शुभेंदु ने संभाली बंगाल की सत्ता,ममता बनर्जी को हराने के बाद ली मुख्यमंत्री पद की शपथ

ब्रिगेड परेड ग्राउंड में पहली भाजपा सरकार का ऐतिहासिक शपथ ग्रहण समारोह

Published By Harshit
On
Harshit Picture
By Harshit

दिलीप घोष, अग्निमित्रा पाल समेत पांच नेताओं ने भी ली मंत्री पद की शपथ

  • प्रधानमंत्री मोदी, अमित शाह समेत कई दिग्गज नेता समारोह में रहे मौजूद
  • पहली मंत्रिपरिषद में उत्तर-दक्षिण बंगाल सहित कई सामाजिक वर्गों को प्रतिनिधित्व

कोलकाता। पश्चिम बंगाल की राजनीति में शनिवार को ऐतिहासिक बदलाव दर्ज हुआ, जब शुभेंदु अधिकारी ने राज्य के पहले भाजपा मुख्यमंत्री के रूप में शपथ लेकर नई राजनीतिक शुरूआत की। कोलकाता के ऐतिहासिक ब्रिगेड परेड ग्राउंड में आयोजित भव्य समारोह में राज्यपाल आर.एन. रवि ने उन्हें पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई। इसके साथ ही पश्चिम बंगाल में पहली बार भारतीय जनता पार्टी के नेतृत्व वाली सरकार का औपचारिक गठन हो गया।

शुभेंदु अधिकारी के साथ भाजपा के वरिष्ठ नेता दिलीप घोष, अग्निमित्रा पाल, अशोक कीर्तनिया, निशीथ प्रमाणिक और खुदीराम टुडू ने भी मंत्री पद की शपथ ली। हालांकि अभी विभागों का बंटवारा नहीं किया गया है। माना जा रहा है कि जल्द ही मंत्रिमंडल का विस्तार किया जाएगा। नई सरकार की पहली मंत्रिपरिषद में उत्तर और दक्षिण बंगाल दोनों क्षेत्रों को प्रतिनिधित्व दिया गया है। इसके साथ ही आदिवासी, मतुआ और राजबंशी समाज के नेताओं को भी मंत्रिमंडल में स्थान मिला है।

टीएमसी के बागी सांसदों का नेशनलिस्ट सिटिज़न्स पार्टी में विलय का ऐलान, स्पीकर ओम बिरला से मुलाकात ये खबर भी पढ़े : टीएमसी के बागी सांसदों का नेशनलिस्ट सिटिज़न्स पार्टी में विलय का ऐलान, स्पीकर ओम बिरला से मुलाकात

शपथ ग्रहण समारोह में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन, कई केंद्रीय मंत्री तथा भाजपा और एनडीए शासित राज्यों के मुख्यमंत्री मौजूद रहे। समारोह के दौरान शुभेंदु अधिकारी ने प्रधानमंत्री मोदी का आशीर्वाद भी लिया। शुभेंदु अधिकारी ने 2026 विधानसभा चुनाव में तृणमूल कांग्रेस प्रमुख और पूर्व मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को कड़ी चुनौती देते हुए सत्ता परिवर्तन की पटकथा लिखी। उन्होंने नंदीग्राम और भवानीपुर दोनों सीटों से जीत दर्ज की। भवानीपुर सीट पर उन्होंने ममता बनर्जी को 15 हजार से अधिक मतों से हराया। इससे पहले 2021 के विधानसभा चुनाव में भी उन्होंने नंदीग्राम सीट पर ममता बनर्जी को पराजित किया था।

स्वपन कुमार नंदी को अब जनता ने अंडों से नहला दिया ये खबर भी पढ़े : स्वपन कुमार नंदी को अब जनता ने अंडों से नहला दिया

चार मई को घोषित विधानसभा चुनाव परिणामों में भाजपा ने 207 सीटें जीतकर ऐतिहासिक बहुमत हासिल किया था। इसके बाद मुख्यमंत्री पद के लिए शुभेंदु अधिकारी का नाम सबसे आगे माना जा रहा था। शुक्रवार को भाजपा विधायक दल की बैठक में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने उनके नाम की आधिकारिक घोषणा की। शाह ने कहा कि विधायक दल की बैठक में मुख्यमंत्री पद के लिए केवल शुभेंदु अधिकारी का ही नाम प्रस्तावित हुआ और उन्हें सर्वसम्मति से नेता चुना गया।

प्रधानमंत्री मोदी के योग दिवस कार्यक्रम से इतिहास रचेगा बंगाल, उत्साह चरम पर: भाजपा नेता ये खबर भी पढ़े : प्रधानमंत्री मोदी के योग दिवस कार्यक्रम से इतिहास रचेगा बंगाल, उत्साह चरम पर: भाजपा नेता

