अमित शाह का टीएमसी पर निशाना,बोले बंगाल में भाजपा आई तो खत्म होगा गुंडाराज

Published By Harshit
On
Harshit Picture
By Harshit

कोलकाता। पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के प्रचार के बीच भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के वरिष्ठ नेता और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने सोमवार को बीरभूम जिले के बोलपुर में जनसभा को संबोधित करते हुए सत्तारूढ़ तृणमूल कांग्रेस पर जमकर हमला बोला।

अमित शाह ने अपने संबोधन में राज्य में ‘गुंडाराज’ का आरोप लगाते हुए कहा कि चार मई के बाद यदि भाजपा सत्ता में आती है तो गुंडों को ‘खोज-खोज‘ कर जेल में डाला जाएगा और उल्टा लटका कर सीधा करने का काम किया जाएगा।  उन्होंने 2021 के चुनाव के बाद भाजपा कार्यकतार्ओं पर कथित अत्याचार का मुद्दा उठाते हुए जनता से बदलाव की अपील की।

राजबांध मेडिकल हॉस्टल में छात्र की मौत, जांच में जुटी पुलिस ये खबर भी पढ़े : राजबांध मेडिकल हॉस्टल में छात्र की मौत, जांच में जुटी पुलिस

अमित शाह ने मतदाताओं से 23 अप्रैल को मतदान के दिन ‘डर के बजाय भरोसे के साथ वोट देने’ की अपील की और कहा कि ‘बम का जवाब बैलेट से दें।’ जनसभा के दौरान उन्होंने तृणमूल कार्यकर्ताओं को चेतावनी देते हुए कहा कि ‘23 अप्रैल को घर में बैठें, नहीं तो पांच मई के बाद कार्रवाई होगी।’

लेखक के बारे में

Harshit Picture

हर्षित साहू पिछले करीब दो वर्षों से ‘तरुणमित्र’ से जुड़े हुए हैं और बतौर कंटेंट राइटर कार्यरत हैं। वह लखनऊ में आधारित हैं और समाचार लेखन के माध्यम से समसामयिक, सामाजिक एवं स्थानीय मुद्दों से जुड़ी खबरें लिखते हैं।

नवीनतम

बक्सर में दो स्कॉर्पियो से विदेशी शराब बरामद, एक गिरफ्तार

बक्सर। गुप्त सूचना के आधार पर डुमरांव थाना क्षेत्र के बड़का ढकाईच स्थित मां शारदा लाइन होटल के परिसर में...
बिहार 
बक्सर में दो स्कॉर्पियो से विदेशी शराब बरामद, एक गिरफ्तार

बक्सर के 1.78 लाख पेंशनधारियों के खातों में पहुंची राशि

बक्सर। सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना के तहत जिले के 1,78,506 पेंशनधारियों के बैंक खातों में अगस्त 2026 की पेंशन राशि...
बिहार 
बक्सर के 1.78 लाख पेंशनधारियों के खातों में पहुंची राशि

चीन के किंगदाओ में मालवाहक जहाज में आग लगने से 20 की मौत

किंगदाओ। चीन के किंगदाओ शहर में गुरुवार को मरम्मत के लिए खड़े एक विदेशी मालवाहक जहाज में अचानक आग लगने...
अंतर्राष्ट्रीय 
चीन के किंगदाओ में मालवाहक जहाज में आग लगने से 20 की मौत