यूपी की 403 विधानसभा सीटों पर गूंजेगा प्रधानमंत्री का सेवा संकल्प

नुक्कड़ नाटक और रंगमंचीय प्रस्तुतियों से प्रधानमंत्री के कार्यों की होगी प्रस्तुति: ब्रजेश पाठक

Published By Harshit
On
Harshit Picture
By Harshit

लखनऊ। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस के अवसर पर भारतीय जनता पार्टी द्वारा 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक ‘सेवा संकल्प अभियान’ का संचालन किया जा रहा है। अभियान के तहत उत्तर प्रदेश में जनसेवा और जनकल्याण से जुड़े विभिन्न कार्यक्रमों के माध्यम से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्षों की सेवा यात्रा को जन-जन तक पहुंचाने की विशेष पहल की गई है। ‘

नमो सेवा-अनकही कहानियां’ के माध्यम से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जीवन, संघर्ष, सेवा, समर्पण और राष्ट्र निर्माण की यात्रा को रंगमंचीय प्रस्तुतियों के जरिए लोगों के बीच पहुंचाया जाएगा। पूरे देश के साथ, उत्तर प्रदेश के सभी 403 विधानसभा क्षेत्रों में विभिन्न रंगमंचीय एवं सांस्कृतिक संस्थाओं के सहयोग से इन प्रस्तुतियों का आयोजन किया जाएगा।

ग्रामीण बैंक के दैनिक वेतन एवं कैजुअल कर्मियों के नियमितीकरण किया जाय- के.के.श्रीवास्तव ये खबर भी पढ़े : ग्रामीण बैंक के दैनिक वेतन एवं कैजुअल कर्मियों के नियमितीकरण किया जाय- के.के.श्रीवास्तव

रविवार को भाजपा प्रदेश मुख्यालय पर प्रेसवार्ता करते हुए डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि नुक्कड़ नाटकों से लेकर भव्य रंगमंचीय प्रस्तुतियों के माध्यम से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन के विभिन्न प्रेरक प्रसंगों को मंच पर जीवंत किया जाएगा। गुजरात के मुख्यमंत्री के रूप में उनके कार्यकाल से लेकर प्रधानमंत्री के रूप में राष्ट्र सेवा तक की यात्रा को नाट्य प्रस्तुतियों के जरिए प्रस्तुत किया जाएगा। 

उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने बताया कि इन प्रस्तुतियों का आयोजन स्कूल-कॉलेज, सामुदायिक केंद्रों तथा अन्य सार्वजनिक स्थलों पर किया जाएगा। कलाकार नुक्कड़ नाटकों के माध्यम से भी लोगों के बीच पहुंचेंगे और प्रधानमंत्री मोदी के 25 वर्षों के सार्वजनिक जीवन तथा जनसेवा से जुड़े विभिन्न पहलुओं को सरल और प्रभावी तरीके से प्रस्तुत करेंगे।

जन-जन तक पहुंचेंगे पीएम के सेवा कार्य
उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने बताया कि अभियान के माध्यम से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश में हुए विभिन्न जनकल्याणकारी कार्यों और ‘विकसित भारत’ के संकल्प को भी जन-जन तक पहुंचाएंगे। भाजपा कार्यकर्ता पूरे अभियान के दौरान विभिन्न सेवा गतिविधियों के माध्यम से जनता के बीच रहेंगे और जनभागीदारी को बढ़ावा देंगे। ‘नमो सेवा-अनकही कहानियां’ की प्रस्तुतियों में प्रधानमंत्री मोदी के जीवन को सेवा, समर्पण और सुशासन की यात्रा के रूप में मंचित किया जाएगा। 

उन्होंने कहा कि रंगमंच की प्रभावशाली अभिव्यक्ति के माध्यम से राष्ट्र सेवा के प्रति उनके संकल्प और सार्वजनिक जीवन के 25 वर्षों की यात्रा को समाज के विभिन्न वर्गों, विशेषकर युवाओं तक पहुंचाने का प्रयास होगा। सेवा संकल्प अभियान के जरिए भाजपा का उद्देश्य जनसेवा को जनभागीदारी से जोड़ना और विकसित भारत के संकल्प को जन-जन का संकल्प बनाना है। प्रेसवार्ता में प्रदेश मीडिया संयोजक मनीष दीक्षित, सह मीडिया प्रभारी हिमांशु दुबे और भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता हरिश्चंद्र श्रीवास्तव उपस्थित रहे।

