हत्या की कोशिश के आरोप में मगराहाट के दो तृणमूल नेता गिरफ्तार

जेपी नड्डा के काफिले पर हमले में भी रही है संलिप्तता

Published By Harshit
On
Harshit Picture
By Harshit

कोलकाता। दक्षिण 24 परगना जिले के मगराहाट पश्चिम के दो तृणमूल नेताओं को पुलिस ने हत्या की कोशिश के एक मामले में गिरफ्तार किया है। दोनों के पास से आग्नेयास्त्र भी बरामद किए गए हैं। पुलिस ने बताया कि 2020 में डायमंड हार्बर जाते समय तत्कालीन भाजपा अध्यक्ष और केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा के काफिले पर हुए हमले में भी दोनों आरोपितों की संलिप्तता के प्रमाण मिले हैं।

हाल ही में दक्षिण 24 परगना के पद्मपुकुर इलाके के एक निवासी ने दोनों आरोपितों के खिलाफ हत्या के प्रयास का आरोप लगाते हुए शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायतकर्ता का आरोप है कि विधानसभा चुनाव से पहले उनकी हत्या का प्रयास किया गया था। इस मामले में पुलिस ने रिपन शेख और संजीव मंडल नामक दो लोगों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार दोनों के खिलाफ इलाके में बाइक सवारों के समूह के साथ दबदबा कायम करने के आरोप लंबे समय से लगते रहे हैं।

बंगाल: दुर्गा पूजा से पहले 25 हजार करोड़ की परियोजनाओं का होगा शिलान्यास ये खबर भी पढ़े : बंगाल: दुर्गा पूजा से पहले 25 हजार करोड़ की परियोजनाओं का होगा शिलान्यास

गिरफ्तारी के संबंध में डायमंड हार्बर पुलिस जिले के पुलिस अधीक्षक चंद्रशेखर बर्धन ने बताया कि घटना विधानसभा चुनाव से पहले हुई थी। हालांकि शिकायतकर्ता डर के कारण चुनाव से पहले शिकायत दर्ज कराने नहीं आ सके। चुनाव समाप्त होने के बाद उन्होंने शिकायत दर्ज कराई। अब तक दो लोगों को गिरफ्तार किया गया है।

पुलिस का दावा है कि अपने समर्थकों के साथ इलाके में ‘आतंक’ का माहौल पैदा करने के पीछे संजीव ही ‘मुख्य व्यक्ति’ है। संजीव स्थानीय पंचायत प्रधान का पति है।

डायमंड हार्बर के पुलिस अधीक्षक ने यह भी बताया कि नड्डा के काफिले पर हमले में भी गिरफ्तार आरोपितों की संलिप्तता रही है। उनके शब्दों में, ‘‘प्रारंभिक तौर पर हमें इस हमले की घटना में इन दोनों के संलिप्तता के प्रमाण मिले हैं। उस मामले की जांच बंद हो गई थी। हमने उस मामले को फिर से खोला है। उन्हें उस मामले की जांच के दायरे में लाया जाएगा। इसके अलावा इस घटना में और जो लोग शामिल हैं, उन्हें भी गिरफ्तार किया जाएगा। किसी को छोड़ा नहीं जाएगा।’’

उल्लेखनीय हैं कि दिसंबर 2020 में नड्डा डायमंड हार्बर में एक कार्यक्रम में शामिल होने आए थे। पार्टी के कार्यक्रम में शामिल होने जाते समय नड्डा के काफिले पर हमला हुआ था। उस्ती थाना क्षेत्र के शिराकोल के पास राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या 117 पर कई लोगों ने नड्डा और काफिले में शामिल अन्य वाहनों को निशाना बनाकर ईंट-पत्थर फेंके थे।

नड्डा की गाड़ी को कोई विशेष नुकसान नहीं हुआ, हालांकि कई वाहनों के शीशे टूट गए थे। भाजपा के केंद्रीय नेतृत्व ने आरोप लगाया था कि तृणमूल की ओर से योजनाबद्ध तरीके से यह हमला किया गया था। हालांकि तत्कालीन सत्तारूढ़ दल तृणमूल ने सभी आरोपों से इनकार किया था।

