची। स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को बरामद कर नजदीकी अस्पताल भेजा। पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त वाहन को बरामद कर घटना की जांच शुरू कर दी।
About The Author
Related Posts
अपनी टिप्पणियां पोस्ट करें
Latest News
19 Jun 2025 22:06:10
राजगढ़। तलेन थाना क्षेत्र के ग्राम इकलेरा में मकान के निर्माण के लिए खोदे गए गड्डे में गिरने से चार...
टिप्पणियां