शुभेंदु के शपथ मंच पर मोदी ने छुए वरिष्ठ कार्यकर्ता के चरण,भेंट कर किया सम्मानित

Published By Harshit
On
Harshit Picture
By Harshit

कोलकाता। पश्चिम बंगाल के नौवें मुख्यमंत्री के रूप में शुभेंदु अधिकारी के शपथ ग्रहण समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का अलग अंदाज देखने को मिला। कोलकाता के ऐतिहासिक ब्रिगेड परेड ग्राउंड में आयोजित भव्य समारोह में प्रधानमंत्री मोदी ने पश्चिम बंगाल भाजपा के वरिष्ठ कार्यकर्ता और राष्ट्रवादी आंदोलन से जुड़े पुराने नेता माखनलाल सरकार का आशीर्वाद लिया। इस दौरान उन्होंने माखनलाल सरकार को शॉल भेंट कर सम्मानित भी किया।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होने के लिए शनिवार सुबह कोलकाता पहुंचे थे। ब्रिगेड परेड ग्राउंड पहुंचने के बाद उन्होंने मुख्यमंत्री पद के लिए नामित शुभेंदु अधिकारी और भाजपा प्रदेश अध्यक्ष समीक भट्टाचार्य के साथ खुली जीप में सवार होकर हजारों भाजपा कार्यकर्ताओं और समर्थकों का अभिवादन किया। पूरा मैदान भगवा रंग में रंगा नजर आया, जबकि कलाकार पारंपरिक ढोल की थाप पर प्रस्तुति दे रहे थे।

सरकारी योजनाओं की शिकायतों के लिए शुरू हुआ ‘आपकी सरकार आपके साथ’ पोर्टल ये खबर भी पढ़े : सरकारी योजनाओं की शिकायतों के लिए शुरू हुआ ‘आपकी सरकार आपके साथ’ पोर्टल

मंच पर पहुंचने के बाद प्रधानमंत्री मोदी ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, केंद्रीय मंत्रियों और भाजपा शासित राज्यों के मुख्यमंत्रियों से मुलाकात की। इसके बाद उन्होंने 98 वर्षीय माखनलाल सरकार का सम्मान किया। माखनलाल सरकार उन शुरूआती राष्ट्रवादी नेताओं में शामिल रहे हैं, जिन्होंने आजादी के बाद भाजपा और राष्ट्रवादी विचारधारा को बंगाल में मजबूत करने का काम किया। वर्ष 1952 में कश्मीर में तिरंगा फहराने के आंदोलन के दौरान वह श्यामा प्रसाद मुखर्जी के साथ गिरफ्तार भी हुए थे।

टीएमसी संकट गहराया, काकोली घोष दस्तिदार के बेटे ने ममता बनर्जी को भेजा लीगल नोटिस ये खबर भी पढ़े : टीएमसी संकट गहराया, काकोली घोष दस्तिदार के बेटे ने ममता बनर्जी को भेजा लीगल नोटिस

लेखक के बारे में

Harshit Picture

हर्षित साहू पिछले करीब दो वर्षों से ‘तरुणमित्र’ से जुड़े हुए हैं और बतौर कंटेंट राइटर कार्यरत हैं। वह लखनऊ में आधारित हैं और समाचार लेखन के माध्यम से समसामयिक, सामाजिक एवं स्थानीय मुद्दों से जुड़ी खबरें लिखते हैं।

नवीनतम

राजस्थान में प्री-मानसून सक्रिय: जयपुर में एक घंटे में 2 इंच बारिश, अगले एक सप्ताह तक बरसात के आसार

जयपुर। राजस्थान में प्री-मानसून का असर लगातार देखने को मिल रहा है। गुरुवार (25 जून) को जयपुर, अजमेर, कोटा, भरतपुर...
राज्य  राजस्थान 
राजस्थान में प्री-मानसून सक्रिय: जयपुर में एक घंटे में 2 इंच बारिश, अगले एक सप्ताह तक बरसात के आसार

प्रतिबंधित आतंकी संगठन जेएमबी के मॉड्यूल पर एनआईए ने 11 आरोपितों के खिलाफ दाखिल किया आरोपपत्र

कोलकाता। राष्ट्रीय अन्वेषण अभिकरण (एनआईए) ने प्रतिबंधित आतंकी संगठन जमातुल मुजाहिदीन बांग्लादेश (जेएमबी) के एक सहयोगी मॉड्यूल से जुड़े आतंकी...
राज्य  पश्चिम बंगाल 
प्रतिबंधित आतंकी संगठन जेएमबी के मॉड्यूल पर एनआईए ने 11 आरोपितों के खिलाफ दाखिल किया आरोपपत्र

शिमला में आधी रात खाई में गिरी कार, एक की मौत, चार घायल

शिमला। शिमला जिले के रामपुर उपमंडल में बीती मध्यरात्रि एक सड़क हादसे में कार चालक की मौत हो गई, जबकि...
राज्य  हिमाचल 
शिमला में आधी रात खाई में गिरी कार, एक की मौत, चार घायल

हिमाचल आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के उपाध्यक्ष बने दीपक राठौर, सरकार ने सदस्य भी किया नामित

शिमला। हिमाचल प्रदेश सरकार ने कांग्रेस के वरिष्ठ नेता दीपक राठौर को हिमाचल प्रदेश राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (एचपीएसडीएमए) का...
राज्य  हिमाचल 
हिमाचल आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के उपाध्यक्ष बने दीपक राठौर, सरकार ने सदस्य भी किया नामित

शादी से लौट रहे व्यक्ति की खाई में गिरने से मौत, पुलिस जांच जारी

शिमला। शिमला जिले के सुन्नी क्षेत्र में एक व्यक्ति की खड्ड के पास खाई में गिरने से मौत हो गई।...
राज्य  हिमाचल 
शादी से लौट रहे व्यक्ति की खाई में गिरने से मौत, पुलिस जांच जारी

उत्तर प्रदेश

भैंस चोर गैंग का पर्दाफाश, दो चोर गिरफ्तार, एक भैंस बरामद

फतेहपुर। उत्तर प्रदेश के फतेहपुर जिले में शुक्रवार भोर पहर भैंस चोरी करते दो चोरों को मोहल्लेवासियों ने रंगेहाथ पकड़...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
भैंस चोर गैंग का पर्दाफाश, दो चोर गिरफ्तार, एक भैंस बरामद

कोखराज टोल प्लाजा पर एलपीजी टैंकर में लगी आग, 5 घायल जिला अस्पताल में भर्ती

कौशाम्बी जिले के थाना कोखराज क्षेत्र स्थित कोखराज टोल प्लाजा पर शुक्रवार सुबह करीब 6:45 बजे एलपीजी टैंकर से गैस...
उत्तर प्रदेश 
कोखराज टोल प्लाजा पर एलपीजी टैंकर में लगी आग, 5 घायल जिला अस्पताल में भर्ती

तेज रफ्तार वाहन की टक्कर से पुत्र की इलाज के दौरान मौत, पिता घायल

जौनपुर। जौनपुर में मछलीशहर कोतवाली थाना अंतर्गत क्षेत्र में गुरुवार को हुए एक दर्दनाक सड़क हादसे में 25 वर्षीय युवक...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
तेज रफ्तार वाहन की टक्कर से पुत्र की इलाज के दौरान मौत, पिता घायल