संबंधित खबरें

लेखक के बारे में

Harshit Picture

हर्षित साहू पिछले करीब 03 वर्षों से ‘तरुणमित्र’ से जुड़े हुए हैं और बतौर कंटेंट एडिटर कार्यरत हैं। वह लखनऊ में आधारित हैं और समाचार लेखन के माध्यम से समसामयिक, सामाजिक एवं स्थानीय मुद्दों से जुड़ी खबरें लिखते हैं।

नवीनतम

राजस्थान निकाय चुनाव: 301 परिणामों में भाजपा के 197 अध्यक्ष

जयपुर। राजस्थान में नगर निकाय चुनाव के तहत अब तक 301 निकायों के महापौर, सभापति और अध्यक्ष पदों के परिणाम...
राष्ट्रीय  राजस्थान 
राजस्थान निकाय चुनाव: 301 परिणामों में भाजपा के 197 अध्यक्ष

पति के आपराधिक मामलों की जानकारी छिपाने पर कोर्ट ने दी तलाक मंजूरी

जयपुर। जयपुर मेट्रो-प्रथम की पारिवारिक न्यायालय मामलों की विशेष अदालत क्रम-1 ने एक फैसले में कहा कि क्रिमिनल केस की...
राजस्थान 
पति के आपराधिक मामलों की जानकारी छिपाने पर कोर्ट ने दी तलाक मंजूरी

जयपुर में ‘म्यूल हंटर’ अभियान के तहत साइबर ठग गिरफ्तार

जयपुर। माणकचौक थाना पुलिस ने साइबर ठगी के खिलाफ चलाए जा रहे ‘म्यूल हंटर’ अभियान के तहत कार्रवाई करते हुए...
राजस्थान 
जयपुर में ‘म्यूल हंटर’ अभियान के तहत साइबर ठग गिरफ्तार

ग्वालियर एलिवेटेड रोड फेज-2 का सिंधिया ने किया निरीक्षण

ग्वालियर। केंद्रीय संचार मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने सोमवार को मध्य प्रदेश के ग्वालियर में निर्माणाधीन एलिवेटेड रोड फेज-2 का...
राष्ट्रीय  मध्य प्रदेश 
ग्वालियर एलिवेटेड रोड फेज-2 का सिंधिया ने किया निरीक्षण

अकबरपुर में एसपी प्राची सिंह ने बांटे हेलमेट, यातायात नियमों के पालन की अपील

अंबेडकरनगर। सड़क सुरक्षा और यातायात नियमों के प्रति आमजन को जागरूक करने के उद्देश्य से सोमवार, 21 सितंबर 2026 को...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
अकबरपुर में एसपी प्राची सिंह ने बांटे हेलमेट, यातायात नियमों के पालन की अपील

उत्तर प्रदेश

अकबरपुर में एसपी प्राची सिंह ने बांटे हेलमेट, यातायात नियमों के पालन की अपील

अंबेडकरनगर। सड़क सुरक्षा और यातायात नियमों के प्रति आमजन को जागरूक करने के उद्देश्य से सोमवार, 21 सितंबर 2026 को...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
अकबरपुर में एसपी प्राची सिंह ने बांटे हेलमेट, यातायात नियमों के पालन की अपील

नोएडा में केयरटेकर की हत्या, पत्नी और प्रेमी को उम्रकैद

नोएडा। थाना बीटा-2 क्षेत्र के गांव बिरोड़ा स्थित सुलभ शौचालय की देखरेख करने वाले कर्मी की हत्या के मामले में...
उत्तर प्रदेश 
नोएडा में केयरटेकर की हत्या, पत्नी और प्रेमी को उम्रकैद

वैश्विक मंच पर गूंजेगा कौशाम्बी के मुंगौड़े का स्वाद, 80 देशों के खरीदारों के सामने लाइव बनेगा पारंपरिक व्यंजन

कौशाम्बी। जिले के पारंपरिक और प्रसिद्ध मूंग आधारित व्यंजन मुंगौड़ा को अब अंतरराष्ट्रीय पहचान मिलने जा रही है। उत्तर...
उत्तर प्रदेश 
वैश्विक मंच पर गूंजेगा कौशाम्बी के मुंगौड़े का स्वाद, 80 देशों के खरीदारों के सामने लाइव बनेगा पारंपरिक व्यंजन

युवाओं से 2047 तक विकसित भारत का आह्वान

मेरठ। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी ने सोमवार को युवाओं का आह्वान किया कि वे अपनी ऊर्जा...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
युवाओं से 2047 तक विकसित भारत का आह्वान