परमार्थ निकेतन में योग प्रशिक्षण सम्पन्न,स्वामी चिदानन्द ने दिया आत्मजागरण का संदेश

भारत की प्राचीन साधना योग ने विश्व को दिया आत्मजागरण का संदेश

Published By Harshit
On
Harshit Picture
By Harshit

योग भारत की धरोहर है, भारत की पहचान है, भारत का विश्व को अमर उपहार है : चिदानन्द सरस्वती

ऋषिकेश। परमार्थ निकेतन में आयोजित योग टीचर ट्रेनिंग कोर्स का समापन हुआ। विश्व के कई देशों से आये योग जिज्ञासुओं ने सहभाग कर योग की विभिन्न साधनाओं, विधाओं को आत्मसात किया जिससे उनके भीतर एक नई चेतना, नई दृष्टि और नए जीवन-संकल्प के शुभारम्भ का अवसर प्राप्त हुआ।

विश्व के अनेक देशों से आए प्रतिभागियों ने इस विशेष प्रशिक्षण में योग के वास्तविक स्वरूप, शरीर, मन और बुद्धि के संतुलन का अनुभव किया। मां गंगा की पावन धारा, हिमालय की दिव्य ऊर्जा और ऋषियों की तपोभूमि में प्राप्त यह प्रशिक्षण प्रतिभागियों के लिए जीवन परिवर्तित करने वाले अनुभव के समान है।

राम मंदिर चढ़ावा मामले पर कांग्रेस की मांग, सुप्रीम कोर्ट निगरानी की में हो जांच ये खबर भी पढ़े : राम मंदिर चढ़ावा मामले पर कांग्रेस की मांग, सुप्रीम कोर्ट निगरानी की में हो जांच

स्वामी चिदानन्द सरस्वती ने कहा कि योग भारत की प्राचीनतम ज्ञान परंपरा है। यह केवल शरीर को मोड़ने की क्रिया नहीं, बल्कि जीवन को जोड़ने की कला है। योग का अर्थ है मिलन, स्वयं से मिलन, प्रकृति से मिलन, परमात्मा से मिलन। हजारों वर्षों पूर्व भारत के ऋषियों ने ध्यान, प्राणायाम, संयम, अनुशासन और आंतरिक शांति के माध्यम से जो दिव्य विज्ञान खोजा, वही आज संपूर्ण विश्व के लिए आशा का प्रकाश बन चुका है।

स्वामी ने कहा कि जब विश्व तनाव, अवसाद, असंतुलन, हिंसा और अशांति जैसी चुनौतियों से जूझ रहा है, तब भारत की यह अमूल्य देन योग मानवता को नया मार्ग दिखा रही है। योग सिखाता है कि बाहर की जीत से पहले भीतर की शांति आवश्यक है; संसार को बदलने से पहले स्वयं को संतुलित करना जरूरी है।

परमार्थ निकेतन में आयोजित योग टीचर ट्रेनिंग कोर्स के माध्यम से योगाचार्यों ने प्रतिभागियों को आसन, प्राणायाम, ध्यान, योग दर्शन, आयुर्वेदिक जीवनशैली, मंत्रोच्चारण, सत्संग, गंगा आरती और सेवा जैसे विविध आयामों से परिचित कराया। यहाँ योग को केवल सिखाया नहीं गया, बल्कि जिया गया। प्रतिभागियों ने सीखा कि योग मैट पर सीमित अभ्यास नहीं, बल्कि हर श्वास, हर विचार और हर कर्म में जागरूकता का नाम है।
भारत ने विश्व को विज्ञान दिया, दर्शन दिया, आध्यात्मिकता दी, परन्तु योग वह वरदान है जिसने सीमाओं, भाषाओं और संस्कृतियों से ऊपर उठकर सम्पूर्ण मानवता को एक सूत्र में बाँध दिया। योग किसी देश, धर्म या वर्ग का विषय नहीं यह मानव चेतना का सार्वभौमिक उत्सव है।

प्रतिभागियों ने अपने अनुभव साझा करते हुए कहा कि वे यहाँ प्रमाणपत्र लेने नहीं आए थे, बल्कि स्वयं को पहचानने आए हैं। यहां के दिव्य वातावरण ने उन्हें तनाव से मुक्ति दी, उन्हें जीवन का उद्देश्य मिला, और पहली बार उन्होंने मौन की शक्ति का अनुभव किया। योगाचार्य साध्वी आभा सरस्वती ने प्रतिभागियों से कहा कि अब वे प्रशिक्षित योग शिक्षक ही नहीं, बल्कि भारत की सनातन चेतना के दूत बनकर विश्व में जाएँ। जहाँ भी जाएँ, वहाँ केवल आसन न सिखाएँ, बल्कि प्रेम, करुणा, संतुलन, अनुशासन और आत्मजागरण का संदेश भी पहुँचाएँ।

आज आवश्यकता स्वस्थ शरीर के साथ स्वस्थ विचारों की है। केवल लंबी आयु की नहीं, दिव्य आयु की है और यह सब योग के माध्यम से ही संभव है।  योगाचार्य साध्वी आभा सरस्वती जी, डा इन्दु शर्मा, गंगा नन्दिनी, दासा दास, गायत्री, मंयक, एमी, परमार्थ गुरूकुल के ऋषिकुमारों, आचार्यों का उत्कृष्ट योगदान रहा।