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने पश्चिम बंगाल में पहली भाजपा सरकार के गठन को ऐतिहासिक क्षण बताते हुए कहा कि नौ मई 2026 का दिन नई उम्मीद, सम्मान और सुशासन के प्रतीक के रूप में याद रखा जाएगा। उन्होंने कहा कि ‘पोइला बैसाख’ और गुरुदेव रवीन्द्रनाथ टैगोर की जयंती के अवसर पर यह शपथ ग्रहण समारोह होना सुखद संयोग है। प्रधानमंत्री ने शुभेंदु अधिकारी और सभी मंत्रियों को बधाई देते हुए विश्वास जताया कि नई सरकार पश्चिम बंगाल के विकास को नई गति देगी। मोदी ने इस अवसर पर डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी को याद करते हुए उनके योगदान को नमन किया। उन्होंने समारोह के दौरान वरिष्ठ राष्ट्रवादी कार्यकर्ता माखनलाल सरकार से मुलाकात का भी उल्लेख किया, जिन्होंने डॉ. मुखर्जी के साथ काम किया था और पार्टी संगठन को मजबूत बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

लेखक के बारे में

Harshit Picture

हर्षित साहू पिछले करीब दो वर्षों से ‘तरुणमित्र’ से जुड़े हुए हैं और बतौर कंटेंट राइटर कार्यरत हैं। वह लखनऊ में आधारित हैं और समाचार लेखन के माध्यम से समसामयिक, सामाजिक एवं स्थानीय मुद्दों से जुड़ी खबरें लिखते हैं।

नवीनतम

न चीनी, न गुड़ और न चाशनी, ऐसे बनाकर खाएं मालपुआ

मालपुआ  : बरसात के दिनों में लोग घरों में मालपुआ बनाकर खाते हैं। मीठा और गर्मागरम मालपुआ बच्चों और बड़ों...
खाना पकाना 
न चीनी, न गुड़ और न चाशनी, ऐसे बनाकर खाएं मालपुआ

गर्मी में पाचन क्रिया क्यों पड़ जाती है कमजोर

पाचन क्रिया  : गर्मी में अक्सर लोग बीमार पड़ते हैं। जून जुलाई के महीने वाली गर्मी लोगों को परेशान करने...
लाइफस्टाइल 
गर्मी में पाचन क्रिया क्यों पड़ जाती है कमजोर

सुबह की ये आदते बन सकती है हार्ट का दुश्मन

  हार्ट का दुश्मन: आज की भागदौड़ भरी जिंदगी में दिल की बीमारियां तेजी से बढ़ रही हैं। यंगस्टर्स भी 1....
लाइफस्टाइल 
सुबह की ये आदते बन सकती है हार्ट का दुश्मन

मौसम 23 जून: 9 घंटे के भीतर 15 राज्यों में भारी बारिश-आंधी का अलर्ट

नई दिल्ली। मौसम 23 जून 2026: मौसम विभाग के मुताबिक देश में एक बार फिर से आंधी और बारिश का...
राष्ट्रीय 
मौसम 23 जून: 9 घंटे के भीतर 15 राज्यों में भारी बारिश-आंधी का अलर्ट

लखनऊ अग्निकांड: चार अफसर सस्पेंड, चार गिरफ्तार, एसआईटी करेगी जांच

लखनऊ। राजधानी लखनऊ के अलीगंज अग्निकांड में मुख्यमंत्री ने कार्रवाई करते हुए चार अफसरों को तत्काल प्रभाव से सस्पेंड कर...
उत्तर प्रदेश 
लखनऊ अग्निकांड: चार अफसर सस्पेंड, चार गिरफ्तार, एसआईटी करेगी जांच

उत्तर प्रदेश

लखनऊ अग्निकांड: चार अफसर सस्पेंड, चार गिरफ्तार, एसआईटी करेगी जांच

लखनऊ। राजधानी लखनऊ के अलीगंज अग्निकांड में मुख्यमंत्री ने कार्रवाई करते हुए चार अफसरों को तत्काल प्रभाव से सस्पेंड कर...
उत्तर प्रदेश 
लखनऊ अग्निकांड: चार अफसर सस्पेंड, चार गिरफ्तार, एसआईटी करेगी जांच

लखनऊ अग्निकांड के बाद कानपुर में सख्ती, 16 कोचिंग व व्यावसायिक प्रतिष्ठान सील : अंकुर कौशिक

कानपुर । लखनऊ में कोचिंग संस्थान में हुए अग्निकांड के बाद कानपुर में भी सुरक्षा मानकों को लेकर व्यापक अभियान...
उत्तर प्रदेश 
 लखनऊ अग्निकांड के बाद कानपुर में सख्ती, 16 कोचिंग व व्यावसायिक प्रतिष्ठान सील : अंकुर कौशिक

बहराइच:पुलिया से टकराई तेज रफ्तार बाइक, दो सगे भाइयों समेत तीन की दर्दनाक मौत, गांव में पसरा मातम 

रिश्तेदार के यहां अंतिम संस्कार में शामिल होने जा रहे थे बाइक सवार
उत्तर प्रदेश 
बहराइच:पुलिया से टकराई तेज रफ्तार बाइक, दो सगे भाइयों समेत तीन की दर्दनाक मौत, गांव में पसरा मातम 

जन चौपाल में ऊर्जा मंत्री ने दिए निर्देश, हर जरूरतमंद तक पहुंचे सरकार की योजनाएं

सरकार की योजनाओं से बदल रही ग्रामीण और वनवासी क्षेत्र की तस्वीररूमंत्री ए के शर्मा
उत्तर प्रदेश 
जन चौपाल में ऊर्जा मंत्री ने दिए निर्देश, हर जरूरतमंद तक पहुंचे सरकार की योजनाएं