तस्करी कर ले जाए जा रहे 528 कछुओं सहित युवक गिरफ्तार

Published By Harshit
On
Harshit Picture
By Harshit

लखनऊ। एसटीएफ और वाइल्ड लाइफ की टीम ने तस्करी कर बांग्लादेश ले जाए जा रहे 528 कछुओं को पकड़ा गया है। इसके साथ ही इन्हें ले जा रहे एक व्यक्ति को भी पकड़ा गया है। यह कछुए एक ट्रक में बिजली के सामान के बीच छिपाकर ले जाए जा रहे थे। पकड़े गए सभी कछुए सुंदरी प्रजाति के हैं। वन विभाग वाइल्ड लाइफ क्राइम यूनिट ने कार्रवाई करते हुए एक ट्रक से 528 कछुए बरामद किए।

सभी कछुए सुंदरी प्रजाति के हैं। कछुओं से भरा यह ट्रक दिल्ली से कोलकाता होते हुए बांग्लादेश की राजधानी ढाका ले जाया जा रहा था। मुखबिर की सूचना पर की गई कार्रवाई में सफलता हाथ लगी है। मैनपुरी जिले से इटावा में आते ही कछुओं से भरा यह ट्रक पकड़ा गया।

तेज नदी कटान से गिरा ओवरहेड टैंक, गुणवत्ता पर सवाल नहीं ये खबर भी पढ़े : तेज नदी कटान से गिरा ओवरहेड टैंक, गुणवत्ता पर सवाल नहीं

वन विभाग की पुलिस ने कर्री पुलिया के पास इस ट्रक की चेकिंग की तो यह कछुए पकड़े गए। डीएफओ अतुल कांत शुक्ला ने बताया कि ट्रक भागने की फिराक में था लेकिन चेकिंग में इसको तड़के करीब 3 बजे घेरकर पकड़ लिया गया और इसमें सभी कछुए तस्करी को ले जाए जा रहे थे। आरोपी की पहचान मैनपुरी के रहने वाले गिरेन्द्र सिंह के रूप में हुई है।

लेखक के बारे में

Harshit Picture

हर्षित साहू पिछले करीब दो वर्षों से ‘तरुणमित्र’ से जुड़े हुए हैं और बतौर कंटेंट राइटर कार्यरत हैं। वह लखनऊ में आधारित हैं और समाचार लेखन के माध्यम से समसामयिक, सामाजिक एवं स्थानीय मुद्दों से जुड़ी खबरें लिखते हैं।

नवीनतम

बक्सर में दो स्कॉर्पियो से विदेशी शराब बरामद, एक गिरफ्तार

बक्सर। गुप्त सूचना के आधार पर डुमरांव थाना क्षेत्र के बड़का ढकाईच स्थित मां शारदा लाइन होटल के परिसर में...
बिहार 
बक्सर में दो स्कॉर्पियो से विदेशी शराब बरामद, एक गिरफ्तार

बक्सर के 1.78 लाख पेंशनधारियों के खातों में पहुंची राशि

बक्सर। सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना के तहत जिले के 1,78,506 पेंशनधारियों के बैंक खातों में अगस्त 2026 की पेंशन राशि...
बिहार 
बक्सर के 1.78 लाख पेंशनधारियों के खातों में पहुंची राशि

चीन के किंगदाओ में मालवाहक जहाज में आग लगने से 20 की मौत

किंगदाओ। चीन के किंगदाओ शहर में गुरुवार को मरम्मत के लिए खड़े एक विदेशी मालवाहक जहाज में अचानक आग लगने...
अंतर्राष्ट्रीय 
चीन के किंगदाओ में मालवाहक जहाज में आग लगने से 20 की मौत