लेखक के बारे में

Harshit Picture

हर्षित साहू पिछले करीब दो वर्षों से ‘तरुणमित्र’ से जुड़े हुए हैं और बतौर कंटेंट राइटर कार्यरत हैं। वह लखनऊ में आधारित हैं और समाचार लेखन के माध्यम से समसामयिक, सामाजिक एवं स्थानीय मुद्दों से जुड़ी खबरें लिखते हैं।

नवीनतम

जहाज पर 28 भारतीय क्रू मेंबर्स भी हैं सवार

तेहरान : तेहरान में भारतीय दूतावास को जानकारी है कि मोज़ाम्बिक के झंडे वाले LPG टैंकर 'दिशा' पर आज ईरान...
अंतर्राष्ट्रीय 
जहाज पर 28 भारतीय क्रू मेंबर्स भी हैं सवार

भारतीय टीम ने हाई-वोल्टेज मुकाबले में पाकिस्तान को 7-3 से चटाई धूल

भारत बनाम पाकिस्तान: मस्कट में खेली जा रही FIH यूथ हॉकी5s एशियन चैंपियनशिप 2026 में भारतीय पुरुष टीम की शानदार...
खेल 
भारतीय टीम ने हाई-वोल्टेज मुकाबले में पाकिस्तान को 7-3 से चटाई धूल

बिना प्याज लहसुन के बनाएं आलू टमाटर की सब्जी

आलू टमाटर की ये चटपटी सब्जी : बिना प्याज और लहसुन के भी आलू-टमाटर की सब्जी इतनी टेस्टी बन सकती...
खाना पकाना 
बिना प्याज लहसुन के बनाएं आलू टमाटर की सब्जी

 चिनाब में आई बाढ़ के लिए भारत जिम्मेदार नहीं, पाकिस्तान खुद सोचे

नई दिल्ली :विदेश मंत्रालय (MEA) ने शुक्रवार को जारी किए अपने बयान में कहा कि भारत किसी भी तरह से...
राष्ट्रीय 
 चिनाब में आई बाढ़ के लिए भारत जिम्मेदार नहीं, पाकिस्तान खुद सोचे

एनटीए के 47 अधिकारी टर्मिनेट,बदलाव की शुरुआत 

  एनटीए के खिलाफ  :नीट पेपर लीक से नाराज छात्रों के विरोध प्रदर्शन के बीच नेशनल टेस्टिंग एजेंसी के अधिकारियों सरकार...
शिक्षा-रोजगार 
एनटीए के 47 अधिकारी टर्मिनेट,बदलाव की शुरुआत 

उत्तर प्रदेश

टेंडर के बाद भी नहीं बनी सड़क-नाली, ठेकेदार की लापरवाही से जुगपुरा के लोग परेशान

ललितपुर। नगर पालिका परिषद ललितपुर के वार्ड संख्या-8 जुगपुरा स्थित मां अहिल्याबाई बालिका इंटर कॉलेज के पीछे प्रस्तावित सड़क...
उत्तर प्रदेश 
टेंडर के बाद भी नहीं बनी सड़क-नाली, ठेकेदार की लापरवाही से जुगपुरा के लोग परेशान

सुल्तानपुर को मिलेगा 7 करोड़ का आधुनिक स्टेडियम, राज्य मंत्री ने हैंडबॉल प्रतियोगिता में की घोषणा

सुल्तानपुर। विकास खंड करौंदीकला के मेवपुर बरचौली स्थित बाबूराम उजागिर सिंह सीनियर सेकेंडरी स्कूल में शुक्रवार को चार दिवसीय हैंडबॉल...
उत्तर प्रदेश 
सुल्तानपुर को मिलेगा 7 करोड़ का आधुनिक स्टेडियम, राज्य मंत्री ने हैंडबॉल प्रतियोगिता में की घोषणा

पीड़ितों और बच्चों के प्रति संवेदनशील व्यवहार पर लखनऊ पुलिस का विशेष प्रशिक्षण, 81 पुलिसकर्मियों ने लिया हिस्सा

लखनऊ।पुलिस और आमजन के बीच भरोसा मजबूत करने तथा पीड़ितों को त्वरित एवं संवेदनशील सहायता उपलब्ध कराने के उद्देश्य से...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
पीड़ितों और बच्चों के प्रति संवेदनशील व्यवहार पर लखनऊ पुलिस का विशेष प्रशिक्षण, 81 पुलिसकर्मियों ने लिया हिस्सा

सोनभद्र पुलिस का बड़ा प्रहार, ड्रग तस्कर की 15.72 लाख की अवैध संपत्ति फ्रीज़

डुग्गी (मुनादी) एवं लाउड हेलर के माध्यम से सार्वजनिक घोषणा
राज्य  उत्तर प्रदेश 
सोनभद्र पुलिस का बड़ा प्रहार, ड्रग तस्कर की 15.72 लाख की अवैध संपत्ति फ्रीज़