'मिर्जापुर: द मूवी' से सामने आया कालीन भैया का भौकाली लुक

Published By Subhash Pandey
On
Subhash Pandey Picture

'मिर्जापुर: द मूवी' : 'मिर्जापुर: द मूवी' को लेकर सोशल मीडिया पर पहले ही काफी सुगबुगाहट है। फिल्म के ऐलान के साथ चंद पोस्टर पहले भी सामने आए थे, लेकिन अब मेकर्स ने दो नए पोस्टर के साथ नई अपडेट भी साझा की है। मेकर्स ने साफ कर दिया है कि टीजर जल्द आने वाला है। फिल्म की रिलीज सितंबर में रखी गई है, उसे लगभग तीन महीने पहले ही टीजर को रिलीज किया जा रहा है। 'मिर्जापुर: द मूवी' से पंकज त्रिपाठी के कालीन भैया वाले लुक के साथ टीजर रिलीज डेट का ऐलान कर दिया गया है। सामने आए पोस्टर भी कड़क हैं और कालीन भैया की भौकाल साफ नजर आ रही है।
जारी की गई टीजर रिलीज की डेट
कल यानी 25 जून को होने वाले टीजर लॉन्च से पहले मेकर्स ने दो शानदार नए पोस्टर जारी किया है, जिसने फैंस को एक बार फिर मिर्जापुर की दुनिया की एक झलक दिखाई है। साल की सबसे मोस्ट-अवेडेट फिल्मों में से एक होने के नाते, इस फ्रेंचाइजी को लेकर एक्साइटमेंट लगातार बढ़ती जा रही है और टीजर की अनाउंसमेंट ने इस बज को और ज्यादा बढ़ा दिया है। पहले पोस्टर के सेंटर में वही आइकॉनिक गद्दी दिखाई दे रही है जिसके दोनों तरफ बंदूकें रखी हुई हैं, जो तुरंत उस पावर स्ट्रगल, दुश्मनी और ड्रामे की यादों को ताजा कर देती है जिसने मिर्जापुर को एक सनसनी बना दिया था।

दूसरे पोस्टर में कालीन भैया की झलक
भले ही यह पोस्टर फिल्म की कहानी को छुपाकर रखता है, लेकिन यह याद दिलाता है कि मिर्जापुर की दुनिया एक बहुत बड़े पैमाने पर वापसी के लिए तैयार है। कल आने वाले टीजर के साथ, फैन्स को एक खास ट्रीट मिलने वाली है क्योंकि उन्हें फिल्म की पहली झलक देखने को मिलेगी। इसके साथ ही एक दूसरी झलक भी साझा की गई है, जिसमें पंकज त्रिपाठी माथे पर तिलक लगाए नजर आ रहे हैं। उनका अंदाज पहले से भी दमदार दिख रहा है। ​अमेजन एमजीएम स्टूडियोज और एक्सेल एंटरटेनमेंट द्वारा प्रेजेंटेड 'मिर्जापुर: द मूवी' गुरमीत सिंह द्वारा डायरेक्टेड, पुनीत कृष्णा द्वारा रिटेन और एक्सेल एंटरटेनमेंट के बैनर तले रितेश सिधवानी और फरहान अख्तर द्वारा प्रोड्यूस्ड है। यह फिल्म कासिम जगमागिया और विशाल रामचंद्रनी द्वारा को-प्रोड्यूस्ड है और 4 सितंबर 2026 को दुनिया भर के सिनेमाघरों में एक भव्य रिलीज के लिए तैयार है।

 सोने और चांदी की कीमतों में बड़ी गिरावट? ये खबर भी पढ़े :  सोने और चांदी की कीमतों में बड़ी गिरावट?


'मिर्जापुर: द मूवी' की कास्ट
कालीन भैया यानी पंकज त्रिपाठी के अलावा 'मिर्जापुर: द मूवी' में कई ऐसे किरदार भी वापस आएंगे जिन्हें फैंस बहुत पसंद करते हैं, जिसमें गुड्डू भैया यानी अली फजल और मुन्ना भैया यानी दिव्येंदु शामिल हैं। इसके अलावा कई नए सितारे भी शो का हिस्सा बनने जा रहे हैं। जिसमें जितेंद्र कुमार, रवि किशन, सुशांत सिंह, सोनल चौहान और मोहित मलिक जैसे नाम शामिल हैं। फिल्म की कास्ट काफी बड़ी होने वाली है, जिसमे अभिषेक बनर्जी, रसिका दुग्गल, श्वेता त्रिपाठी, श्रिया पिलगांवकर, हर्षिता गौर, शीबा चड्ढा, राजेश तैलंग, कुलभूषण खरबंदा, प्रमोद पाठक और अनंग्शा बिस्वास भी अहम भूमिकाओं में नजर आएंगे।

आत्मनिर्भरता की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम ये खबर भी पढ़े : आत्मनिर्भरता की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम

क्यों लग रहा फिल्म रिलीज में इतना वक्त?
फिल्म बनाने में मजबूत कहानी के महत्व पर जोर देते हुए पंकज त्रिपाठी ने NDTV को बताया था कि मेकर्स ने 2024 में प्रोजेक्ट की घोषणा के तुरंत बाद ही स्क्रिप्ट पर काम शुरू कर दिया था। उनके अनुसार फिल्म का प्रोडक्शन तभी शुरू होना चाहिए जब टीम उस कहानी को लेकर पूरी तरह आश्वस्त हो जिसे वे दिखाना चाहते हैं। चाय बनाने की प्रक्रिया से तुलना करते हुए उन्होंने कहा, 'चाय जब ठीक से खौल जाए, तभी तो उसे छानते हैं।' उन्होंने आगे कहा कि जब कहानी पूरी तरह तैयार और बेहतर हो गई तो मेकर्स को आगे बढ़ने और रिलीज की तारीख बताने का भरोसा हुआ।

