निगोहां हाइवे पर चलट चलती एसयूवी बनी आग का गोला
मोहनलालगंज,लखनऊ। रायबरेली जनपद के बछरावां निवासी सत्यदेव सिंह अपनी बहन गीता के साथ सोमवार की दोपहर 1:30बजे के करीब अपनी महिन्द्रा एसयूवी कार से घर से लखनऊ जा रहे थे।जैसे ही वो कार लेकर निगोहां क्षेत्र के लालपुर गांव के पास पहुंचे ही थे कि अचानक से कार के अंदर धुआ भरने लगा जिसके बाद दोंनो भाई-बहन फौरन कार से नीचे उतरे ही थे की कार धू धू कर जलने लगी और देखते ही देखते आग का गोला बन गयी।सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने हाइवे की रायबरेली से लखनऊ जाने वाली पटरी पर ट्रैफिक रोकने के साथ फायर स्टेशन पर सूचना दी।लेकिन काफी देर तक फायर बिग्रेड वाहन मौके पर नही पहुंची।जब फायर बिग्रेड वाहन मौके पर पहुंचा तब तक कार पुरी तरह जलकर राख हो चुकी थी।
संबंधित खबरें
लेखक के बारे में
‘तरुणमित्र’ श्रम ही आधार, सिर्फ खबरों से सरोकार। के तर्ज पर प्रकाशित होने वाला ऐसा समचाार पत्र है जो वर्ष 1978 में पूर्वी उत्तर प्रदेश के जौनपुर जैसे सुविधाविहीन शहर से स्व0 समूह सम्पादक कैलाशनाथ के श्रम के बदौलत प्रकाशित होकर आज पांच प्रदेश (उत्तर प्रदेश, बिहार, महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश और उत्तराखण्ड) तक अपनी पहुंच बना चुका है।
