नहर में नहाने गया युवक डूबा, तलाश में जुटी पुलिस व फायर ब्रिगेड

Published By Shishir Patel
On
Shishir Patel Picture

बहराइच। विशेश्वरगंज थाना क्षेत्र के श्रीनगर चौराहा स्थित सरयू नहर में शनिवार को स्नान के दौरान एक युवक गहरे पानी में डूब गया। सूचना मिलते ही पुलिस, फायर ब्रिगेड और प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंच गए तथा युवक की तलाश के लिए व्यापक स्तर पर खोज अभियान शुरू कराया। देर शाम तक युवक का कोई सुराग नहीं लग सका था।

जानकारी के अनुसार भवानीपुर बनकट चौबे पुरवा निवासी 20 वर्षीय कुलदीप गोस्वामी पुत्र राजकुमार गोस्वामी अपने ननिहाल गोसाईपुर पियरा में आयोजित पारिवारिक विवाह समारोह में शामिल होने आया था। परिवार में शादी की तैयारियां चल रही थीं, जिसके चलते वह कुछ दिन पहले ही ननिहाल पहुंचा था। बताया जाता है कि शनिवार को कुलदीप अपने साथियों के साथ श्रीनगर चौराहा स्थित सरयू नहर में स्नान करने गया था। नहाने के दौरान वह अचानक गहरे पानी में पहुंच गया और देखते ही देखते डूबने लगा। साथियों के शोर मचाने पर आसपास के लोग मौके पर दौड़े और पुलिस को सूचना दी गई।

 लखनऊ जा रहे बुजुर्ग की पैसेंजर ट्रेन की चपेट में आकर मौत ये खबर भी पढ़े :  लखनऊ जा रहे बुजुर्ग की पैसेंजर ट्रेन की चपेट में आकर मौत

सूचना मिलते ही विशेश्वरगंज पुलिस, फायर ब्रिगेड की टीम और प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंच गए। स्थानीय गोताखोरों तथा ग्रामीणों की मदद से नहर में कई घंटों तक खोजबीन की गई, लेकिन समाचार लिखे जाने तक युवक का पता नहीं चल सका था। घटना की खबर मिलते ही परिवार में मातम पसर गया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। तहसीलदार पयागपुर अंबिका चौधरी ने भी घटनास्थल पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया और संबंधित अधिकारियों को खोज अभियान तेज करने के निर्देश दिए। थानाध्यक्ष संदीप द्विवेदी ने बताया कि युवक की तलाश के लिए अभियान लगातार जारी है और सभी संभावित स्थानों पर खोजबीन कराई जा रही है।

लेखक के बारे में

Shishir Patel Picture

पत्रकारिता में 17 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले शिशिर पटेल वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ में पोर्टल इंचार्ज के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ‘स्वतंत्र भारत’ से की और इसके बाद हिंदुस्तान तथा दैनिक जागरण जैसे प्रमुख समाचार पत्रों में ब्यूरो चीफ के रूप में काम किया। उत्तर प्रदेश में आधारित रहते हुए उन्हें समाचार संचालन, संपादन और डिजिटल मैनेजमेंट का व्यापक अनुभव है।

नवीनतम

विधानसभा अध्यक्ष के नेतृत्व में अपना दल की मासिक बैठक संपन्न

नगराम लखनऊ। नगराम आज 176 विधानसभा मोहनलाल गंज की मासिक बैठक ग्राम डीघारी में विधानसभा अध्यक्ष राम करन रावत की...
उत्तर प्रदेश 
विधानसभा अध्यक्ष के नेतृत्व में अपना दल की मासिक बैठक संपन्न

निकायों में बकायेदारों के लिए ओटीएस योजना जल्द 

लखनऊ । राज्य सरकार ने 762 नगरीय निकायों में एकमुश्त समाधान योजना लागू करने का निर्णय लिया है। योजना के...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
निकायों में बकायेदारों के लिए ओटीएस योजना जल्द 

मोहनलालगंज में धूमधाम से मनाई गई ‘बैंडिट क्वीन’ की जयंती

मोहनलालगंज, लखनऊ। मोहनलालगंज विधानसभा क्षेत्र के हुसैनाबाद और नगराम में सोमवार को वीरांगना पूर्व सांसद स्व. फूलन देवी की जयंती...
उत्तर प्रदेश 
मोहनलालगंज में धूमधाम से मनाई गई ‘बैंडिट क्वीन’ की जयंती

मिशन शक्ति के तहत बच्चो को पुलिस ने गुड टच-बैड टच की दी जानकारी

मोहनलालगंज, लखनऊ। नगराम क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय गुमानीखेड़ा में सोमवार को नगराम थाना पुलिस की ओर से मिशन शक्ति अभियान...
उत्तर प्रदेश 
मिशन शक्ति के तहत बच्चो को पुलिस ने गुड टच-बैड टच की दी जानकारी

रालोद में भगदड़, प्रदेश उपाध्यक्ष का इस्तीफा 

लखनऊ। प्रदेश में अगले कुछ माह में संभावित विधानसभा चुनाव को देख जहां एक ओर सभी दल संगठन को धार...