अली खामेनेई के अंतिम संस्कार के लिए पीएम मोदी आमंत्रित

Published By Subhash Pandey
On
Subhash Pandey Picture

ईरान : राजनयिक सूत्रों ने  बताया कि ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेज़ेशकियन ने भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को देश के पूर्व सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली खामेनेई के अंतिम संस्कार   में शामिल होने का निमंत्रण भेजा है। पीएम मोदी को मिले निमंत्रण के बारे में नई दिल्ली की ओर से कोई पुष्टि नहीं की गई है। सूत्रों के हवाले से मिली जानकारी के अनुसार, इस मौके पर कई वैश्विक नेताओं के जुटने की उम्मीद है। 86 वर्षीय अली खामेनेई इस साल 28 फरवरी को तेहरान पर हुए इजरायल और अमेरिकी हवाई हमलों के पहले ही दिन मारे गए थे। वह पिछले 36 वर्षों से इस्लामिक रिपब्लिक ऑफ ईरान के शीर्ष पद पर आसीन थे।

5 दिनों तक चलेगा अंतिम संस्कार
आधिकारिक सूत्रों और ईरानी मीडिया के अनुसार, अंतिम संस्कार के कार्यक्रमों की शुरुआत 5 जुलाई से होगी। तेहरान के दक्षिण में स्थित पवित्र शहर क़ोम में 7 जुलाई को विशेष शोक सभाएं और रस्में आयोजित की जाएंगी। अली खामेनेई के पार्थिव शरीर को 9 जुलाई को उनके गृहनगर और पूर्वोत्तर ईरान के पवित्र शहर मशहद में सुपुर्द-ए-खाक किया जाएगा।

ट्रंप का समझौता हम पर लागू नहीं होता, इजरायल अमेरिका का गुलाम नहीं है' ये खबर भी पढ़े : ट्रंप का समझौता हम पर लागू नहीं होता, इजरायल अमेरिका का गुलाम नहीं है'

हालांकि, इस्लामिक कानून के तहत मृत शरीर को जल्द से जल्द आमतौर पर 24 घंटे के भीतर दफनाना अनिवार्य होता है, लेकिन युद्ध या विशेष परिस्थितियों में इसमें छूट दी जाती है। फरवरी में हुए हमले के बाद से ही उनके अंतिम संस्कार की तारीखों को लेकर अटकलें चल रही थीं। शुरुआती रिपोर्टों में कहा गया था कि उन्हें जून के आखिर में दफनाया जा सकता है, लेकिन बाद में सरकारी मीडिया ने पुष्टि की कि यह जुलाई में होगा।

नेपाल प्रतिनिधि सभा में विपक्षी दलों का विरोध प्रदर्शन, सदन में नारेबाजी ये खबर भी पढ़े : नेपाल प्रतिनिधि सभा में विपक्षी दलों का विरोध प्रदर्शन, सदन में नारेबाजी

टूट सकता है दुनिया की सबसे बड़ी अंतिम यात्रा का रिकॉर्ड
इस अंतिम संस्कार में तेहरान, मशहद और क़ोम मिलाकर लगभग 2 करोड़ लोगों के शामिल होने का अनुमान है। यदि यह आंकड़ा सही साबित होता है, तो यह 1989 में ईरान के इस्लामिक गणराज्य के संस्थापक अयातुल्ला रुहोल्लाह खैमेनी के अंतिम संस्कार में उमड़ी 1 करोड़ की भीड़ का रिकॉर्ड तोड़ देगा। इस कार्यक्रम में पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज़ शरीफ समेत कई पाकिस्तानी अधिकारी भी शामिल होंगे।

सिरहा में करोड़ों की ब्राउन शुगर बरामद, भारतीय ड्रग्स नेटवर्क की जांच तेज ये खबर भी पढ़े : सिरहा में करोड़ों की ब्राउन शुगर बरामद, भारतीय ड्रग्स नेटवर्क की जांच तेज

नए सर्वोच्च नेता और उनकी सेहत पर सस्पेंस
अली खामेनेई की मौत के बाद, उनके 56 वर्षीय बेटे मोजतबा हुसैनी खामेनेई ने 8 मार्च को ईरान के नए सर्वोच्च नेता के रूप में कार्यभार संभाला था। हालांकि, फिलहाल उनकी सेहत और ठिकाने को लेकर दुनिया भर में भारी सस्पेंस बना हुआ है। अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो और रक्षा मंत्री पीट हेगसेथ समेत कई शीर्ष अमेरिकी अधिकारियों ने दावा किया है कि मोजतबा खामेनेई इस समय कोमा में हैं।