किसानों के लिए वाइट गोल्ड है यह मखाने की फसल ये खबर भी पढ़े : किसानों के लिए वाइट गोल्ड है यह मखाने की फसल

'मिर्जापुर: द मूवी' कब रिलीज हो रही है?
अमेजन MGM स्टूडियोज और एक्सेल एंटरटेनमेंट द्वारा समर्थित 'मिर्जापुर: द मूवी' का निर्देशन गुरमीत सिंह ने किया है और इसे पुनीत कृष्णा ने लिखा है। यह फिल्म एक्सेल एंटरटेनमेंट बैनर के तहत रितेश सिधवानी और फरहान अख्तर द्वारा प्रोड्यूस की गई है, जिसमें कासिम जगमगिया और विशाल रामचंदानी को-प्रोड्यूसर हैं। इसको 4 सितंबर 2026 को दुनिया भर के सिनेमाघरों में रिलीज किया जाएगा।

 

 

 

लेखक के बारे में

Subhash Pandey Picture

सुभाष पांडेय एक सीनियर और अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें मीडिया क्षेत्र में 32 वर्षों का समृद्ध अनुभव है। अपने लंबे करियर के दौरान उन्होंने समाचार लेखन, संपादन और रिपोर्टिंग के विभिन्न आयामों में कार्य करते हुए पत्रकारिता को मजबूत दिशा दी है।

नवीनतम

रामपुर की कला-संस्कृति और धरोहरों से रूबरू हुए पांच देशों के राजदूत

राजनयिकों ने गांधी समाधी पर पुष्पांजलि अर्पित की,जामा मस्जिद देखी,इमामबाड़ा किला और खासबाग भी पहुंचे राजदूत
उत्तर प्रदेश 
रामपुर की कला-संस्कृति और धरोहरों से रूबरू हुए पांच देशों के राजदूत

बर्पी एक्सरसाइज करने से सेहत को मिलते हैं ये कमाल के फायदे

बर्पी एक्सरसाइज : आज की भागदौड़ भरी जिंदगी में ज्यादातर लोगों के पास जिम जाने का वक्त नहीं होता है।...
लाइफस्टाइल 
बर्पी एक्सरसाइज करने से सेहत को मिलते हैं ये कमाल के फायदे

सुबह खाली पेट भीगी हुई मेथी चबाकर खाना सेहत के लिए एक वरदान 

मेथी :भारतीय रसोई में मेथी एक महत्वपूर्ण मासाला है। इसका इस्तेमाल कई तरह की सब्जियों में किया जाता है। सिर्फ...
लाइफस्टाइल 
सुबह खाली पेट भीगी हुई मेथी चबाकर खाना सेहत के लिए एक वरदान 

क्या आपने उत्तराखंड का मशहूर व्यंजन आलू के गुटके का स्वाद चखा ?

आलू के गुटके  :आलू के पराठे से लेकर आपने उसकी कई किस्म की सब्जियों का स्वाद चखा होगा लेकिन क्या...
खाना पकाना 
क्या आपने उत्तराखंड का मशहूर व्यंजन आलू के गुटके का स्वाद चखा ?

इंडस्ट्रियल और कमर्शियल LPG ग्राहकों के लिए बड़ी राहत

कमर्शियल LPG  : केंद्र सरकार ने इंडस्ट्रियल और कमर्शियल LPG ग्राहकों के लिए बड़ी राहत का ऐलान किया है। सरकार...
कारोबार 
इंडस्ट्रियल और कमर्शियल LPG ग्राहकों के लिए बड़ी राहत

उत्तर प्रदेश

रामपुर की कला-संस्कृति और धरोहरों से रूबरू हुए पांच देशों के राजदूत

राजनयिकों ने गांधी समाधी पर पुष्पांजलि अर्पित की,जामा मस्जिद देखी,इमामबाड़ा किला और खासबाग भी पहुंचे राजदूत
उत्तर प्रदेश 
रामपुर की कला-संस्कृति और धरोहरों से रूबरू हुए पांच देशों के राजदूत

तेज रफ्तार वाहन की टक्कर से पुत्र की इलाज के दौरान मौत, पिता घायल

जौनपुर। जौनपुर में मछलीशहर कोतवाली थाना अंतर्गत क्षेत्र में गुरुवार को हुए एक दर्दनाक सड़क हादसे में 25 वर्षीय युवक...
उत्तर प्रदेश 
 तेज रफ्तार वाहन की टक्कर से पुत्र की इलाज के दौरान मौत, पिता घायल

प्रयागराज में मोहर्रम के मद्देनज़र पुलिस ने किया पैदल मार्च, सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा

प्रयागराज । मोहर्रम पर्व को शांतिपूर्ण, सुरक्षित और सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने के उद्देश्य से गुरुवार को पुलिस उपायुक्त...
उत्तर प्रदेश 
  प्रयागराज में मोहर्रम के मद्देनज़र पुलिस ने किया पैदल मार्च, सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा

जानलेवा हमला करने वाले दो दोषियों को चार-चार साल की जेल

हमीरपुर । उत्तर प्रदेश के हमीरपुर जिले के जरिया थाना क्षेत्र के ग्राम परछा में 16 वर्ष पूर्व एक दलित...
उत्तर प्रदेश 
 जानलेवा हमला करने वाले दो दोषियों को चार-चार साल की जेल