लेखक के बारे में

Harshit Picture

हर्षित साहू पिछले करीब 03 वर्षों से ‘तरुणमित्र’ से जुड़े हुए हैं और बतौर कंटेंट एडिटर कार्यरत हैं। वह लखनऊ में आधारित हैं और समाचार लेखन के माध्यम से समसामयिक, सामाजिक एवं स्थानीय मुद्दों से जुड़ी खबरें लिखते हैं।

नवीनतम

राजस्थान निकाय चुनाव: 301 परिणामों में भाजपा के 197 अध्यक्ष

जयपुर। राजस्थान में नगर निकाय चुनाव के तहत अब तक 301 निकायों के महापौर, सभापति और अध्यक्ष पदों के परिणाम...
राष्ट्रीय  राजस्थान 
राजस्थान निकाय चुनाव: 301 परिणामों में भाजपा के 197 अध्यक्ष

पति के आपराधिक मामलों की जानकारी छिपाने पर कोर्ट ने दी तलाक मंजूरी

जयपुर। जयपुर मेट्रो-प्रथम की पारिवारिक न्यायालय मामलों की विशेष अदालत क्रम-1 ने एक फैसले में कहा कि क्रिमिनल केस की...
राजस्थान 
पति के आपराधिक मामलों की जानकारी छिपाने पर कोर्ट ने दी तलाक मंजूरी

जयपुर में ‘म्यूल हंटर’ अभियान के तहत साइबर ठग गिरफ्तार

जयपुर। माणकचौक थाना पुलिस ने साइबर ठगी के खिलाफ चलाए जा रहे ‘म्यूल हंटर’ अभियान के तहत कार्रवाई करते हुए...
राजस्थान 
जयपुर में ‘म्यूल हंटर’ अभियान के तहत साइबर ठग गिरफ्तार

ग्वालियर एलिवेटेड रोड फेज-2 का सिंधिया ने किया निरीक्षण

ग्वालियर। केंद्रीय संचार मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने सोमवार को मध्य प्रदेश के ग्वालियर में निर्माणाधीन एलिवेटेड रोड फेज-2 का...
राष्ट्रीय  मध्य प्रदेश 
ग्वालियर एलिवेटेड रोड फेज-2 का सिंधिया ने किया निरीक्षण

अकबरपुर में एसपी प्राची सिंह ने बांटे हेलमेट, यातायात नियमों के पालन की अपील

अंबेडकरनगर। सड़क सुरक्षा और यातायात नियमों के प्रति आमजन को जागरूक करने के उद्देश्य से सोमवार, 21 सितंबर 2026 को...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
अकबरपुर में एसपी प्राची सिंह ने बांटे हेलमेट, यातायात नियमों के पालन की अपील

उत्तर प्रदेश

अकबरपुर में एसपी प्राची सिंह ने बांटे हेलमेट, यातायात नियमों के पालन की अपील

अंबेडकरनगर। सड़क सुरक्षा और यातायात नियमों के प्रति आमजन को जागरूक करने के उद्देश्य से सोमवार, 21 सितंबर 2026 को...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
अकबरपुर में एसपी प्राची सिंह ने बांटे हेलमेट, यातायात नियमों के पालन की अपील

नोएडा में केयरटेकर की हत्या, पत्नी और प्रेमी को उम्रकैद

नोएडा। थाना बीटा-2 क्षेत्र के गांव बिरोड़ा स्थित सुलभ शौचालय की देखरेख करने वाले कर्मी की हत्या के मामले में...
उत्तर प्रदेश 
नोएडा में केयरटेकर की हत्या, पत्नी और प्रेमी को उम्रकैद

वैश्विक मंच पर गूंजेगा कौशाम्बी के मुंगौड़े का स्वाद, 80 देशों के खरीदारों के सामने लाइव बनेगा पारंपरिक व्यंजन

कौशाम्बी। जिले के पारंपरिक और प्रसिद्ध मूंग आधारित व्यंजन मुंगौड़ा को अब अंतरराष्ट्रीय पहचान मिलने जा रही है। उत्तर...
उत्तर प्रदेश 
वैश्विक मंच पर गूंजेगा कौशाम्बी के मुंगौड़े का स्वाद, 80 देशों के खरीदारों के सामने लाइव बनेगा पारंपरिक व्यंजन

युवाओं से 2047 तक विकसित भारत का आह्वान

मेरठ। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी ने सोमवार को युवाओं का आह्वान किया कि वे अपनी ऊर्जा...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
युवाओं से 2047 तक विकसित भारत का आह्वान