सत्ता परिवर्तन, पश्चिम बंगाल स्कूल सेवा आयोग और माध्यमिक शिक्षा बोर्ड प्रमुखों ने दिया इस्तीफा

Published By Mahi Khan
On
Mahi Khan Picture

कोलकाता। पश्चिम बंगाल में मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी के नेतृत्व में भारतीय जनता पार्टी सरकार के सत्ता संभालने के बाद राज्य के शिक्षा विभाग में बड़े प्रशासनिक बदलाव शुरू हो गए हैं। मंगलवार को पश्चिम बंगाल स्कूल सेवा आयोग और पश्चिम बंगाल माध्यमिक शिक्षा बोर्ड के प्रमुखों ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया।

राज्य शिक्षा विभाग के अंतर्गत आने वाले स्वायत्त निकाय पश्चिम बंगाल स्कूल सेवा आयोग के अध्यक्ष सिद्धार्थ मजूमदार ने अपना इस्तीफा सौंप दिया। आयोग पिछले तृणमूल कांग्रेस शासनकाल में सामने आए बहुचर्चित स्कूल भर्ती घोटाले को लेकर लगातार विवादों में रहा है।

इसके साथ ही पश्चिम बंगाल माध्यमिक शिक्षा बोर्ड के अध्यक्ष रामानुज गंगोपाध्याय ने भी पद छोड़ दिया। माध्यमिक शिक्षा बोर्ड का नाम भी शिक्षक भर्ती घोटाले में सामने आया था। बोर्ड के पूर्व अध्यक्ष कल्याणमोय गंगोपाध्याय को इस मामले में जेल भी जाना पड़ा था।

दोनों इस्तीफे ऐसे समय आए हैं, जब नई राज्य सरकार ने एक दिन पहले ही विभिन्न विभागों के अधीन बोर्ड, संगठन, गैर वैधानिक निकायों और सार्वजनिक उपक्रमों में नामित निदेशकों, सदस्यों तथा अध्यक्षों के कार्यकाल समाप्त करने का आदेश जारी किया था।

सिद्धार्थ मजूमदार को वर्ष 2022 में तत्कालीन मुख्यमंत्री ममता बनर्जी की अध्यक्षता वाली मंत्रिमंडल ने पश्चिम बंगाल स्कूल सेवा आयोग का अध्यक्ष नियुक्त किया था। उनका कार्यकाल जनवरी 2026 में समाप्त होना था, लेकिन पूर्व सरकार ने उन्हें विस्तार दे दिया था।

शिक्षा विभाग के सूत्रों के अनुसार दोनों अधिकारियों के इस्तीफे राज्य के शिक्षा सचिव कार्यालय तक पहुंच चुके हैं। तृणमूल कांग्रेस शासनकाल में शिक्षा विभाग सबसे अधिक भ्रष्टाचार के आरोपों को लेकर चर्चा में रहा।

तत्कालीन शिक्षा मंत्री और तृणमूल कांग्रेस के पूर्व महासचिव पार्थ चटर्जी को स्कूल भर्ती मामले में प्रवर्तन निदेशालय ने जुलाई 2022 में गिरफ्तार किया था। वह तीन वर्ष से अधिक समय जेल में बिताने के बाद फिलहाल जमानत पर हैं। इस बार पार्टी ने उन्हें दोबारा उम्मीदवार नहीं बनाया।

मामले में प्रवर्तन निदेशालय और केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो द्वारा समानांतर जांच की जा रही है। शिक्षा विभाग से जुड़े कई बोर्ड और स्वायत्त निकायों के प्रमुखों को भी जांच एजेंसियों ने गिरफ्तार किया था।

सूत्रों के अनुसार नई भारतीय जनता पार्टी सरकार शिक्षा क्षेत्र में पारदर्शिता लाने के उद्देश्य से विभाग में लगातार प्रशासनिक कदम उठा रही है।

दीघा बनेगा विश्वस्तरीय पर्यटन केंद्र, मंदारमणि और ताजपुर का होगा व्यापक विकास ये खबर भी पढ़े : दीघा बनेगा विश्वस्तरीय पर्यटन केंद्र, मंदारमणि और ताजपुर का होगा व्यापक विकास

 

पश्चिम मेदिनीपुर में योग दिवस की तैयारियां तेज, जागरूकता पदयात्रा में उमड़े लोग ये खबर भी पढ़े : पश्चिम मेदिनीपुर में योग दिवस की तैयारियां तेज, जागरूकता पदयात्रा में उमड़े लोग

