तेंदुआ 11 दिन बाद भी विभाग की पकड़ से बाहर

तेंदुआ 11 दिन बाद भी विभाग की पकड़ से बाहर

अल्मोड़ा। नगर के समीप माल गांव में 23 जून की शाम तेंदुए ने हमला कर पिता और बेटे को गंभीर घायल कर दिया था। इस घटना के एक सप्ताह के भीतर ही तेंदुए ने फिर गांव में एक बकरी को फिर अपना निवाला बना लिया। इससे ग्रामीणों में तेंदुए की दहशत बढ़ गई है।

हालांकि वन विभाग की टीम प्रभावित क्षेत्र में गश्त कर तेंदुए की सक्रियता पता लगाने की कोशिश कर रही हैं। साथ ही उसे पकड़ने के लिए पिंजरा भी लगाया गया है इसके बावजूद 11 दिन बाद भी वन विभाग को सफलता नहीं मिल सकी है।

अनुभाग अधिकारी अमित सिंह जैसोड़ा के अनुसार तेंदुए को पकड़ने के लिए गुरुवार को पिंजरा दूसरे स्थान पर लगाया गया है, और साथ ही समय- समय पर गश्त की जा रही है। फिलहाल अभी तक तेंदुए को पकड़ने में सफलता नहीं मिल सकी है।

सोमेश्वर में भी तेंदुए की दहशत: तहसील के यमन फलिया, अर्जुनराठ, नांरतालो संजौली गांवों में इन दिनों तेंदुए की दहशत फैली हुई है। क्षेत्र के लोगों के अनुसार शाम होते ही तेंदुआ आबादी में विचरण कर रहा है। इससे रात लोगों खासकर बच्चों को खतरा बना है।

ग्रामीणों ने बताया कि तेंदुआ कई दिन उनके घरों के आसपास दिख रहा है। उनका कहना है कि भय के कारण बच्चों का रात में घर से बाहर निकलना कठिन हो रहा है। ग्रामीणों ने वन विभाग से गांव में गश्त सगाने की मांग की है।

About The Author

अपनी टिप्पणियां पोस्ट करें

टिप्पणियां

Latest News

सिरसा: दलित विरोधी नीतियों को बढ़ावा दे रही सरकार: कृष्ण जमालपुर सिरसा: दलित विरोधी नीतियों को बढ़ावा दे रही सरकार: कृष्ण जमालपुर
सिरसा। बहुजन समाज पार्टी हरियाणा के प्रदेशाध्यक्ष कृष्ण जमालपुर ने भाजपा सरकार पर आरोप लगाया है कि आजादी के 75...
सोनीपत में 40 साल बाद हटेंगे कब्जे, गिराई जाएंगी 17 दुकानें
मंडी के आपदा प्रभावित इलाकों में एक हज़ार राशन किटें भेजेगी भाजपा : राजीव बिंदल
विक्रांत ठाकुर ने संभाला अधीक्षक ग्रेड-2 का कार्यभार
थाना सांगीपुर पुलिस द्वारा जघन्य हत्या का 24 घण्टे में किया गया खुलासा व अभियुक्तों को किया गया गिरफ्तार
सीआरसी सुंदरनगर में विशेष शिक्षा पाठ्यक्रमों में प्रवेश हेतु ऑनलाइन करें आवेदन
दिल्ली विश्वविद्यालय में स्नातक प्रवेश 2025-26 के लिए अलॉटमेंट-कम-एडमिशन शेड्यूल जारी