ईरान और अमेरिका के बीच पीस डील
महीनों तक चले इस भीषण संघर्ष ने पूरे पश्चिम एशिया (मिडिल ईस्ट) को संकट में डाल दिया था, जिससे वैश्विक स्तर पर ईंधन और ऊर्जा का गंभीर संकट पैदा हो गया था। हालांकि, अब ईरान और अमेरिका के बीच एक शांति समझौता हो गया है। ईरानी राष्ट्रपति मसूद पेज़ेशकियन और अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने अलग-अलग डिजिटल समझौता ज्ञापनों पर हस्ताक्षर किए हैं। इस समय दोनों देशों के बीच दीर्घकालिक शांति बहाली के लिए स्विट्जरलैंड में उच्च स्तरीय बातचीत चल रही है।

संबंधित खबरें

लेखक के बारे में

Subhash Pandey Picture

सुभाष पांडेय एक सीनियर और अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें मीडिया क्षेत्र में 32 वर्षों का समृद्ध अनुभव है। अपने लंबे करियर के दौरान उन्होंने समाचार लेखन, संपादन और रिपोर्टिंग के विभिन्न आयामों में कार्य करते हुए पत्रकारिता को मजबूत दिशा दी है।

नवीनतम

इंडस्ट्रियल और कमर्शियल LPG ग्राहकों के लिए बड़ी राहत

कमर्शियल LPG  : केंद्र सरकार ने इंडस्ट्रियल और कमर्शियल LPG ग्राहकों के लिए बड़ी राहत का ऐलान किया है। सरकार...
कारोबार 
इंडस्ट्रियल और कमर्शियल LPG ग्राहकों के लिए बड़ी राहत

 आईपीएस महेश दीक्षित को सौंपी गई आईबी की कमान

नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने  वरिष्ठ आईपीएस (IPS) अधिकारी महेश दीक्षित को देश की प्रमुख आंतरिक खुफिया एजेंसी, इंटेलिजेंस ब्यूरो...
राष्ट्रीय 
 आईपीएस महेश दीक्षित को सौंपी गई आईबी की कमान

भारतीय महिला टीम ने बांग्लादेश को 5 विकेट से हराया

भारतीय महिला टीम:वुमेंस टी20 वर्ल्ड कप 2026 का 23वां मैच भारत और बांग्लादेश के बीच खेला गया। इस मैच में...
खेल 
भारतीय महिला टीम ने बांग्लादेश को 5 विकेट से हराया

'मिर्जापुर: द मूवी' से सामने आया कालीन भैया का भौकाली लुक

'मिर्जापुर: द मूवी' : 'मिर्जापुर: द मूवी' को लेकर सोशल मीडिया पर पहले ही काफी सुगबुगाहट है। फिल्म के ऐलान...
मनोरंजन 
'मिर्जापुर: द मूवी' से सामने आया कालीन भैया का भौकाली लुक

आज का राशिफल 26जून 2026 : जानें कैसा रहेगा आपका दिन

मेष   दिन उत्साह और ऊर्जा से भरपूर रहने वाला है। कार्यक्षेत्र में  प्रयासों की सराहना हो सकती है। लंबे वृषभ...
धर्म-आध्यात्म 
आज का राशिफल 26जून 2026 : जानें कैसा रहेगा आपका दिन

उत्तर प्रदेश

तेज रफ्तार वाहन की टक्कर से पुत्र की इलाज के दौरान मौत, पिता घायल

जौनपुर। जौनपुर में मछलीशहर कोतवाली थाना अंतर्गत क्षेत्र में गुरुवार को हुए एक दर्दनाक सड़क हादसे में 25 वर्षीय युवक...
उत्तर प्रदेश 
 तेज रफ्तार वाहन की टक्कर से पुत्र की इलाज के दौरान मौत, पिता घायल

प्रयागराज में मोहर्रम के मद्देनज़र पुलिस ने किया पैदल मार्च, सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा

प्रयागराज । मोहर्रम पर्व को शांतिपूर्ण, सुरक्षित और सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने के उद्देश्य से गुरुवार को पुलिस उपायुक्त...
उत्तर प्रदेश 
  प्रयागराज में मोहर्रम के मद्देनज़र पुलिस ने किया पैदल मार्च, सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा

जानलेवा हमला करने वाले दो दोषियों को चार-चार साल की जेल

हमीरपुर । उत्तर प्रदेश के हमीरपुर जिले के जरिया थाना क्षेत्र के ग्राम परछा में 16 वर्ष पूर्व एक दलित...
उत्तर प्रदेश 
 जानलेवा हमला करने वाले दो दोषियों को चार-चार साल की जेल

एएसपी  ने सड़क पर उतरकर नापी ताजियों की ऊंचाई, कहा मानकों से कोई समझौता नहीं

फिरोजाबाद । माेहर्रम के अवसर पर 26 जून को होने वाले ताजियों के सुपुर्द-ए-खाक कार्यक्रम को शांतिपूर्ण और सुरक्षित ढंग...
उत्तर प्रदेश 
एएसपी  ने सड़क पर उतरकर नापी ताजियों की ऊंचाई, कहा मानकों से कोई समझौता नहीं