कोलकाता में भीषण गर्मी और उमस जारी, 37 डिग्री तक पहुंच सकता तापमान ये खबर भी पढ़े : कोलकाता में भीषण गर्मी और उमस जारी, 37 डिग्री तक पहुंच सकता तापमान

 

लेखक के बारे में

Mahi Khan Picture

माही खान एक उभरती हुई कंटेंट राइटर हैं और वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ से जुड़कर डिजिटल प्लेटफॉर्म के लिए समाचार अपडेट का कार्य कर रही हैं। वह खबरों की प्रस्तुति पर विशेष ध्यान देती हैं और मीडिया क्षेत्र में सीखते हुए अपने लेखन कौशल को लगातार विकसित कर रही हैं।

नवीनतम

 कैसे पता करें कौन सा ग्रह है सबसे शक्तिशाली? 

षड्बल : ज्योतिष शास्त्र में कुंडली के सबसे मजबूत ग्रह का पता करने के लिए षड्बल जानना बेहद जरूरी होता...
धर्म-आध्यात्म 
 कैसे पता करें कौन सा ग्रह है सबसे शक्तिशाली? 

एसी  में आग लगने की घटनाएं क्यों बढ़ रही हैं?

एसी ब्लास्ट : गर्मियों में एसी हमारी जरूरत बन गया है, लेकिन इसकी वजह से इन दिनों आग लगने की...
विचार मित्र 
एसी  में आग लगने की घटनाएं क्यों बढ़ रही हैं?

Tata Sierra EV कल होगी लॉन्च, जानिए इसकी 5 सबसे बड़ी खूबियां

नई दिल्ली: टाटा मोटर्स अपनी नई इलेक्ट्रिक SUV Tata Sierra EV को 30 जून को लॉन्च करने जा रही है।...
टेक-मित्र 
Tata Sierra EV कल होगी लॉन्च, जानिए इसकी 5 सबसे बड़ी खूबियां

सड़क हादसा: रोडवेज बस और पिकअप की आमने-सामने टक्कर, तीन की मौत

हरिद्वार। श्यामपुर थाना क्षेत्र में 4.2 फ्लाईओवर के पास सोमवार सुबह टनकपुर डिपो की रोडवेज बस और एक पिकअप वाहन...
राज्य  महाराष्ट्र 
सड़क हादसा: रोडवेज बस और पिकअप की आमने-सामने टक्कर, तीन की मौत

दोहरे हत्याकांड के गवाह की गोली मारकर हत्या, ग्रामीणों ने किया सड़क जाम

सारण। जिले के मुफ्फसिल थाना क्षेत्र में अपराधियों ने देर रात दुस्साहस दिखाते हुए अधिवक्ता पिता पुत्र दोहरे हत्याकांड के...
राज्य  बिहार 
 दोहरे हत्याकांड के गवाह की गोली मारकर हत्या, ग्रामीणों ने किया सड़क जाम

उत्तर प्रदेश

हर जरूरतमंद के इलाज की व्यवस्था करा रही सरकार : मुख्यमंत्री योगी

लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार को ‘जनता दर्शन’ में प्रदेश के विभिन्न जनपदों से आए फरियादियों की समस्याओं को...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
हर जरूरतमंद के इलाज की व्यवस्था करा रही सरकार : मुख्यमंत्री योगी

वाराणसी में व्यावसायिक भवनों की जांच करेगा विकास प्राधिकरण

वाराणसी। वाराणसी विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष पूर्ण बोरा ने साेमवार का कहा कि वाराणसी में बीते कुछ वर्षों में बनी...
उत्तर प्रदेश 
वाराणसी में व्यावसायिक भवनों की जांच करेगा विकास प्राधिकरण

नाेएडा : एक झुग्गी में लगी आग, तीन फायर ब्रिगेड गाड़ियाें ने पाया काबू

नोएडा। नाेएडा के थाना फेस- वन क्षेत्र अंतर्गत सेक्टर 9 में स्थित झुग्गी बस्ती में साेमवार सुबह अचानक आग लग...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
नाेएडा : एक झुग्गी में लगी आग, तीन फायर ब्रिगेड गाड़ियाें ने पाया काबू

नोएडा में ट्रक की टक्कर से बाइक सवार की माैत, आक्रोशित परिजनों ने लगाया जाम

नोएडा। नोएडा के थाना जारचा क्षेत्र में सोमवार को हुए एक सड़क हादसे में मोटरसाइकिल सवार एक व्यक्ति की मौत...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
नोएडा में ट्रक की टक्कर से बाइक सवार की माैत, आक्रोशित परिजनों ने लगाया जाम